सामग्री पर जाएँ

प्राग

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
प्राग
Praha
राजधानी
प्राग का ध्वज
ध्वज
Coat of arms of प्राग
कुल चिह्न
प्राग
वर्डमार्क
उपनाम: शिखरों का शहर
ध्येय: "Praga Caput Rei publicae"[1]
("प्राग, गणराज्य का प्रधान")
नक्शा
प्राग is located in चेक गणराज्य
प्राग
प्राग
प्राग (चेकिया)
प्राग is located in यूरोप
प्राग
प्राग
प्राग (यूरोप)
निर्देशांक: 50°5′15″N 14°25′17″E / 50.08750°N 14.42139°E / 50.08750; 14.42139
देश चेकिया
स्थापना8वीं शताब्दी ई.
शासन
  महापौरबोहुस्लाव स्वोबोदा (ODS)
क्षेत्रफल[2]
  राजधानी496.21 किमी2 (191.59 वर्गमील)
  नगरीय298 किमी2 (115 वर्गमील)
  महानगर11425 किमी2 (4,411 वर्गमील)
अधिकतम उच्चता399 मी (1,309 फीट)
निम्नतम उच्चता172 मी (564 फीट)
जनसंख्या (1 जनवरी 2025)[3]
  राजधानी13,97,880
  घनत्व2,800 किमी2 (7,300 वर्गमील)
  महानगर22,67,817[4]
  महानगरीय घनत्व237 किमी2 (610 वर्गमील)
GDP[5][6]
  कुल€85.494 अरब (2023)
  महानगरीय€123.251 अरब (2023)
  प्रति व्यक्ति€61,740 (2023)
समय मण्डलEET (यूटीसी+1)
  ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰)EEST (यूटीसी+2)
डाक कोड100 00 – 199 00
ISO 3166 कोडCZ-10
वाहन पंजीकरणA, AA – AZ
HDI (2022)0.965[7]अत्युच्च · प्रथम
वेबसाइटpraha.eu

प्राग (चेक: Praha) चेकिया की राजधानी और सबसे बड़ा शहर[8] तथा बोहीमिया की एतिहासिक राजधानी है। व्ल्तावा नदी पर स्थित, इसकी जनसंख्या लगभग 14 लाख है, जबकि इसकी महानगरीय क्षेत्र की जनसंख्या लगभग 23 लाख है।

प्राग एक समृद्ध इतिहास के साथ मध्य यूरोप का एक राजनीतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्र रहा है। रोमनकाल के दौरान स्थापित और गॉथिक, पुनर्जागरण और बारोक युग में समृद्ध प्राग, बोहेमिया राज्य की राजधानी थी और कई पवित्र रोमन सम्राटों का मुख्य निवास स्थल थी, जिसमें मुख्यत: चार्ल्स चतुर्थ और रूडॉल्फ़ द्वितीय शामिल थे।[9] यह हैब्सबर्ग राज्य और उसके ऑस्ट्रियाई-हंगेरियाई साम्राज्य का एक महत्वपूर्ण शहर था। शहर ने दोनों विश्व युद्धों और युद्ध के बाद के कम्युनिस्ट युग के दौरान बोहेमियन और यूरोपीय धर्मसुधार, तीस साल का युद्ध और 20वीं शताब्दी के इतिहास में चेकोस्लोवाकिया की राजधानी के रूप में प्रमुख भूमिका निभाई है।[10]

अपने अस्तित्व के हजारों वर्षों के दौरान, यह शहर उत्तर में स्थित प्राग के किले से दक्षिण में व्यास्राद के किले तक फैलते हुए, एक आधुनिक यूरोपीय देश, और यूरोपीय संघ के एक सदस्य देश, चेक गणराज्य की राजधानी बन गया।

प्राग वल्टावा नदी के किनारे पर स्थित है। प्राग बोहेमियन बेसिन के केंद्र में 50°05"एन और 14°27"ई अक्षांश पर स्थित है[11], इस प्रकार यह लगभग फ्रैंकफर्ट (जर्मनी);[12] पेरिस (फ्रांस);[13] और वैंकूवर (कनाडा)[14] के समान अक्षांश में स्थित है।

प्राग में आर्द्र महाद्वीपीय जलवायु (कोपेन डीएफबी) है। सर्दियों में बहुत कम धूप के साथ औसत तापमान जमने के बिन्दु के पास तक पहुच जाता हैं। नवंबर के मध्य से मार्च के मध्य तक हिमपात आम बात है, और 20 सेमी (8 इंच) तक बर्फ जमा हो जाना सामान्य हैं। ग्रीष्मकाल के दौरान आमतौर पर अधिक धूप होती है और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस (75 डिग्री फारेनहाइट) तक पहुंच जाता हैं। यद्यपि गर्मियों में रात में भी काफी ठंड हो जाती हैं। प्राग (और बोहेमिया के अधिकांश निचले क्षेत्र में) में वर्षा कम होती है (मात्र 500 मिमी[20 इंच] प्रति वर्ष) क्योंकि यह सूडेट्स और अन्य पर्वत श्रृंखलाओं की बारिश की छाया में स्थित है।

