विकिपीडिया:गुणवत्ता संवर्द्धन संपादनोत्सव/ मई 2020

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
गुणवत्ता संवर्द्धन सम्पादनोत्सव
गुणवत्ता संवर्द्धन संपादनोत्सव

गुणवत्ता संवर्द्धन सम्पादनोत्सव हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रुप द्वारा विकिसम्मेलन 2020 के कार्यक्रमों के अंतर्गत 1 मई से 31 मई 2020 तक आयोजित की गई लेख निर्माण प्रतियोगिता है। इसमें नए लेखों का निर्माण किया जाएगा जिसमें विशेषकर मुखपृष्ठ के लिए सामग्री निर्मित की जाएगी। यह प्रतियोगिता विकिपीडिया के साथ-साथ विकिस्रोत और विकिपुस्तक पे भी आयोजित की जाएगी।

विवरण

  • मुखपृष्ठ में तीन अनुभाग प्रदर्शित किये जाते हैं, क्या आप जानते हैं, निर्वाचित लेख एवं मुखपृष्ठ चित्र (एक अन्य समाचार अनुभाग भी मौजूद है लेकिन वह इस प्रतियोगिता का भाग नहीं है)। इनके लिए कुछ विशेष नियम बने हुए हैं, जिनके अनुसार सदस्य लेख समीक्षा के लिए नामांकित कर सकते हैं। समीक्षा उपरान्त लेख अपने 'हुक' से इन अनुभागों में प्रदर्शित किये जाते हैं।
  • इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य इन्हीं लेखों का निर्माण करना होगा जो मुखपृष्ठ के इन अनुभागों में प्रदर्शित हो सकें। चूँकि लेख इन अनुभागों के लिए निर्मित होंगे इस कारण इन्हीं के नियम ही इस प्रतियोगिता के नियम रहेंगे (वह नियम इन्हीं अनुभागों के पृष्ठों में देखें)।
  • हालांकि इस प्रतियोगिता में मुख्य उद्देश्य ऊपर वर्णित अनुभागों के लिए सामग्री निर्मित करना है, फिर भी इसमें विकिपीडिया के लिए सामान्य विषयों पर लेख निर्माण भी किया जा सकता है, जिनके लिये नियम नीचे लिखित हैं।

नियम

  1. कोई भी सदस्य इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकता/सकती है।
  2. मुखपृष्ठ सामग्री और निर्वाचित सामग्री को मूल्यांकन में वरीयता दी जाएगी।
  3. नए निर्मित या बढ़ाए गए लेख दी हुई सूची में से होने चाहिए।
  4. लेखों के निर्माण या विकास की अवधि 1 मई 2020 से 31 मई 2020 होनी चाहिए।
  5. लेख कम से कम 3,000 बाइट तथा 300 से अधिक शब्दों के होने चाहिए (इन्फोबॉक्स, टेम्प्लेट आदि को छोड़कर)।
  6. पाठ मशीनी अनुवाद नहीं होना चाहिए।
  7. लेख उल्लेखनीयता एवं मुद्राधिकार नीति के अनुरूप होने चाहिए।
  8. लेख विकिपीडिया नीतियों के अनुसार सही संदर्भों के साथ होना चाहिए।

पुरस्कार

  1. इस प्रतियोगिता के पुरस्कार के रूप में बैग, टीशर्ट या अन्य स्वैग सामग्री या अमेजन गिफ़्ट कार्ड दिया जा सकता है। यह बहुत कुछ मई के अंत तक भारत में जारी बंद की स्थिति पर निर्भर करेगा।
  2. विकिपीडिया, विकिस्रोत एवं विकिपुस्तक तीनों परियोजनाओं पर अलग अलग तीन पुरस्कार- पहला दूसरा एवं तीसरा पुरस्कार दिया जाएगा।
  3. इसके अलावा बेहतर प्रयास करने वाले 7 विकिपीडिया, 6 विकिस्रोत एवं 5 विकिपुस्तक प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया जाएगा।
  4. प्रथम पुरस्कार लगभग 2 हजार, दूसरा डेढ़ हजार, तीसरा एक हजार तथा बेहतर प्रयास पुरस्कार लगभग पांच सौ भारतीय रूपए के मूल्य के हो सकते हैं।
  5. सभी लेख स्वीकृत होने एवं अंक पाने वाले प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र एवं बार्नस्टार दिया जाएगा। प्रमाण-पत्र स्थिति के अनुसार डिजिटल या हार्ड कॉपी के रूप में भेजे जाएंगे।

