रायगढ़ जिला, छत्तीसगढ़
महाराष्ट्र राज्य में इस से मिलते-जुलते नाम के ज़िले के लिए कृप्या रायगढ़ जिला, महाराष्ट्र का लेख देखें
रायगढ़ जिला | |
|---|---|
| छत्तीसगढ़ का जिला | |
केलो नदी, रायगढ़ के पास | |
छत्तीसगढ़ में स्थिति | |
| देश | |
| राज्य | छत्तीसगढ़ |
| मंडल | बिलासपुर |
| मुख्यालय | रायगढ़ |
| तहसीलें | 9 |
| क्षेत्रफल | |
| • Total | 7,086 kमी2 (2,736 वर्ग मील) |
| जनसंख्या (2011) | |
| • Total | 1,112,982 |
| • घनत्व | 157.1/किमी2 (406.8/मील2) |
| • महानगर | 218,821 |
| जनसांख्यिकी | |
| • साक्षरता | 73.7%(959,866) |
| • लिंगानुपात | 993 |
| समय मण्डल | IST (UTC+05:30) |
| मुख्य राजमार्ग | NH-49, NH-153(5 मार्च 2010 की राजपत्र अधिसूचना के बाद नई संख्यांकन प्रणाली) |
| औसत वार्षिक वर्षा | 1584 mm |
| वेबसाइट | https://raigarh.gov.in/en/ |
रायगढ़ जिला भारत के मध्य राज्य छत्तीसगढ़ का एक जिला है। रायगढ़ इस जिले का मुख्यालय है।
यह जिला रियासतों रायगढ़, शक्ति, सरगुजा, उदयपुर और जशपुर को मिलाकर बनाया गया था।[1]
जशपुर अब एक अलग जिला है। शक्ति अब रायगढ़ जिले का हिस्सा नहीं है। सरगुजा को भी 2021 में अलग कर दिया गया था।
यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से विकसित होता औद्योगिक जिला है। भारत की सबसे पुरानी जूट मिलों में से एक, मोहन जूट मिल, यहीं स्थित है; यह छत्तीसगढ़ राज्य और अविभाजित मध्य प्रदेश की एकमात्र जूट मिल थी। रायगढ़ देश के प्रमुख इस्पात और बिजली उत्पादकों में से एक है। यहां जेएसपीएल, एमएसपी, मोनेट स्टील और कई अन्य छोटे और मध्यम स्तर के उत्पादकों जैसे कई इस्पात और बिजली संयंत्र स्थित हैं। इसके उत्पादन की मात्रा का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि रायगढ़ स्वयं प्रतिदिन लगभग 20,000 टन कोयले की खपत करता है।
प्रशासन
[संपादित करें]रायगढ़ जिले में 9 तहसीलें हैं:[2]
जनसांख्यिकी
[संपादित करें]भारत की 2011 जनगणना के अनुसार रायगढ़ जिले की जनसंख्या 14,93,984 है,[4] जो लगभग गैबॉन देश[5] या अमेरिका के राज्य हवाई के बराबर है।[6] इससे इसे भारत में 336वां स्थान प्राप्त होता है (भारत के कुल 640 जिलों में से)।[4] इस जिले की जनसंख्या घनत्व 211 प्रत्येक वर्ग किलोमीटर में निवासी (550/वर्ग मील) है।[4] वर्ष 2001 से 2011 के दशक में इसकी जनसंख्या वृद्धि दर 18.02% रही।[4]रायगढ़ में प्रति 1000 पुरुषों पर 993 महिलाएं हैं, और यहाँ की साक्षरता दर 73.7% है।[4]
विभाजन के बाद जिले की जनसंख्या 11,12,982 थी, जिसमें से 2,18,821 (19.66%) लोग शहरी क्षेत्रों में रहते हैं। रायगढ़ जिले में लिंगानुपात प्रति 1000 पुरुषों पर 987 महिलाएं है। अनुसूचित जातियाँ और अनुसूचित जनजातियाँ क्रमशः 1,26,349 (11.35%) और 4,43,752 (39.87%) जनसंख्या का हिस्सा हैं।[4]
भाषाएं
[संपादित करें]भारत की 2011 की जनगणना के समय, जिले की जनसंख्या में से 72.34% लोगों ने छत्तीसगढ़ी, 8.63% ने ओड़िया, 8.32% ने हिंदी, 5.29% ने कुरुख, 1.07% ने बंगाली और 1.04% ने भोजपुरी को अपनी पहली भाषा के रूप में बोला।[7]
यहाँ बोली जाने वाली भाषाओं में असुरी शामिल है, जो लगभग 17,000 लोगों द्वारा बोली जाने वाली एक ऑस्ट्रोएशियाटिक भाषा है।[8]
प्रमुख अखबार
[संपादित करें]- नवभारत
- हरि भूमि
- दैनिक भास्कर
- इस्पात टाइम्स
- केलो प्रवाह
- नवीन कदम
- जनकर्म
- रायगढ संदेश
- रायगढ आँचल
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ Publication by Gokhale Institute of Politics and Economics - 1973- Issue 61 - Page 346
- ↑ "Tehsil". Raigarh District, Government of Chhattisgarh, India. 2018-03-20. अभिगमन तिथि: 2025-11-10.
- ↑ "Table C-01 Population by Religion: Chhattisgarh". censusindia.gov.in. Registrar General and Census Commissioner of India. 2011.
- 1 2 3 4 5 6 "District Census Handbook: Raigarh" (PDF). censusindia.gov.in. Registrar General and Census Commissioner of India. 2011.
- ↑ US Directorate of Intelligence. "Country Comparison:Population". मूल से से 13 June 2007 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2011-10-01.
Gabon 1,576,665
- ↑ "2010 Resident Population Data". U. S. Census Bureau. मूल से से 27 दिसंबर 2010 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2011-09-30.
Hawaii 1,360,301
- 1 2 "Table C-16 Population by Mother Tongue: Chhattisgarh". www.censusindia.gov.in. Registrar General and Census Commissioner of India.
- ↑ "Asuri: A language of India". Ethnologue: Languages of the World (16th)। (2009)। संपादक: M. Paul Lewis। Dallas, Texas: SIL International।