सामग्री पर जाएँ

विकिपीडिया:सम्मेलन/हिंदी विकि सम्मेलन 2020

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
Hashtag: #WikiSammelan2020

विकिसम्मेलन, हिन्दी विकिमीडिया सदस्यदल द्वारा आयोजित, हिन्दी विकिमीडिया समुदाय का वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मलेन है। वर्ष २०२० में यह सम्मेलन दिल्ली में आयोजित होगा।

हिन्दी विकिसम्मेलन 2020 हिन्दी विकिपीडिया और इसके बंधु प्रकल्पों का पाँचवाँ सम्मेलन है जो भारत की राजधानी दिल्ली में फरवरी 2020 में आयोजित किया जाएगा। हिंदी विकिमीडियन्स सदस्य समूह द्वारा विकिमीडिया फाउंडेशन के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में 24 राष्ट्रीय एवं 16 स्थानीय विकिमीडियन्स के शामिल होने की संभावना है। इसकी जानकारी सदस्य समूह के पॉर्टल पर भी पढ़े।

मुख्य पृष्ठ

कार्यक्रम

प्रतिभागितावृत्ति

प्रस्तुतियाँ
(submissions)

मित्रवत स्थान
(friendly space)

सामान्य प्रश्न
(FAQ)

चर्चा

प्रतिवेदना
(participation
reports)

ग्रंथागार
(archives)

आवश्यक विवरण

तिथियाँ 21,22 तथा 23 फरवरी, 2020
प्रारम्भ 21, फरवरी, 2020
अंत 23 फरवरी, 2020
आवृत्ति वार्षिक
स्थान दिल्ली
पिछला कोलकाता हिंदी विकि सम्मेलन 2019
अगला हिंदी विकि सम्मेलन 2021
प्रतिभागी घोषित होगा
उपस्थिति घोषित होगा
संयोजन कर्ता हिन्दी विकिमीडियन्स यूजर ग्रुप (हिन्दी विकिमीडियाई सदस्य समूह)

सम्मेलन का प्राथमिक उद्देश्य विकिपीडिया एवं बंधु प्रकल्पों की उन्नति को बढ़ावा देना तथा हिंदी विकि समुदाय को सशक्त बनाना है। इस सम्मेलन में हिंदी विकिमीडियाई सदस्य सामग्री तथा संगठनात्मक विकास के संदर्भ में विकि आंदोलन के भावी लक्ष्यों पर चर्चा करेंगें। सम्मेलन में समुदाय के विकास के लिए कार्यशालाओं के आयोजन द्वारा अन्य संस्थाओं की भागीदारी भी शामिल की गई है। यह सम्मेलन नए तथा अनुभवी सदस्यों को सीखने, सामर्थ्य विकसित करने के साथ हिंदी विकि आंदोलन की चुनौतियों और अवसरों के अनुरूप कार्य करने के लिए अनुभवों और विचारों को साझा करने का मौका प्रदान करेगा।

विचारणीय विषय

आयोजकों द्वारा सामुदायिक सर्वेक्षण से चिह्नित किए गए सम्मेलन के मुद्दे निम्नलिखित हैं-

