सामग्री पर जाएँ

बड़ी देवरानी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बड़ी देवरानी
बड़ी देवरानी की छवि
शैलीप्रेम, नाटक
निर्माणकर्ताशशि सुमित मित्तल प्रोडक्शन
अभिनीतनीचे देखें
मूल देशभारत
मूल भाषा(एँ)हिन्दी
सीजन की सं.1
एपिसोड की सं.29 जून 2015 को 66
उत्पादन
निर्माताशशि मित्तल सुमित मित्तल
उत्पादन स्थानमुंबई, महाराष्ट्र, भारत
कैमरा स्थापनबहू-केमरा
प्रसारण अवधिलगभग 24 मिनट
मूल प्रसारण
नेटवर्कएंड टीवी
प्रसारणमार्च 30, 2015 (2015-03-30) 
नवम्बर 13, 2015 (2015-11-13)

बड़ी देवरानी एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण एंड टीवी पर 30 मार्च 2015 से 13 नवम्बर 2015 तक सोमवार से शुक्रवार रात 9:30 बजे होता था। इसके निर्माता शशि मित्तल और सुमित मित्तल हैं। इसमें मुख्य किरदार में मुदित नायर और मेघा चक्रवर्ती हैं।[1]

यह कहानी एक ऐसी देवरानी की है जो सबसे छोटी होते हुए भी वह बड़ी देवरानी कहलाती है। पोद्दार परिवार अपने पुराने रीति रिवाजों को बहुत अधिक मानते रहते हैं पर उनका पुत्र विभोर (मुदित नायर) ऐसे रीति रिवाजों को नहीं मानता था। एक दिन उसके परिवार वाले उसकी शादी उससे 4 वर्ष बड़ी लड़की रीति (मेघा चक्रवर्ती) से करा देते हैं। यह शादी केवल उन दोनों परिवार वालों के बीच व्यापार को बढ़ाने का एक तरीका रहता है। इस शादी के कारण अन्य परिवार वाले रीति को पसंद नहीं करते है। रीति एमबीए किए रहती है और वह उन परिवार वालों में समानता कायम करने और विभोर के दिल में अपने लिए जगह बनाने का प्रयास करते रहती है।

इससे कुछ वर्ष पहले रीति की शादी विभोर के बड़े भाई से तय होती है पर निमंत्रण पत्र में नाम गलत छपने के कारण विभोर के पिता को कुछ और लगता है और वह उस शादी को तोड़ देते हैं। लेकिन बाद में विभोर और रीति की शादी हो जाती है। रीति विभोर से प्यार करते रहती है, लेकिन विभोर अपने परिवार वालों के कारण ही शादी करता है।

निर्माण

[संपादित करें]

इस धारावाहिक का निर्माण कोलकाता में हुआ है। इसके मुख्य किरदार के लिए मेघा चक्रवर्ती और मुदित नायर को लिया गया।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Badi Devrani". 29 जनवरी 2015. मूल से से 28 मार्च 2015 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 24 मार्च 2015.
  2. "Mudit Nayar to play the lead in Zee Badi Devrani". मूल से से 2 अप्रैल 2015 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 24 मार्च 2015.
  3. "'Bani' fame Navni Parihar in & TV's Badi Devrani". 29 जनवरी 2015. मूल से से 1 फ़रवरी 2015 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 24 मार्च 2015.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]