आयोजक दल तथा निर्णायक मंडल

हिन्दी विकिमीडियन्स सदस्य समूह
तीनों प्रकल्पों के निर्णायकों की तालिका:
परियोजना निर्णायक 1 निर्णायक 2
विकिपीडिया SM7 संजीव कुमार
विकिस्रोत नीलम सौरभ तिवारी
विकिपुस्तक अनिरुद्ध कुमार अजीत कुमार तिवारी

प्रतिभागिता

इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए निम्न कड़ी से सूची में अपना नाम जोड़ें।

सुझायी सामग्री सूची

  • सुझाई सामग्री सूची: इस प्रतियोगिता में बनायी जाने वाली निर्वाचित सामग्री की सूची इस पृष्ठ पर दी गई है। प्रतिभागियों को इनका उपयोग करने के लिए बढ़ावा दिया जाता है। हालांकि वे इनके अतिरिक्त विषयों पर भी लेख बना सकते हैं।

लेख जमा करें

प्रतियोगिता के अंतर्गत बनाए गए लेखो को फाउंटेन टूल की सहायता से यहाँ डालें।

इस प्रतियोगिता में साधारण विषय पर निर्मित लेख ही फाउंटेन टूल में जमा करने में हैं। यदि आपने लेख निर्वाचित लेख, आदि मुखपृष्ठ पर स्थित अनुभाग के लिए बनायें हैं तो आप यहां अपने योगदान दर्ज करें। किसी भी समस्या को वार्ता पन्ने पर रखें।

परिणाम

प्रतियोगिता पुरस्कार विजेताओं की सूचना तालिका निम्नलिखित है।
स्थान विकिपीडिया विकिपुस्तक विकिस्रोत
प्रथम @नीलम: @शीतल सिन्हा: @शिखर तिवारी:
द्वितीय @Nilesh shukla: @सीमा1: @बैजनाथ चौधरी:
तृतीय @Navinsingh133: @रोहित साव27: @अमृता कुमारी पाण्डेय:
प्रोत्साहन @Dharmadhyaksha: @Anujbhardwaj007: @Manisha yadav12:
प्रोत्साहन @Dineshswamiin: @1501Ashutosh: @बिपिन बिहारी साव २३:
प्रोत्साहन @कन्हाई प्रसाद चौरसिया: @Ashu chaurasia: @अम्बिका साव:
प्रोत्साहन @Md.Kaish.Khan: @आँचल तिवारी:
प्रोत्साहन @रोहित कुमार साव: @ममता साव9:
प्रोत्साहन @Kajal Choudhary 07:
प्रोत्साहन @Neha Tanti:
विस्तृत परिणाम के लिए परिणाम पृष्ठ देखा जा सकता है।

अक्सर पूछे जानेवाले प्रश्न

1. क्या मैं इस प्रतियोगिता में भाग ले सकता/सकती हूं?

जी हाँ। विकिपीडिया या बंधु प्रकल्पों में पंजीकृत कोई भी सदस्य इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकता/सकती है। केवल निर्णायक मंडल के सदस्य अपने प्रकल्प की प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो सकते हैं। हाँ बिना शामिल हुए उनके किसी तरह के संपादन करने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। वे उस प्रकल्प में शामिल हो सकते हैं जिसमें वे निर्णायक नहीं हैं।

2. क्या मैं एक से अधिक परियोजनाओं में भाग ले सकता/सकती हूं?

जी हाँ। विकिपीडिया, विकिस्रोत तथा विकिपुस्तक तीन हिंदी परियोजनाओं पर यह प्रतियोगिता समानांतर रूप से संचालित है। आप इनमें से एक, दो या तीनों में शामिल हो सकते हैं/सकती हैं।

3. किस तरह के लेख या सामग्री का निर्माण करना अच्छा होगा?

यह प्रतियोगिता गुणवत्ता सुधार के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। मुखपृष्ठ की सामग्री सबसे अच्छी गुणवत्ता वाली होनी चाहिए। विभिन्न तरह की निर्वाचित सामग्री जैसे - विकिपीडिया पर लेख, चित्र, सूची, सूचना तथा विकिस्रोत और विकिपुस्तक पर पुस्तक का निर्माण या विकास मूल्यांकन की दृष्टि से अधिक उपयुक्त होगा। सामग्री निर्माण के लिए सुझाव सूची जरूर देखें।

4. मेरे द्वारा बनायी सामग्री का मूल्यांकन कैसे किया जाएगा?

