सामग्री पर जाएँ

तिराना

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
तिराना
Tiranë
राजधानी
तिराना का ध्वज
ध्वज

कुल चिह्न
तिराना is located in अल्बानिया
तिराना
तिराना
तिराना is located in यूरोप
तिराना
तिराना
निर्देशांक: 41°19′38″N 19°49′07″E / 41.32722°N 19.81861°E / 41.32722; 19.81861
देश अल्बानिया
प्रांत तिराना
बसावट1614
शासन
  प्रणालीमहापौर-परिषद
  महापौरएरियोन वेलियाय[1] (गिरफ़्तार)
अनुएला रिस्तानी (कार्य प्रभारित) (PS)
  परिषदतिराना नगरपालिका परिषद
  अध्यक्षरोमिना कुको
क्षेत्रफल[2][3]
  कुल1,110 kमी2 (430 वर्ग मील)
  Unit41.8 kमी2 (16.1 वर्ग मील)
ऊँचाई110 मी॰ (360 फीट)
जनसंख्या
  महानगर5,26,017[4]
  महानगर8,00,986[5]
  कुल5,98,176[a]
  कुल घनत्व538/किमी2 (1,390/मील2)
  Unit3,89,323[9]
  Unit घनत्व9,313/किमी2 (24,120/मील2)
GDP
  कुल€6.6 अरब (2021)[10]
  प्रति व्यक्ति€9,000 (2021)[11]
समय मण्डलCET (UTC+1)
  ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰)CEST (UTC+2)
डाक कोड1000-1054
दूरभाष कोड+355 (0) 4
वाहन पंजीकरणTR
अंतरराष्ट्रीय विमानक्षेत्रतिराना अंतरराष्ट्रीय विमानक्षेत्र
मोटरवे
राजमार्ग
वेबसाइटtirana.al

तिराना (अल्बानियाई: Tiranë) अल्बानिया की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह देश के केंद्र में स्थित है तथा इसके पूर्व दायती पर्वत और पश्चिमोत्तर एड्रियाटिक सागर स्थित हैं। यह यूरोप के सबसे आद्र और सबसे धूप वाले शहरों में से एक है, इसे हर वर्ष 2544 घंटों की धूप मिलती है।[12]

2008 के अनुमान के अनुसार यहाँ की जनसंख्या लगभग ९ लाख है। तिराना की स्थापना सुलेज्मन पाशा द्वारा 1614 में की गई थी और 1920 यह नगर अल्बानिया की राजधानी बना। यह नगर 1614 में सुलेज्मान पाशा द्वारा स्थापित किया गया था और 1920 में अल्बानिया की राज्धानी बना। तिराना नगरपालिका इशेम नदी के किनारे स्थित है और तिराना जिले में स्थित है। तिराना समुद्र तल से १०० मीटर की ऊँचाई पर स्थित है और अधिकत ऊँचाई वाला बिन्दू १,८२८ मीटर पर स्थित है। इसके अतिरिक्त दो मुख्य नदियाँ यहाँ से होकर बहती हैं: लाने और तिराने। नगर में चार कृत्रिम झीले भी हैं: तिराना झील, कोदर-कामेज़ झील, फारका झील और टुफिना झील। यह नगर उसी समानान्तर पर स्थित है जिस पर नेपल्स, मैड्रिड और इस्तांबुल स्थित हैं और इसकी मध्याह्न रेखा वही है जो बुडापेस्ट और क्राकौव की है।

तिराना की स्थापना १६१४ में ऑटोमन जनरल सुलेमान पाशा ने की थी, जिसने वहाँ एक मस्जिद, एक बेकरी और एक तुर्क स्नानघर की स्थापना की।

२० वीं सदी तक यह छोटे आकार का नगर था। १९१० में यहाँ केवल १२,००० निवासी रहते थे। जनसंख्या की वृद्धि इसके १९२० में राजधानी बनने के बाद हुई जहाँ पर लुश्न्जे द्वारा अनंतिम सरकार की स्थापना की गई थी। १९४४ में साम्यवादी नेता एन्वर होक्ज़ा ने इसका राजधानी का दर्जा बनाए रखा।

