सामग्री पर जाएँ

शिवकुमार शर्मा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
शिवकुमार शर्मा
पृष्ठभूमि

पंडित शिवकुमार शर्मा (जन्म १३ जनवरी, १९३८, जम्मू, भारत[1]) प्रख्यात भारतीय संतूर वादक हैं।[2][3] संतूर एक कश्मीरी लोक वाद्य होता है।[1][4][5][6] इनका जन्म जम्मू में गायक[7][8] पंडित उमा दत्त शर्मा के घर हुआ था।[9] १९९९ में रीडिफ.कॉम को दिये एक साक्षातकार में उन्होंने बताया कि इनके पिता ने इन्हें तबला और गायन की शिक्षा तब से आरंभ कर दी थी, जब ये मात्र पाँच वर्ष के थे।[8] इनके पिता ने संतूर वाद्य पर अत्यधिक शोध किया और यह दृढ़ निश्चय किया कि शिवकुमार प्रथम भारतीय बनें जो भारतीय शास्त्रीय संगीत को संतूर पर बजायें। तब इन्होंने १३ वर्ष की आयु से ही संतूर बजाना आरंभ किया[8] और आगे चलकर इनके पिता का स्वप्न पूरा हुआ।[1] इन्होंने अपना पहला कार्यक्रम बंबई में १९५५ में किया था।

पंडित शिवकुमार शर्मा जुलाई २०१६
१९८८ में वादन करते हुए

शिवकुमार शर्मा संतूर के महारथी होने के साथ साथ एक अच्छे गायक भी हैं। एकमात्र इन्हें संतूर को लोकप्रिय शास्त्रीय वाद्य बनाने में पूरा श्रेय जाता है।[4][10] इन्होंने संगीत साधना आरंभ करते समय कभी संतूर के विषय में सोचा भी नहीं था, इनके पिता ने ही निश्चय किया कि ये संतूर बजाया करें।[8] इनका प्रथम एकल एल्बम १९६० में आया।[1] १९६५ में इन्होंने निर्देशक वी शांताराम की नृत्य-संगीत के लिए प्रसिद्ध हिन्दी फिल्म झनक झनक पायल बाजे का संगीत दिया।[11]

१९६७ में इन्होंने प्रसिद्ध बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया और पंडित बृजभूषण काबरा की संगत से एल्बम कॉल ऑफ द वैली बनाया, जो शास्त्रीय संगीत में बहुत ऊंचे स्थान पर गिना जाता है।[1][10] इन्होंने पं.हरि प्रसाद चौरसिया के साथ कई हिन्दी फिल्मों में संगीत दिया है।[12] फिल्म संगीत का श्रीगणेश १९८० में सिलसिला से हुआ था।[11] इन्हें शिव-हरि नाम से प्रसिद्धि मिली।[11] इनकी कुछ उल्लेखनीय फिल्मों में फासले (१९८५), चाँदनी (१९८९), लम्हे (१९९१) और डर (१९९३) हैं।

पंडित शर्मा की पत्नी का नाम मनोरमा शर्मा है।[9][13] जिनसे इन्हें दो पुत्र हुए।[8] इनके ज्येष्ठ पुत्र राहुल शर्मा,[14][15] भी संतूर-वादक हैं।[16][17] ये पिता पुत्र १९९६ से साथ-साथ संतूर-वादन करते आ रहे हैं।[8] शर्मा जी ने राहुल को ईश्वर का वरदान मानते हुए अपना शिष्य बनाया और संतूर-वादन में पारंगत किया।[8]

सम्मान

शर्मा जी को कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मान एवं पुरस्कार मिल चुके हैं। इन्हें १९८५ में बाल्टीमोर, संयुक्त राज्य की मानद नागरिकता भी मिल चुकी है।[18] इसके अलावा इन्हें १९८६ में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार,[19] १९९१ में पद्मश्री, एवं २००१ में पद्म विभूषण से भी अलंकृत किया गया था।[20]

पुरस्कार (शास्त्रीय संगीत एवं फिल्म)

डिस्कोग्राफ़ी

  • शर्मा, पं शिवकुमार (१९९१). एल्बम दिया: द ग्लोरी ऑफ स्ट्रिंग्स – संतूर. मुंबई: टी-सीरीज़.
  • शर्मा, पं शिवकुमार (१९९३). एल्बम दिया: राग भोपाली [खण्ड-१].
  • शर्मा, पं शिवकुमार (१९९३). एल्बम दिया: राग केदारी [खण्ड-२].
  • शर्मा, पं शिवकुमार (१९९४). एल्बम दिया: हण्ड्रेड स्ट्रिंग्स ऑफ़ संतूर.
  • शर्मा, पं शिवकुमार (१९९४). एल्बम दिया: हिप्नोटिक संतूर.
  • शर्मा, पं शिवकुमार (१९९४). एल्बम दिया: पॉयनियर ऑफ संतूर.
  • शर्मा, पं शिवकुमार (१९९४). एल्बम दिया: राग बिलासखानी तोड़ी.
  • शर्मा, पं शिवकुमार (१९९८). एल्बम दिया: संतूर (राग रागेश्वरी).
  • शर्मा, पं शिवकुमार (१९९९). एल्बम दिया: संप्रदाय.
  • शर्मा, पं शिवकुमार (२००४). एल्बम दिया: द इनर पाथ (किरवानी-संतूर).
  • शर्मा, पं शिवकुमार (२००४). एल्बम दिया: सिम्पैटिको (चारुकेशी-संतूर).

