विकिपीडिया वार्ता:विकिपरियोजना व्यक्तिविशेष

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
विषय जोड़ें
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
Latest comment: 6 वर्ष पहले by आर्यावर्त in topic कार्यारंभ और प्रगति

यह पृष्ठ विकिपीडिया:विकिपरियोजना व्यक्तिविशेष पन्ने के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।


यह वार्ता वि:चौपाल से यहाँ स्थानांतरित की गई है।


नमः सर्वेभ्य: !

हमारे मुखपृष्ठ पर पाँच स्तंभ हैं, छठे बक्से में बन्धु प्रकल्प आदि का स्थिर साँचा दिया गया है। मुखपृष्ठकी विविधता व गतिशीलता हेतु इसके स्थान पर एक नए स्तंभ का प्रस्ताव दिया जा रहा है, जिसके अंतर्गत व्यक्ति विशेष के लेख प्रदर्शित किए जाने का प्रस्ताव है। प्रारंभ में साप्ताहिक लेख प्रदर्शित होंगे व न्यूनतम गुणवत्ता स्तर आज का आलेख के स्तर का रहेगा। अतः शुरुआत में ५२ लेखों की आवश्यकता है जिनमें से लगभग ४५ ऐसे लेखों की सूची तैयार है जो कि पहले से ही आज का आलेख अथवा निर्वाचित लेख हैं। शेष ७-८ लेख चर्चा से तय कर लिए जाएंगे। इस प्रकार से यदि सदस्यों की सहमति बनती है तो इस स्तंभ को तुरंत ही आरंभ किया जा सकता है। किसी तिथि विशेष पर (जन्मदिवस, निधन, उपलब्धि, समाचार आदि की स्थिति में) किसी अन्य लेख को प्रदर्शित करने के लिए नया नामांकन किया जा सकता है, जिसे पूर्व सुनिश्चित साँचों पर प्राथमिकता दी जाएगी। भविष्य के लिये लक्ष्य किया जा सकता है कि धीरे धीरे लेखों की संख्या ३६५ तक ले जायी जाए और सभी लेख निर्वाचित स्तर के हों। कृपया अपने विचार प्रकट करें।--अनामदास 17:11, 23 जून 2017 (UTC)उत्तर दें

(लेख सूची- 1 प्रेमचंद (निर्वाचित) टॉप 10 में एक 2 नूर इनायत खान (निर्वाचित) 3 नालापत बालमणि अम्मा (निर्वाचित) 4 महादेवी वर्मा (निर्वाचित) 5 रामभद्राचार्य (निर्वाचित) 6 सत्यजीत रे (निर्वाचित) 7 महात्मा गांधी (विस्तृत लेख उपलब्ध) टॉप 10 में एक, 8 भगत सिंह (विस्तृत लेख उपलब्ध) 9 नरेंद्र मोदी (विस्तृत लेख उपलब्ध) 10 कलाम (विस्तृत लेख उपलब्ध), टॉप 10 में एक

आज का आलेख : 11 रामवृक्ष बेनीपुरी (आज का आलेख) 12 चैतन्य महाप्रभु (आज का आलेख) 13 चंद्रशेखर वेंकटरमन (आलेख) 14 झलकारी बाई (आलेख) 15 तीजन बाई (आलेख) 16 मेघनाद साहा 17 मेरी क्यूरी 18 नेल्सन मंडेला 19 पीताम्बर बड़थ्वाल 20 नागार्जुन 21 फिराक गोरखपुरी 22 फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल 23 ब्रह्मगुप्त 24 शांति स्वरूप भटनागर 25 भारतेंदु हरिश्चंद्र 26 भीष्म साहनी 27 रांगेय राघव 28 राइट बंधु 29 रानी लक्ष्मी बाई 30 रामधारी सिंह दिनकर 31 रामविलास शर्मा 32 राही मासूम रज़ा 33 श्रद्धाराम शर्मा 34 लक्ष्मीमल सिंघवी 35 वास्को द गामा 36 विनायक दामोदर सावरकर 37 वेंकटरामन रामकृष्णन 38 शरत्चन्द्र चट्टोपाध्याय 39 शिवकुमार शर्मा 40 श्रीकांत वर्मा 41 सच्चिदानंद वात्स्यायन 42 सरोजिनी नायडू 43 सिकंदर महान 44 सुभद्रा कुमारी चौहान 45 सुषमा स्वराज 46 सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला' 47 होमी जहांगीर भाभा )