द्वीतीय विश्व युद्ध के अन्तिम दिनों में, जब इस पर जर्मनो ने अधिकार कर लिया था, इसकी जनसंख्या ६०,००० थी। उसके बाद औद्योगिक सुधारो का समय आया और १९६० तक यहाँ की जनसंख्या दोगुनी से भी अधिक होकर १,३७,००० पहुँच गई। १९९१ में साम्यवादी शासन के पतन के बाद से तिराना में अभूतपूर्व जनसंख्या वृद्धि हुई है, क्योंकि बहुत से लोग अच्छे जीवन की आस में ग्रामीण क्षेत्रों से (मुख्यतः उत्तर अल्बानिया से) यहाँ आए।

हाल के वर्षो में इस नगर को भी बढ़ती भीड़ से दो चार होना पड़ा है जिससे आधारभूत ढाँचा चरमरा गया है। यहाँ पर सीवर की गंदगी के प्रशोधन की समस्या के साथ-२ बिजली आपूर्ति और जल आपूर्ति की भी समस्या है। नए-२ भवनों का निर्माण जारी है।

यहाँ की एक अन्य समस्या है वायु प्रदूषण की वृद्धि, जिसका मुख्य कारण है नगर में अनियन्त्रित रूप से बढ़ता यातायात। अल्बानिया में अधिकतर कारे यूरोपीय मानकों पर खरी नहीं उतरतीं। बहुत सी कारे पुरानी मर्सिडीस की हैं जो डीज़ल चालित हैं और अल्बानिया में बिकने वाले ईंधन में गन्धक और सीसे की मात्रा शेष महाद्वीप की तुलन में बहुत अधिक है।

जनसांख्यिकी

[संपादित करें]

सितंबर २००८ में, तिराना की आधिकारिक अनुमानित जनसंख्या ६,१६,३९६ थी।[13]

१७०३ में तिराना में केवल ४,००० निवासी थे और १८२० तक यह संख्या तिगुनी होकर १२,००० हो गई। प्रथम जनगणना १९२३ (१९२० में तिराना, अल्बानिया की राजधानी बना था) में की गई थी और तब यह ाँ १०,८४५ निवासी थे।

१९५० के दशक में तिराना में तेज़ी से औद्योगिकरन हुआ और १९६० में जनसंख्या बढ़कर १,३७,००० हो गई।

१९९१ में साम्यवादी शासन के पतन के बाद से तिराना में अभूतपूर्व जनसंख्या वृद्धि हुई है, क्योंकि बहुत से लोग अच्छे जीवन की आस में ग्रामीण क्षेत्रों से यहाँ आए। १९९० में जनसंख्या ३,००,००० थी, लेकिन तब से तेज़ी से हुए अप्रवासन के कारण २००९ तक जनसंख्या बढ़कर ९,००,००० तक पहुँच गई है।

नीचे तिराना की जनसंख्या की विस्तृत विवरण दिया गया है:

वर्ष क्षेत्रफल
(किमी²)
जनसंख्या
(उस समय में नगरीय सीमा के भीतर)
नोट्स
१४३१-३२ ७,३०० ऑटोमन साम्राज्य के अधीन प्रथम भूमि पन्जीकरण
१५८३ २०,००० तिराना क्षेत्र की जनगणना
१७०३ ४,०००
१८२० १२,०००
१९०१ १५,०००
१९२३ १०,८४५ प्रथम जनगणना
१९३० ८.० २५,०७९
१९३७ ५.० ३५,०००
१९४५ ५९,९०० १९५७ विनियामक योजना के आँकड़े
१९५० १०.६
१९५५ १,०८,२०० १९५७ विनियामक योजना के आँकड़े
१९७० ३१.० १,८०,००० शैक्षिक पत्रिका स्टूडिम हिस्टोरिक (Studime Historike ) से
१९८५ १५.४ २,००,०००
१९८९ २,७७,५६७ १९८९ राष्ट्रीय तिराना काउंटी की जनगणना
२००१ ६,१०,००० २००१ राष्ट्रीय तिराना काउंटी की जनगणना
२००८ ४१.८ ७,२६,५४७ तिराना सिविल स्थिति कार्यालय
यह आँकड़े तिराना नगरपालिका और इन्स्टैट के आधिकारिक जालपृष्ठ पर प्रकाशित संख्या को संदर्भित करते हैं।[14][15](अल्बानियाई)

