विकिपीडिया:एशियाई माह २०१८

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
विकिपीडिया एशियाई माह

विकिपीडिया एशियाई माह यह एक ऑनलाइन संपादन कार्यक् है जिसका उद्देश्य एशियाई विकिपीडिया समुदायों के बीच बेहतर सामंजस्य बढ़ाना है यह कार्यक्रम पूरे नवंबर माह सन् २०१८ को चलेगा हिंदी विकिपीडिया पर एशियाई माह के इस कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक संख्या में तथा उच्च गुणवत्ता के लेखों का निर्माण करना है जोकि आपके देश के अलावा अन्य एशियाई देशों पर होगा। वह सदस्य जो कम से कम 5 अथवा अधिक लेखों का निर्माण करेंगे वह विभिन्न विकिपीडिया समुदायों के मध्य मित्रता के प्रतीक के रूप में अन्य प्रतियोगी देश के द्वारा विशिष्ट रुप से डिजाइन किए गए विकिपीडिया पोस्टकार्ड पाएंगे। प्रत्येक विकिपीडिया के वे विकिपीडिया सदस्य जो सर्वाधिक लेखों का निर्माण करेंगे वे “ विकिपीडिया एशियन ऐंबैसडर “(विकिपीडिया एशियाई राजदूत) नाम से पुरस्कृत होंगे

नियम

संक्षेप में: ऐसे नए लेख जो एशिया के बारे में हो उच्च गुणवत्ता के हो जो कम से कम 3000 बाइट्स तथा 300 शब्दों पर से बने हो एवं नवंबर २०१७ में बने हो तथा पूर्व में सूचीबद्ध नहीं रहे हो।

  1. लेख नए हो या लेखों का विस्तार हो, जिनका निर्माण/सम्पादन १ नवंबर २०१८ ०:०० से ३० नवंबर २०१८ २३:५९ (UTC) के मध्य ही होना चाहिए
  2. लेखों की लंबाई कम से कम 3,000 बाइट्स और लगभग 300 शब्दों की होनी चाहिए
  3. लेख उल्लेखनीय विषयों एवं मानदंडों पर ही बने होने चाहिए
  4. लेख उचित रेफरेंस के साथ बने होना चाहिए संदिग्ध या विवादास्पद बयानों वाले लेख उचित तथा सत्यापित करने योग्य उद्धरण के साथ होने चाहिए
  5. लेख पूर्ण तरह मशीनी भाषा में किए गए अनुवाद की जगह उचित भाषा में होने चाहिए
  6. लेख सूची की तरह ना हो
  7. ऐसे सूची लेख जो की सुविधा के लिए बनाए गए हो स्वीकार्य है (यह विकल्प केवल उन विकिपीडिया लेखों पर लागू है जो फीचर्स सूची है)
  8. लेख जानकारी पूर्ण हो
  9. लेख जो केवल एशियाई देशों तथा क्षेत्रों पर हो। (आपके देश को छोड़ कर। उदा, भारत का निवासी भारत से सम्बन्धित लेख नहीं बना सकता।)


आयोजक

साइन अप

अभी साइन अप करें और अपना योगदान दें .

लेख सबमिट करें