टिप्पणी[संपादित करें]

प्रस्ताव बहुत अच्छा है एवं निश्चय ही मुखपृष्ठ पर नवीनता का एक और पर्दा उठाएगा। इसके साथ-साथ ही ये बिन्दु भी ध्यान में रखे जाएं तो बेहतर होगा:

  • क्या विकिमीडिया फाउण्डेशन की बन्धु-प्रकल्प दिखाने की कोई बाध्यता तो नहीं है, अर्थात इस प्रकल्प को मुखपृष्ठ पर स्थान देना आवश्यक तो नहीं है?
  • यदि है भी तो हम इसके लिये ज्ञानकोश के नीचे या ऊपर ही एक अन्य क्षैतिज सन्दूक, पूरी चौड़ाई का (ज्ञानकोश जैसा ही) बना दें, व उसमें वही सामग्री प्रदर्शित कर दें, जिससे बाध्यता की शर्त भी पूरी हो।
  • जो ५२ लेख सुझाये गए हैं, उनके नायकों/चरित्रों की जन्म तिथि भी सारणी रूप में एकत्रित कर ली जाये व ऊपर दिये नामों के साथ हो तो साप्ताहिक रूप में उन लेखों को व्यवस्थित करना और सरल हो जायेगा। अभी थोड़ा कार्य बढ़ेगा किन्तु आगे के लिये लेख समान रूप से सप्ताहवार बांटे जा सकेंगे।
ये मेरे सुझाव हैं - शेष सर्व सम्मति। आशीष भटनागरवार्ता 22:05, 23 जून 2017 (UTC)उत्तर दें

जैसे ये है:[संपादित करें]