अर्थव्यस्था

[संपादित करें]

तिराना, अल्बानिया का सबसे प्रमुख औद्योगिक केन्द्र है। १९२० के बाद से नगर में तेजी से विकास हुआ है कई नए व्यवसाय यहाँ स्थापित हुए हैं। सबसे बड़े व्यवसाय हैं कृषि उत्पाद और मशीनरी, वस्त्र उद्योग, औषधीय उद्योग और धातु उत्पाद।

तिराना एक नगर के रूप में विकसित होना १६ वीं सदी आरम्भ से हुआ जब यहाँ एक बाज़ार स्थापित किया गया और यह ाँ रेशम और रुई उत्पादन, चीनी मिट्टी के उत्पाद, लोहा, चाँदी और स्वर्ण उत्पाद बनने लगे। चूंकि तिराना एक उपजाऊ क्षेत्र में स्थित है, यहाँ के कृषक प्रचूर मात्रा में कृषि उत्पाद उगा सकते थे और इस क्षेत्र ने १७४९ में विएना को ३,१०,०२५ लीटर (२,६०० बैरल) जौतून के तेल और तंबाकू के १४,००० पैकेट निर्यात किए। १९०१ में यहाँ जैतून के १,४०,००० वृक्ष, ४०० तेल मिलें और ७०० दुकाने थीं। वर्तमान में तिराना अपने पर्यटन उद्योग को स्थापित करने की ओर ध्यान दे रहा है, लेकिन इन प्रयासों को आधारभूत ढाँचे की कमी और राजनैतिक अस्थिरता के कारण धक्का लगा है।

तिराना का प्रमुख विश्वविद्यालय है तिराना विश्वविद्यालय, जो १९५७ में स्थापित किया गया था। इसके अतिरिक्त यहाँ बहुत से सरकारी भवन और सामाजिक भवन भी हैं जैसे अल्बानिया विज्ञान संस्थान, कला अकादमी, कृषि विश्वविद्यालय, सैन्य अकादमी, आंतरिक मामलों के मंत्रालय का संस्थान, संसद भवन इत्यादि।

दाज्ती पर्वत से तिराना का एक विहंगम दृश्य।

तिराना का मौसम भूमध्यीय है। औसत तापमान जनवरी में २°से से लेकर जुलाई और अगस्त में ३१°से के बीच होता है। जुलाई और अगस्त सर्वाधिक शुष्क महीने भी हैं और तब प्रत्येक महीने के दौरान वर्षण केवल ३ सेमी रहता है। सर्वाधिक आद्रता वाले महीने हैं नवंबर और दिसंबर जब वर्षण औसत १९ सेमी होता है। हिमापत बहुत कम ही होता है लेकिन तिराना में शून्य से कम तापमान दर्ज किए गए हैं।

