वार्ता:एचडीएफसी बैंक

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

यह पृष्ठ एचडीएफसी बैंक लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

पृष्ठ पुनरीक्षण के लिए सुरक्षित किया जाए।[संपादित करें]

बैंकों के लेखों में कस्टमेयर केयर के नाम पर अपना नंबर डालना[संपादित करें]

@संजीव कुमार जी, यह आईपी सदस्य 2401:4900:3b18:9fba:97ed:70dc:b7e3:e4aa एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक के लेखों पर कस्टमेयर केयर के नाम से अपना दूरभाष संख्या जोड रहा है। मैंने इस संपादन को पलट दिया है। इसे अवरूद्ध करना और इन व अन्य बैंको के पृष्ठों को सुरक्षित करना आवश्यक है। इस तरह की गलत जानकारियाँ लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती हैं। यह फिशिंग या धोखेबाज़ी का के लिये किया गया हो सकता है। विकिपीडिया को इसमें सहायक नहीं बनना चाहिए। चंद्र शेखर/Shekhar 14:09, 28 दिसम्बर 2021 (UTC)[उत्तर दें]

@चंद्र शेखर जी: आपका अनुमान उचित प्रतीत हो रहा है लेकिन इस आधार पर पृष्ठ को सुरक्षित करना उचित नहीं लग रहा। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 18:16, 28 दिसम्बर 2021 (UTC)[उत्तर दें]
जी सुरक्षित से मेरा मतलब था इनमे योगदान तो कोई भी कर सके लेकिन जब तक कोई पुनरिक्षक इसे मान्य ना करे यह पृष्ठ आम जनता को न दिखे। ग्रामीण इलाको में या वृद्ध लोग जो अंग्रेजी नही पढ़ बोल पाते, जिनके फोन भी अक्सर हिंदी में सेट होते है, उन्हें गूगल पर हिंदी विकिपीडिया के ही लेख दिखते हैं। ऐसे में उन लोगो का नुकसान हो सकता है। मेरी यही चिंता थी। चंद्र शेखर/Shekhar 02:51, 29 दिसम्बर 2021 (UTC)[उत्तर दें]
@संजीव कुमार: जी, इस पृष्ठ पर अभी कुछ देर पहले एक बार फिर बर्बर्ता हुई है। किसी व्यक्ति ने हेल्पलाइन्स में दूरभाष संख्या जोड दी है।--चंद्र शेखर/Shekhar 07:27, 29 दिसम्बर 2021 (UTC)[उत्तर दें]