प्रतियोगिता के दौरान निर्मित सामग्री के मूल्यांकन के लिए कुछ मापदंड तथा उनके अनुरूप अंक निर्धारित किए गए हैं। किसी बनाए या बढ़ाए गए लेख के लिए हर 300 शब्द तथा 3,000 बाइट पर 1 अंक निर्धारित है। इसके अतिरिक्त लेख में चित्र तथा ज्ञान संदूक के लिए भी एक-एक अतिरिक्त अंक निर्धारित है। लेख निर्वाचित होने पर 10 अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। लेख निर्वाचित न होने की स्थिति में भी चयन समिति उसे उसकी गुणवत्ता तथा निर्वाचित होने की संभावना के अनुरूप 1 से 10 के बीच अंक देगी। विकिस्रोत पर पुस्तक निर्वाचित होने पर 10 अंक तथा प्रत्येक 5 शोधित या वैधकृत पृष्ठ पर 1 अंक दिया जाएगा। निर्वाचित न होने पर भी मूल्यांकन समिति गुणवत्ता के अनुरूप 1 से 10 अतिरिक्त अंक प्रत्येक पुस्तक के लिए दे सकती है। कोई भी पुस्तक 50 या अधिक पृष्ठ का होना आवश्यक है। विकिपुस्तक पर 5 या अधिक अध्याय वाले पुस्तकों के निर्माण के लिए निर्वाचित होने के स्तर तक पहुंचने पर 10 अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। पुस्तक के प्रत्येक अध्याय में हर 300 शब्द एवं 1000 बाइट के लिए 1 अंक दिया जाएगा। अध्याय में प्रासंगिक चित्र लगाने पर हर अध्याय के लिए 1 अतिरिक्त अंक दिया जाएगा।

5. प्रतियोगिता में कितने पुरस्कार दिए जाएंगे?

प्रतियोगिता में शामिल तीनों परियोजनाओं विकिपीडिया, विकिस्रोत, विकिपुस्तक में से प्रत्येक पर तीन सर्वाधिक अंक पाने वाले प्रतिभागियों को पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार दिया जाएगा। हर परियोजना के लिए इन तीन-तीन पुरस्कारों के अतिरिक्त बेहतर प्रयास के लिए भी पुरस्कार दिए जाएंगे। ये विकिपीडिया के लिए 7, विकिस्रोत के लिए 6 तथा विकिपुस्तक के लिए 5 निर्धारित किए गए हैं। इस तरह इस प्रतियोगिता के लिए 3x3=9 तथा 7+6+5=18 कुल 27 पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं।

6. क्या अलग अलग परियोजनाओं में एक से अधिक पुरस्कार जीता जा सकता है?

प्रतियोगिता में शामिल तीनों परियोजनाओं विकिपीडिया, विकिस्रोत, विकिपुस्तक में एक या तीनों में भाग लिया जा सकता है किंतु पुरस्कार के लिए हमने एक व्यक्ति एक पुरस्कार की नीति अपनायी है, क्योंकि ये तीन प्रतियोगिताएं नहीं बल्कि एक ही प्रतियोगिता के तीन आयाम हैं। एक से अधिक प्रकल्पों पर पुरस्कार जीतने की स्थिति में आप सर्वोच्च पुरस्कार के लिए चुने जाएंगे। उदाहरण के लिए यदि आप विकिपीडिया में प्रथम तथा विकिस्रोत पर दूसरे पुरस्कार के लिए नामांकित होते हैं तो आपको विकिपीडिया के लिए प्रथम पुरस्कार दिया जाएगा। विकिस्रोत का पुरस्कार अगले सर्वाधिक अंक पाने वाले सदस्य को मिल जाएगा।

7. पुरस्कार में क्या दिया जाएगा?

पुरस्कार के रूप में बैग, टीशर्ट या अन्य स्वैग सामग्री या अमेजन गिफ़्ट कार्ड दिया जा सकता है। यह बहुत कुछ मई के अंत तक भारत में जारी बंद की स्थिति पर निर्भर करेगा। प्रथम पुरस्कार लगभग 2 हजार, दूसरा डेढ़ हजार, तीसरा एक हजार तथा बेहतर प्रयास पुरस्कार लगभग पांच सौ भारतीय रुपए मूल्य के हो सकते हैं।

उपयोगी कड़ियाँ

विकिमीडिया पोर्टल