विवरणप्राथमिकता
रणनीतिक चर्चाविकिपीडिया के बंधु प्रकल्पों को सक्रिय बनाना- वास्तव में ७ सक्रिय विकि परियोजनाओं में केवल २ ही सक्रिय हैं। इसके प्रमुख कारणों में जागरूकता का अभाव तथा सक्रिय योगदानकर्ताओं की कमी शामिल है। इस समस्या के समाधान के लिए रणनीतिक चर्चा की जाएगी।उच्च
विकिमीडियाई सदस्यों में लैंगिक अंतराल एक महत्वपूर्ण विचारणीय मुद्दा है। हम इसे कम करने के उपायों पर विचार करेंगे।
चर्चा के प्रमुख मुद्देजागरूकता निर्माणा और साझेदारियों पर केंद्रित एक रणनीतिक चर्चा की जाएगी।
क्षमता विकासनेतृत्व कौशलउच्च
समुदाय क्षमता विकास कौशल
कौशल जिसे समुदाय के ज्यादा लोग सीखना चाहते हैंसाँचा, ज्ञान-संदूक आदि का निर्माण
विकिस्रोत के वर्तनी जाँच आदि संबंधित उपकरण
कार्यकारी समूहविकिमीडिया शिक्षा कार्यक्रममध्यम
विकि ग्लैम
संयुक्त परियोजनाओं की योजना के लिएविकि प्रतियोगिताएं जैसे विकि लव मौन्युमेंट आदि
समुदाय निर्माणभागीदारी करना और उसे बढ़ाना, सामग्री निर्माण, समुदाय विकास, सम्मेलन-कार्यक्रम योजना निर्माण तथा अनुदान आवेदन तथा समापन पर ध्यान केंद्रित करेंगे।उच्च
समुदाय निर्माण के लिए आवश्यक गतिविधियां

लक्ष्य

यह कार्यक्रम सफल माना जाएगा यदि हम निम्नलिखित लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगें-

क्रमविषयवर्तमान स्थितितीन माह का लक्ष्य6 माह का लक्ष्य12 माह का लक्ष्यटिप्पणी
1सक्रिय विकि परियोजनाएं2 विकिपीडिया और विकिस्रोत3 विकिपुस्तक शामिल होगा4 विक्शनरी शामिल होगा5 विकिविश्वविद्यालय शामिल होगासौ से अधिक संपादन करने वाले तीन या अधिक सदस्य होंगें।
2सक्रिय संपादिका251015जिनके किसी भी प्रकल्प पर सौ से अधिक संपादन हों
3विकिपीडिया पर नए आलेख700/ माह300060001200050 से अधिक शब्दों वाले आलेख
4विकिपीडिया निर्वाचित आलेखगत एक वर्ष में 1124संपूर्ण गुणवत्ता वाले लेख
5विकिस्रोत पृष्ठ2000/ माह75001500030000ओसीआर से निर्मित पृष्ठ
6विकिस्रोत शोधित पृष्ठ150/ माह50010002500वर्तनी जांच पूर्ण पृष्ठ
7विकिस्रोत निर्वाचित पुस्तकें1/माह4816पूर्ण पुस्तकें
8विकिपुस्तक पृष्ठ5/माह60120250500 से अधिक शब्दों वाले अध्याय पृष्ठ
9विकिपुस्तक निर्वाचित पुस्तक0/वर्ष124पूर्ण पुस्तक
10विक्शनरी पृष्ठ प्रारूप सुधार0/माह3000600012000सही प्रारूप में विक्शनरी पृष्ठ निर्माण
11विकिविश्वविद्यालय व्याख्यान0/माह3070150सही प्रारूप में कक्षा व्याख्यान निर्माण
12संपूर्ण विकि प्रकल्पों में सक्रिय सदस्य1500/माह160016501700जिनके प्रति माह एक या अधिक संपादन हों

हिन्दी विकि सम्मेलन का इतिहास

  • फरवरी 2015 में पहला हिन्दी विकिपीडिया सम्मेलन दिल्ली में हुआ था।
    विकिमीडिआ फॉउंडेशन के जरिये प्रकाशित किया गया ब्लॉग : https://blog.wikimedia.org/no/2015/03/02/हिन्दी-विकि-सम्मेलन-विस्/
  • जनवरी 2017 में दूसरा सम्मेलन भोपाल में आयोजित किया गया था। इसके अतिरिक्त नवंबर 2017 में जयपुर में एक तकनीकी कार्यशाला भी आयोजित की गई थी।
  • जनवरी 2018 में यह सम्मेलन फिर से दिल्ली में आयोजित किया गया।
  • फरवरी 2019 में हिन्दी विकि सम्मेलन कोलकाता में आयोजित किया गया।