भाबीजी घर पर हैं!
दिखावट
(भाभी जी घर पर है! से अनुप्रेषित)
भाबीजी घर पर हैं! | |
---|---|
शैली | हास्य |
अभिनीत | नीचे देखें |
प्रारंभ विषय | भाबीजी घर पर हैं! |
मूल देश | भारत |
मूल भाषा(एँ) | हिन्दी |
सीजन की सं. | 1 |
एपिसोड की सं. | 2235 |
उत्पादन | |
उत्पादन स्थान | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
कैमरा स्थापन | बहू-केमरा |
प्रसारण अवधि | लगभग 24 मिनट |
मूल प्रसारण | |
नेटवर्क | एंड टीवी |
प्रसारण | मार्च 2, 2015 वर्तमान | –
भाबीजी घर पर हैं! एक भारतीय हिंदी धारावाहिक है।[1] इसका प्रसारण एंड टीवी पर 2 मार्च 2015 से सोमवार से शुक्रवार रात 10:30 बजे से हुआ।[2]
कहानी
[संपादित करें]यह कहानी कानपुर के दो पड़ोसी परिवारों की है। दोनों ही परिवार के पति को दूसरे की पत्नी से प्यार हो जाता है और वह उनसे मिलने के लिए बहाने तलाश करते रहते हैं। वह सभी गलत तरीक़े साबित हो जाता हैं और वह उन सभी में फँसते रहते हैं।
हर एपिसोड में इसकी अलग कहानी होती हैं जिसमे मनमोहन तिवारी कच्छे बनियाइन के व्यापारी है, जबकि विभूति मिश्रा बेरोजगार पति है जिनकी पत्नी अनीता मिश्रा ग्रूमिंग क्लासेस लेकर घर चलती है। मनमोहन तिवारी की पत्नी एक घरेलू महिला है जो घर के कार्यो में लगी रहती है।
कलाकार
[संपादित करें]- वर्तमान कलाकार
- आशिफ शेख - विभूति नारायण / विभु / भरभूति जी (अंगूरी जी के द्वारा उच्चारण)
- विदिशा श्रीवास्तव - अनिता मिश्रा
- रोहिताश्व गौड़ - मनमोहन तिवारी
- शुभांगी अत्रे - अंगूरी तिवारी
- योगेश त्रिपाठी - हप्पू सिंह (बेईमान दारोगा)
- सानंद वर्मा - अनोखेलाल सक्सेना
- पूर्व कलाकार
- शिल्पा शिंदे - अंगूरी तिवारी
- सौम्या टंडन/नेहा पेंडसे - अनिता मिश्रा
- वैभव माथुर - टीका राम
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Watch & Enjoy All the Episodes of Bhabi Ji Ghar Par Hai! TV Serial Online on ZEE5". ZEE5. 11 June 2020. अभिगमन तिथि: 3 February 2024.
- ↑ "'भाभी जी घर पर है!' में अजनबी को पड़ोसन से प्यार". 2 अप्रैल 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 3 मार्च 2015.