 तिराना के लिए मौसम के औसत 
महीने जनवरी फ़रवरी मार्च अप्रैल मई जून जुलाई अगस्त सितम्बर अक्टूबर नवम्बर दिसम्बर
उच्चमान°C (°F) 19
(66)
22
(72)
26
(79)
28
(82)
33
(91)
37
(99)
38
(100)
40
(104)
35
(95)
31
(88)
25
(77)
22
(72)
औसत उच्च°C (°F) 12
(54)
12
(54)
15
(59)
18
(64)
23
(73)
28
(82)
31
(88)
31
(88)
27
(81)
23
(73)
17
(63)
14
(57)
औसत निम्न °C (°F) 2
(36)
2
(36)
5
(41)
8
(46)
12
(54)
16
(61)
17
(63)
17
(63)
14
(57)
10
(50)
8
(46)
5
(41)
निम्नमान °C (°F) -8
(18)
-8
(18)
-4
(25)
-1
(30)
-3
(27)
6
(43)
11
(52)
10
(50)
5
(41)
1
(34)
-3
(27)
-7
(19)
वर्षा mm (इंच) 135
(5.31)
152
(5.98)
128
(5.04)
117
(4.61)
122
(4.8)
86
(3.39)
32
(1.26)
32
(1.26)
60
(2.36)
105
(4.13)
211
(8.31)
173
(6.81)
स्रोत: बीबीसी मौसम केन्द्र[16]

भगिनी नगर[17]

[संपादित करें]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Mayor of Tirana". Bashkia Tiranë. मूल से से 23 September 2020 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 23 September 2020.
  2. 1 2 3 "Pasaporta e Bashkisë Tirana" (अल्बानियाई भाषा में). Porta Vendore. 6 October 2021 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 6 October 2021.
  3. "Bashkia Tirana". Albanian Association of Municipalities (AAM). मूल से से 12 October 2020 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 12 October 2020.
  4. "The urban population of Tirana – 2011 Census Data (Knoema)". Knoema. अभिगमन तिथि: 24 April 2025.
  5. "The metro population of Tirana". Interreg Balkan Mediterranean (The European Regional Development Fund). अभिगमन तिथि: 24 April 2025.
  6. "A new Urban–Rural Classification of Albanian Population" (PDF). Instituti i Statistikës (INSTAT). May 2014. p. 15. मूल से (PDF) से 14 November 2019 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 6 October 2021.
  7. उद्धरण त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; Law 2014 नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  8. 2023 Albanian census 2024, p. 67.
  9. "Census of Population and Housing". Institute of Statistics Albania.
  10. "44% of the economy in 2021 concentrated in Tirana, other districts fading". euronews.al. 22 May 2023. अभिगमन तिथि: 5 April 2024.
  11. "Economic inequality deepens year after year/ Tirana has the highest per capita income of 134% of the average". politiko.al. अभिगमन तिथि: 5 April 2024.
  12. "Sunniest Cities in Europe". currentresults.com. p. 1. 19 January 2024 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 21 January 2024.
  13. जनसंख्या आँकड़े Archived 2008-09-11 at the वेबैक मशीन tirana.gov.al से (अल्बानियाई)
  14. तिराना नगर पालिका की जनसंख्या के आंकड़े Archived 2008-09-11 at the वेबैक मशीन(अल्बानियाई)
  15. "इन्स्टैट के जनसंख्या अनुमान" (PDF). मूल से (PDF) से 12 दिसंबर 2005 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 12 दिसंबर 2005.
  16. "औसत स्थिति - तिराना". रिसर्च मशीन्स पीएलसी २००६. 15 जनवरी 2009 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: १ सितंबर २००८. {{cite web}}: Unknown parameter |dateformat= ignored (help)
  17. तिराना के अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध Archived 2011-10-10 at the वेबैक मशीन तिराना नगरपालिका

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]
  1. The municipality of Tirana consists of the administrative units of Baldushk, Bërzhitë, Dajt, Farkë, Kashar, Krrabë, Ndroq, Petrelë, Pezë, Shëngjergj, Vaqarr, Zall-Bastar, Zall-Herr and Tirana.[2][6][7] The population of the municipality results from the sum of the listed administrative units in the former as of the 2023 Albanian census.[2][8]
उद्धरण त्रुटि: "lower-alpha" नामक समूह के लिए <ref> टैग्स हैं मगर कोई संबंधित <references group="lower-alpha"/> टैग नहीं मिला।