यदि आप नये सदस्य हैं तो नये पन्ने बनाने के लिये सामान्य जानकारी अवश्य देख लें।
भूगोल विषयक नए पन्ने बनाने के लिये अपनी पसंद का विषय चुनें या आवश्यक लेख सूची देखें।
जिस शीर्षक से आप पृष्ठ बनाने ज रहे हैं, सुनिश्चित कर लें कि उसी विषय पर अन्य कोई लेख पहले से मौजूद तो नहीं है।
इसके लिये सबसे पहले अंग्रेजी विकि पर खोज कर देखें कि आपके विषय पर बने अंग्रेजी लेख से हिन्दी विकि का कोई लेख जुड़ा तो नहीं? यह कड़ी बायीं ओर साइडबार में अन्य भाषाओँ के नाम के रूप में दिखती है।
यदि शीर्षक की वर्तनी में मामूली हेर-फेर से इसे कई प्रकार से लिखा जा सकता है तो पहले प्रत्येक संभावित वर्तनी को खोज बॉक्स में डाल कर देख लें कि किसी पर लेख बना तो नहीं।
इस परियोजना के तहत जो "प्राथमिक लेख सूची" दी गयी है उसमें लाल कड़ियों वाले शीर्षक अभी हिन्दी विकि पर नहीं हैं। परन्तु हो सकता है कि वे लाल कड़ियाँ केवल वर्तनी के अंतर की वजह से लाल दिख रहि हों और किसी और वर्तनी वाले शीर्षक से उसी विषय पर लेख हो; अतः पहले बगल में दी गयी अंग्रेजी कड़ी को क्लिक करके जाँच लें कि अंग्रेजी लेख किसी अन्य हिन्दी के लेख से जुड़ा तो नहीं है?
पन्ने आसान भाषा में लिखें। भाषा बेवजह शुद्ध लिखने या कठिन शब्दों के प्रयोग से बचें, जहाँ तक हो सके रोजमर्रा की भाषा में लिखें।
पन्नों को यथासंभव तुरंत ही विकिडेटा से जोड़ दें जिससे इनके सुधार और विस्तार हेतु मदद मिले।
नये पन्ने बनाते हुए भी कम से कम एक दो विश्वसनीय सन्दर्भ अवश्य जोड़ दें।
यदि लेख बहुत छोटा है तो सबसे नीचे उसमें आधार टैग अवश्य जोड़ें।
सामान्यतः स्थानों से सम्बंधित लेखों में साँचा {{Geo-stub}} और अन्य भूगोल के लेखों में {{Geo-stub}} जोड़े ज सकते हैं
लेखों का आकलन यह स्पष्ट करता है कि लेख वर्तमान समय में किस दर्जे का है और इसे किस तरह के सुधारों की आवश्यकता है। इससे इस परियोजना के प्राथमिक लेखों की वर्तमान स्थित भी स्पष्ट होती है और सुधार हेतु लेख चुनने में आसानी हो जाती है। प्राथमिक लेखों के नामों के पहले लगाये गये चिह्न इसी आकलन पैमाने का अनुसरण करते हैं, और इन लेखों में सुधार की जरूरतों को चिह्नित करते हैं।
मापदण्ड
वैसे तो यह एक सामान्य निर्देश हैं जिनके अनुसार लेख का आकलन काफ़ी मात्रा में आकलनकर्ता के व्यक्तिगत निर्णय पर भी निर्भर करता है परन्तु सामान्य दिशानिर्देशों के रूप में विकिपरियोजना भूगोल के अंतर्गत आने वाले लेखों का मूल्यांकन करने के लिये आप नीचे दिए गये पैमाने का इस्तेमाल कर सकते हैं:
दर्जा
मापदंड
बदलाव के सुझाव
उदाहरण
आधार या Stub
विषय का एक बहुत ही बुनियादी विवरण।
अतिरिक्त सामग्री जोड़ें, प्रदर्शन-योग्य आधार बनाएँ।
प्रारम्भिक Start-क्लास लेख
3 या ज़्यादा पैराग्राफ़ या कम से कम 500 शब्दों का लेख।
अतिरिक्त सामग्री जोड़ें, फ़ॉर्मैटिंग करें, प्रदर्शन-योग्य प्रारम्भिक लेख बनाएँ।
निम्न मध्यम C-क्लास लेख
लेख में प्रमुख पहलुओं पर जानकारी है, लेकिन सारे पहलुओं का अभी विवरण नहीं करते; गुणवत्ता खराब हो।
विषय से सम्बंधित सभी पहलुओं की मूलभूत जानकारी जोड़ें और गुणवत्ता में सुधार कर एक अच्छा लेख बनाएँ।
मध्यम B-क्लास लेख
लेख में प्रमुख पहलुओं पर जानकारी है, लेकिन सारे पहलुओं का अभी विवरण नहीं करते; गुणवत्ता ठीक-ठाक हो।
विषय से सम्बंधित सभी पहलुओं की मूलभूत जानकारी जोड़ें और एक अच्छा लेख बनाएँ।
अच्छे लेख A-क्लास लेख
लेख विषय से सम्बंधित सभी पहलुओं की मूल या थोड़ी जानकारी देता है पर बहुत ही संक्षिप्त में। गुणवत्ता ठीक-ठाक हो।
कुछ पहलुओं की जानकारी में विस्तार की आवश्यकता हो सकती है। विस्तार करके श्रेष्ठ लेख मापदंडों को पूरा करें।
इन्हें निर्वाचन की एक सुनिश्चित प्रक्रिया द्वारा चुना जाता है, आपने मन से लेखों को यह दर्जा न दें; इन्हें बढ़ाएँ और निर्वाचित लेख आवश्यकताओं को पूरा करने की कोशिश करें।
उपरोक्त पैमानों के आधार पर आकलन करने के लिये साँचा {{विकिपरियोजना भूगोल}} में 'प्रचाल', दर्जा के आगे दिए गये स्तरों के नामों में से किसी एक को चुनें।
उदाहरण के लिये एक शुरूआती लेख के लिये:
{{विकिपरियोजना भूगोल
|दर्जा = शुरूआती
लिखकर इसे सम्बंधित लेख के वार्ता पन्ने पर सबसे ऊपर लगायें! ध्यान रखें कि यह साँचा मूल लेख में नहीं बल्कि उसके वार्ता पृष्ठ पर लगाने के लिये है!