लेखों की जन्मतिथि सहित सूची
क्रम सं० लेख जन्म-तिथि
प्रेमचंद (निर्वाचित) ३१ जुलाई
नूर इनायत खान (निर्वाचित) १ जनवरी
नालापत बालमणि अम्मा (निर्वाचित) 19 जुलाई 1909 – 29 सितम्बर 2004
महादेवी वर्मा (निर्वाचित) २६ मार्च १९०७ — ११ सितंबर १९८७
रामभद्राचार्य (निर्वाचित) 14 जनवरी 1950
सत्यजीत रे (निर्वाचित) (२ मई १९२१–२३ अप्रैल १९९२
महात्मा गांधी (विस्तृत लेख उपलब्ध) टॉप में एक, 2 अक्टूबर 1869
भगत सिंह (विस्तृत लेख उपलब्ध) १७ या २८ सितम्बर १९०७[a] , मृत्यु: २३ मार्च १९३१
नरेंद्र मोदी (विस्तृत लेख उपलब्ध) १७ सितम्बर १९५०
१० कलाम (विस्तृत लेख उपलब्ध), टॉप में एक 15 अक्टूबर 1931 - 27 जुलाई 2015
११
१२ रामवृक्ष बेनीपुरी (आज का आलेख) २३ दिसंबर, १८९९ - ९ सितंबर, १९६८
१३ चैतन्य महाप्रभु (आज का आलेख) (१८ फरवरी, १४८६-१५३४
१४ चंद्रशेखर वेंकटरमन (आलेख) ७ नवंबर, १८८८ - २१ नवंबर, १९७०
१५ झलकारी बाई (आलेख) (२२ नवंबर १८३० - ४ अप्रैल १८५७
१६ तीजन बाई (आलेख) २४ अप्रैल १९५६
१७ मेघनाद साहा
१८ मेरी क्यूरी
१९ नेल्सन मंडेला
२० पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल
२१ नागार्जुन
२२ फिराक गोरखपुरी
२३ फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल
२४ ब्रह्मगुप्त
२५ शांति स्वरूप भटनागर
२६ भारतेंदु हरिश्चंद्र 9 सितम्बर 1950
२७ भीष्म साहनी
२८ रांगेय राघव
२९ राइट बंधु
३० रानी लक्ष्मीबाई
३१ रामधारी सिंह दिनकर 30 सितम्बर 1908
३२ रामविलास शर्मा
३३ राही मासूम रज़ा
३४ श्रद्धाराम शर्मा
३५ लक्ष्मीमल सिंघवी
३६ वास्को द गामा
३७ विनायक दामोदर सावरकर
३८ वेंकटरामन रामकृष्णन
३९ शरत्चन्द्र चट्टोपाध्याय
४० शिवकुमार शर्मा
४१ श्रीकांत वर्मा
४२ सच्चिदानंद वात्स्यायन मार्च 1911
४३ सरोजिनी नायडू
४४ सिकंदर महान
४५ सुभद्रा कुमारी चौहान
४६ सुषमा स्वराज
४७ सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला' 1897
४८ होमी जहांगीर भाभा
४९ लाला हरदयाल
५० विपिनचंद्र पाल
@आशीष भटनागर: - अभी सैद्धांतिक सहमति ही चाहिए। यदि इस स्तम्भ को प्रारम्भ करने के लिए आम राय बन जाती है तो विस्तृत चर्चा हेतु परियोजना के लिए अलग पृष्ठ बनाया जाएगा। और आप अभी से ज्यादा टेंशन नहीं लीजिये, सारी परियोजना का भार आप ही के कंधों पर पड़ने वाला है, टेंशन लेने के लिए आपको पर्याप्त समय मिलेगा। धन्यवाद सहित। --अनामदास 01:23, 24 जून 2017 (UTC)उत्तर दें

[संपादित करें]

@आशीष भटनागर:जी, क्या पृथ्वीराज चौहान (१/६/११६३) को भी इस सूची में सम्मिलिति किया जा सकता है? ॐNehalDaveND 09:45, 27 जून 2017 (UTC)उत्तर दें
@NehalDaveND: जी! नमस्कार, पृथ्वीराज चौहान लेख तो लम्बाई व पाठ सामग्री में निर्वाचित लेख स्तर का है। इसकी भाषा, वर्तनियां, लाल कड़ियाँ आदि में वांछित सुधार कर लें तो निर्वाचन के लित्ये प्रस्तावित हो जायेगा। फिल्हाल इसकी लाल कड़ियाँ नीली कर दीजिये तो व्यक्तित्व आलेख में अवश्य आ जायेगा। आगे भि आप अन्य लेख सुझाते रहें। कृपया इसे आलेख हेतु भी उम्मीदवार पृष्ठ पर सुझा दें। धन्यवाद।आशीष भटनागरवार्ता 23:00, 27 जून 2017 (UTC)उत्तर दें
@आशीष भटनागर:महोदय, मैंने सभी रक्त परिसन्धि (कड़ी) निकाल दी हैं। कृपया यथोचित् करें। अस्तु। ॐNehalDaveND 05:24, 28 जून 2017 (UTC)उत्तर दें

कार्यारंभ और प्रगति[संपादित करें]

यहाँ की चर्चा के बाद इस विषय के साँचो के निर्माण का कार्य आरंभ कर दिया है। साँचे की सूची यहाँ देखी जा सकती है। प्राथमिक तौर पर एक लेख सप्ताह तक रहेगा। इस हिसाब से वर्ष के ५६ साँचे बनेंगे।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 09:14, 2 अगस्त 2017 (UTC)उत्तर दें