जनसंख्या

[संपादित करें]

2011 की जनगणना के अनुसार, शहर के लगभग 14% निवासियों विदेशी है, जोकि देश के उच्चतम अनुपात है।[15]

1378 के बाद से प्राग की जनसंख्या वृद्धि;[16][17][18]

वर्ष 1378 1500 1610 1798 1880 1930 1961 1980 1995 2005 2015
जनसंख्या 40,000 30,000 60,000 79,000 350,000 950,000 1,130,000 1,190,000 1,210,000 1,180,000 1,267,449

संस्कृति

[संपादित करें]

शहर पारंपरिक रूप से यूरोप के सांस्कृतिक केंद्रों में से एक है, जहाँ कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। कुछ महत्वपूर्ण सांस्कृतिक संस्थानों में नेशनल थिएटर (नॉरदनी डिवाडलो) और एस्टेट्स थियेटर (स्टोवोवस्के या टिलोवो या नोस्टीकोवो डिवाडलो) शामिल हैं, जहां मोजार्ट डॉन गियोवानी और ला क्लेमेन्ज़ा डि टिटो के कार्यक्रम हुए थे। अन्य प्रमुख सांस्कृतिक संस्थान में रूडोल्फिनम हैं जोकि चेक फिलहारमोनिक ऑर्केस्ट्रा और म्यूनिसिपल हाउस का घर है जोकि प्राग सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा के लिये प्रसिद्ध है।

यूरोप में कम लागत वाली हवाईयात्रों की वृद्धि के साथ, प्राग एक लोकप्रिय सप्ताहांत शहर गंतव्य बन गया है। जिससे पर्यटक अपने कई संग्रहालयों और सांस्कृतिक स्थलों के साथ-साथ अपने प्रसिद्ध चेक बियर और भोजन का लुफ़्त उठाते है। शहर में एडॉल्फ लॉस (विला म्युलर), फ्रैंक ओ. गेहरी (डांस हाउस) और जीन नोवेल (गोल्डन एंजल) सहित कई प्रसिद्ध आर्किटेक्ट्स द्वारा बनाये गये भवन हैं।

अर्थव्यवस्था

[संपादित करें]

प्राग की अर्थव्यवस्था का चेक जीडीपी का 25% है, जिससे यह देश की सबसे ज्यादा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था है। यूरोस्टैट के मुताबिक, 2007 तक, इसकी सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति क्रय-शक्ति समता €42,800 थी। 2016 में प्राग युरो की जीडीपी के अनुसार शहर की सूची में 6वें स्थान पर था।

चित्र दीर्घा

[संपादित करें]
  1. उद्धरण त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; Vojtisek नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  2. "Demographia World Urban Areas" (PDF). Demographia.com. 3 May 2018 को मूल से पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि: 18 November 2013.
  3. "Population of Municipalities – 1 January 2025". Czech Statistical Office. 2025-05-16.
  4. "OECD - Metropolitan areas - Population, all ages". OECD. 12 April 2019 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 15 January 2022.
  5. "EU regions by GDP, Eurostat". ec.europa.eu. 27 February 2023 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 18 September 2023.
  6. "Gross domestic product (GDP) at current market prices by metropolitan regions". ec.europa.eu. 15 February 2023 को मूल से पुरालेखित.
  7. "Sub-national HDI – Subnational HDI - Global Data Lab". 23 September 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 10 August 2018.
  8. "Brief History of Prague, Czech Republic". prague.com. 22 February 2024 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2024-03-27.
  9. "Czech Republic". Worldatlas.com. 1 दिसंबर 2011 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 4 December 2011.[अविश्वनीय स्रोत?]
  10. "Short History of Bohemia, Moravia and then Czechoslovakia and Czech Republic". hedgie.eu. 2015. मूल से से 18 मई 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 7 April 2016.
  11. "Basic Prague and Czech Republic Info". prague.cz. 18 मई 2011 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 27 May 2011.
  12. "Latitude and Longitude of World Cities: Frankfurt". 24 मई 2011 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 27 May 2011.
  13. "Latitude and Longitude of World Cities". 24 मई 2011 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 27 May 2011.
  14. "Latitude and Longitude of Vancouver, Canada". 25 जनवरी 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 27 May 2011.
  15. "Census shows population rise in Prague". Prague Daily Monitor. Czech News Agency (ČTK). 24 January 2012. मूल से से 16 April 2014 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 16 April 2014.
  16. Historický lexikon obcí České republiky 1869–2005
  17. "Pohyb obyvatelstva v Českých zemích" (चेक भाषा में). Czso.cz. 23 November 2010. मूल से से 22 January 2011 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 14 September 2013.
  18. "Počet obyvatel v obcích České republiky k 1.1.2013" (चेक भाषा में). 1 January 2013. मूल से (XLS) से 4 October 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 14 September 2013.