सन्दर्भ

  1. "अ ड्रीम फुलफिल्ड". इंडियन एक्स्प्रेस. 2000-04-30. Archived from the original on 3 अक्तूबर 2012. Retrieved 2009-02-03. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  2. "संतूर प्रज्ञ पंडित शिवकुमार शर्मा, उनके जीवन पर आधारित फिल्म अंतर्ध्वनि में". इंडियन एक्स्प्रेस. 2008-09-18. Retrieved 2009-02-07.[मृत कड़ियाँ]
  3. "संतूर स्ट्रेन्स म्यूज़िक टू ईयर्स ऑफ अनबॉर्न टू". इंडियन एक्स्प्रेस. 2005-11-10. Archived from the original on 25 नवंबर 2011. Retrieved 2009-02-07. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  4. "संतूर कम्स ऑफ एज, सौजन्य पंडित शिवकुमार शर्मा". इंडियन एक्स्प्रेस. 2009-01-08. Archived from the original on 3 अक्तूबर 2012. Retrieved 2009-02-07. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  5. "द हीलिंग टच". स्क्रीन. 2007-12-21. Retrieved 2009-02-07.[मृत कड़ियाँ]
  6. "मिनिस्टर कन्सर्न्ड ओवर स्लो प्रॉग्रेस ऑफ कश्मीर". 2005-02-04. Archived from the original on 2 जून 2006. Retrieved 2009-02-07.
  7. "मास्टर्स ऑफ द ईस्ट कम टु वेस्ट". बोस्टन ग्लोब. 2007-11-16. Archived from the original on 24 सितंबर 2015. Retrieved 2009-02-07.
  8. "म्यूज़िक इज़ एन एक्स्प्रेशन ऑफ ह्यूमन इमोशन्स". रीडिफ.कॉम. 1999-08-20. Archived from the original on 7 जून 2011. Retrieved 2009-02-07.
  9. "नोट बाए नोट". द टाइम्स ऑफ इंडिया. 2002-10-13. Archived from the original on 7 जून 2011. Retrieved 2009-02-07.
  10. लैवेज़ोली, पीटर (२००६). द डॉन ऑफ इंडियन म्यूज़िक इन द वैस्ट. कंटीन्यूम इन्टर्नेशनल पब्लिशिंग समूह. p. ३२. ISBN 0826418155. Archived from the original on 4 जुलाई 2014. Retrieved 6 अगस्त 2009. {{cite book}}: More than one of |pages= and |page= specified (help)
  11. "एन्शैन्टमेन्ट फ़्रॉम ईडन वैली". द हिन्दू. 2000-04-06. Archived from the original on 7 नवंबर 2012. Retrieved 2009-02-15. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  12. "आई जस्ट पिक अप द फ़्लूट एण्ड फ़ील द अर्ज टू प्ले". फाइनेन्शियल एक्स्प्रेस. 2000-02-19. Archived from the original on 30 जुलाई 2012. Retrieved 2009-02-15.
  13. "सुल्तान ऑफ स्ट्रिंग्स: शिवकुमार शर्मा". डी एन ए. 2006-08-18. Retrieved 2009-02-07.
  14. "संतूर नोट्स दैट बाइंड: फ़ादर एण्ड सन जुगलबंदी". लाइवमिन्ट.कॉम. 2007-07-01. Retrieved 2009-02-07.
  15. "इनर मैलोडीज़". इंडियन एक्स्प्रेस. 2008-07-29. Archived from the original on 3 अक्तूबर 2012. Retrieved 2009-02-07. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  16. "विरासत". रीडिफ.कॉम. 1998-03-18. Archived from the original on 16 मई 2008. Retrieved 2009-02-07.
  17. "वॉट्स राहुल शर्माज़ दलाइ लामा कनेक्शन?". टाइम्स ऑफ इंडिया. 2006-07-03. Archived from the original on 26 अक्तूबर 2010. Retrieved 2009-02-07. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  18. "प्रोफ़ाइल". इंडिया टुडे. Archived from the original on 27 अप्रैल 2009. Retrieved 2009-02-07.
  19. "संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार – हिन्दुस्तानी संगीत- वादन". संगीत नाटक अकादमी. Archived from the original on 19 मई 2009. Retrieved 2009-05-13.
  20. "Padma Awards". सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार. Archived from the original on 29 मार्च 2012. Retrieved 2009-05-13.

बाहरी कड़ियाँ