यदि वह लेख प्राथमिक लेखों सूची का हिस्सा है तो वहाँ भी इसके नाम के पहले साँचा अपडेट करें। उस सूची में चिह्नीकरण के लिये लगाने के लिये साँचे क्रमशः निम्नवत हैं:
{{Icon|Stub}}, {{Icon|Start}}, {{Icon|C}}, {{Icon|B}}, {{Icon|A}}, {{Icon|GA}} और {{Icon|FA}}
यह परियोजना सूचना सूचना है जो इसलिए डिजाइन की गयी है कि इसे संबंधित लेख के वार्ता पन्ने पर लगाया जा सके जिससे यह पता चले कि यह लेख विकिपरियोजना भूगोल का हिस्सा है; साथ ही इसमें लेखों के आकलन की सुविधा भी प्रदान की गयी है जिससे लेखों का मूल्यांकन किया जा सकता है।
यह साँचा अपने सदस्य पृष्ठ पर लगायें। इससे यह पता चल जायेगा कि आप विकिपरियोजना भूगोल के सदस्य हैं और विकिपीडिया से बाहर भी आप भूगोल के क्षेत्र में ही कार्यरत हैं।
यह साँचा भूगोल सम्बंधित किसी अत्यंत छोटे लेख में सबसे नीचे लगायें। इससे यह पता चल जायेगा कि लेख भूगोल विषय से संबंधित एक आधार है और इसे विस्तार की आवश्यकता है।
यह साँचा भूगोल की तकनीकी शब्दावली सम्बंधित किसी अत्यंत छोटे लेख में सबसे नीचे लगायें। इससे यह पता चल जायेगा कि लेख भूगोल की तकनीकी शब्दावली से संबंधित एक आधार है और इसे विस्तार की आवश्यकता है।
जीवनी से सम्बंधित यह लेख भूगोलवेत्ता के बारे में एक आधार है। आप इसे बढ़ाकर विकिपीडिया की सहायता कर सकते हैं।
यह साँचा किसी भूगोलवेत्ता की जीवनी सम्बंधित किसी अत्यंत छोटे लेख में सबसे नीचे लगायें। इससे यह पता चल जायेगा कि लेख भूगोलवेत्ता से संबंधित एक आधार है और इसे विस्तार की आवश्यकता है।
यह लेख भूगोल से सम्बंधित एक आधार है। आप इसे बढ़ाकर विकिपीडिया की सहायता कर सकते हैं।
यह साँचा भूगोल सम्बंधित किसी अत्यंत छोटे लेख में सबसे नीचे लगायें। इससे यह पता चल जायेगा कि लेख भूगोल विषय से संबंधित एक आधार है और इसे विस्तार की आवश्यकता है।
यह साँचा कार्टोग्राफी (मानचित्रकला) सम्बंधित किसी अत्यंत छोटे लेख में सबसे नीचे लगायें। इससे यह पता चल जायेगा कि लेख कार्टोग्राफी विषय से संबंधित एक आधार है और इसे विस्तार की आवश्यकता है।
यह साँचा मौसम सम्बंधित किसी अत्यंत छोटे लेख में सबसे नीचे लगायें। इससे यह पता चल जायेगा कि लेख मौसम विज्ञान या जलवायु विज्ञान विषय से संबंधित एक आधार है और इसे विस्तार की आवश्यकता है।
यह लेख किसी समुद्र सम्बन्धी विशिष्ट अवस्थिति या समुद्री धारा के बारे में एक आधार है। आप इसे बढ़ाकर विकिपीडिया की सहायता कर सकते हैं।
यह साँचा समुद्र से सम्बंधित किसी अत्यंत छोटे लेख में सबसे नीचे लगायें। इससे यह पता चल जायेगा कि लेख समुद्र से संबंधित एक आधार है और इसे विस्तार की आवश्यकता है।
यह साँचा समुद्रविज्ञान सम्बंधित किसी अत्यंत छोटे लेख में सबसे नीचे लगायें। इससे यह पता चल जायेगा कि लेख समुद्रविज्ञान विषय से संबंधित एक आधार है और इसे विस्तार की आवश्यकता है।
यह लेख स्थलाकृति सम्बंधित एक आधार है। आप इसे बढ़ाकर विकिपीडिया की सहायता कर सकते हैं।
यह साँचा स्थलाकृति सम्बंधित किसी अत्यंत छोटे लेख में सबसे नीचे लगायें। इससे यह पता चल जायेगा कि लेख स्थलाकृतियों से संबंधित एक आधार है और इसे विस्तार की आवश्यकता है।
भूगोल के इतिहास से सम्बंधित यह साइडबार साँचा इन विषयों तक आसानी से पहुँचने में मददगार है, इसे भूगोल के इतिहास से सम्बंधित लेखों में पन्ने पर सबसे नीचे लगायें।
शहरों से सम्बंधित लेखों में यह साँचा आसपास के शहरों के सापेक्ष अवस्थिति (लोकेशन) बताने के लिये है। इसे फुटर के रूप में इस्तेमाल करें (बाहरी कड़ियों के बाद और अन्य नैविगेशन साँचों से पहले।