म्यूऑन न्यूट्रिनो

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

म्यूऑन न्यूट्रिनो एक मूलभूत कण है। इसका प्रतीक चिह्न ν
μ
है। इसका आवेश शून्य होता है अर्थात यह एक उदासीन कण है। न्यूट्रिनों तीन प्रकार के होते हैं जिनमें से यह म्यूऑन से सम्बद्ध लेप्टॉनों की श्रेणी में आता है। इसका द्रव्यमान लगभग शून्य माना जाता है, प्रायोगिक तौर पर इसका सीमान्त मान 0.17 Mev/c2 से कम है। इसका प्रचक्रण 1/2 होता है। यह दो फ्लेवर के साथ पाया जाता है जो कण और प्रतिकण हैं अर्थात म्यूऑन न्यूट्रिनो (ν
μ
) एवं म्यूऑन प्रतिन्यूट्रिनो (ν
μ
)।[1]

ज्ञात कणों में केवल न्यूट्रिनों ही ऐसे कण हैं जो केवल दुर्बल अन्योन्य क्रिया में भाग लेते हैं। न्यूट्रिनो प्रबल अन्योन्य क्रिया एवं विद्युत चुम्बकीय अन्योन्य क्रियाओं में भाग नहीं लेते। द्रव्यामान अज्ञात होने के कारण इनकी गुरुत्वीय अन्योन्य क्रिया का सही मान प्राप्त करना मुश्किल है।[2]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Particle Data Group (PDG) book
  2. "All About Neutrinos". मूल से 9 जून 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 जुलाई 2013.