बुखारेस्ट

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(बुकारेस्ट से अनुप्रेषित)
बुकारेस्ट
Bucureşti
City
बुकारेस्ट का झंडा
ध्वज
Coat of arms of बुकारेस्ट
Coat of arms
उपनाम: पूर्व का पैरिस/छोटा पैरिस[1]
लुआ त्रुटि Module:Location_map में पंक्ति 522 पर: Unable to find the specified location map definition: "Module:Location map/data/रोमानिया" does not exist।
देशरोमानिया
काउन्टीबुकारेस्ट की नगरपालिका
क्षेत्र[2][3]228 किमी2 (88 वर्गमील)
 • नगरीय285 किमी2 (110 वर्गमील)
ऊँचाई60–90 मी (197–295 फीट)
जनसंख्या (१ जनवरी २००९ का अनुमान[2])[3][4]
 • City1,944,367
 • घनत्व8510 किमी2 (22,000 वर्गमील)
 • महानगर2,000,000
 • महानगर2,151,880
समय मण्डलEET (यूटीसी+2)
 • ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰)EEST (यूटीसी+3)
डाक कोड0xxxxx
दूरभाष कोड+40 x1
कार प्लेटB
वेबसाइटwww.pmb.ro

बुखारेस्ट (Bucureşti) रूमानिया की राजधानी एवं वहां का सबसे बडा वाणिज्यिक केंद्र है। यह रूमानिया के दक्षिण-पूर्व में दाम्बोवीता नदी के तट पर स्थित है जो पहले दाम्बोवीता सिटाडेल के नाम से मशहूर था। यूरोपीय मानको मे अनुसार बुखारेस्ट बहुत पुराना शहर नहीं है, इसका उल्लेख १४५९ से पूर्व कहीं नहीं मिलता है।[5] पुराने बुखारेस्ट से १८६२ में रूमानिया की राजधानी बनने तक में अबतक इस शहर में बहुत परिवर्तन आ चुके है और आज यह अपने आप को रुमानियाई मीडिया, कला एवं संस्कृति के केन्द्र के रूप में स्थापित कर चुका है। इसकी स्थापत्य कला को साम्यवादी काल एवं आधुनिक यूरोप के सम्मिश्रण के रूप में देखा जा सकता है। दो विश्व युद्धों के बीच के समय में इस शहर की शानदार स्थापत्य कला की वजह से इसे "पूर्व का पेरिस" एवं "लघु पेरिस" (मिकुल पेरिस) जैसे नाम भी दिये गये हैं।[6] यद्यपि इसके बहुत से ऐतिहासिक भवन विश्वयुद्ध, भूकंप इत्यादि में स्वाहा हो चुके हैं लेकिन अब भी कई शानदार ईमारतें अपना सिर ऊंचा किए खडी हैं। हाल के वर्षों में इस शहर ने काफी सांस्कृतिक एवं आर्थिक तरक्की की है।.[7]

१ जनवरी २००९ के आधिकारिक अनुमान के अनुसार, बुकारेस्ट की जनसंख्या १९,४४,३६७ है।[2] शहरी क्षेत्र बुकारेस्ट प्रॉपर की सीमाओं से कहीं आगे है, जिसकी जनसंक्या २० लाख के लगभग है।[3][8] मुख्य शहर के शहरी क्षेत्र को घेरे हुए उपग्रह कस्बों सहित बुकारेस्ट महानगरीय क्षेत्र की जनसंख्या २१.५ लाख है।[4] एक अनाधिकारिक सूत्र के अनुसा ये जनसंख्या ३० लाख से अधिक है।[9] बुकारेस्ट यूरोपियाई संघ में जनसंख्यानुसा छठा सबसे बड़ा शहर है।[10] आर्थिक दृष्टि से बुकारेस्ट देश का सबसे समृद्ध शहर है[11] और पूर्वी यूरोप के प्रधान औद्योगिक तथा यातायात केन्द्रों में से एक है। शहर में बड़े स्तर पर शैक्षिक सुविधाएं, सांस्कृतिक केन्द्र, सम्मेलन और वार्ता केन्द्र, खरीददारी बाजार और मनोरंजन क्षेत्र हैं। मुख्य शहर को रोमान्या नगरपालिका (म्युनिसिपुल बुकारेस्ती Municipiul București) देखती है और इसका दर्जा एक काउन्टी जैसा ही है। इसे फिर ६ उपभागों – सेक्टरों में बांटा हुआ है।

जलवायु

बुकारेस्ट में समशीतोष्ण महाद्वीपीय जलवायु (कोप्पेन जलवायु वर्गीकरण Dfa अनुसार) है। शहर की रोमानियाई समतल में स्थिति के कारण यहां का शीतकाल हवाओं भरा रहता है। हालांकि हवाएं बढ़ते शहरीकरण के कारण कुछ कम होती दिखती हैं, फिर भी काफी हवाएं रहती हैं। शीतकालीन तापमान प्रायः 0 °से. (32 °फ़ै) से नीचे चला जाता है और कभी कभी तो −15 °से. (5 °फ़ै); यदा कदा -२०° सेल्सियस तक भी पहुंचा है। ग्रीष्मकाल में लगभग 23 °से. (73 °फ़ै) (जुलाई और अगस्त का औसत) रहता है, जो कभी कभी 35 °से. (95 °फ़ै) से 40 °से. (104 °फ़ै) मध्य ग्रीष्मकाल में शहर के केन्द्रीय भाग में पहुंचता है। हालांकि ग्रीष्मकाल में औसत वर्षा और आर्द्रता कम होती है, फिर भी यहां कई बार तेज और तूफानी आंधियों के संग वर्षाएं भी हो जाती हैं। ग्रीष्म और पतझड़ के दौरान, दिन का औसत तापमान17 °से. (63 °फ़ै) से 22 °से. (72 °फ़ै) के बीच रहता है।


 बुकारेस्ट के लिए मौसम के औसत 
महीने जनवरी फ़रवरी मार्च अप्रैल मई जून जुलाई अगस्त सितम्बर अक्टूबर नवम्बर दिसम्बर वर्ष
औसत उच्च°C (°F) 1.5
(35)
4.1
(39)
10.5
(51)
18
(64)
23.3
(74)
26.8
(80)
28.8
(84)
28.5
(83)
24.6
(76)
18
(64)
10
(50)
3.8
(39)
16.5
(62)
औसत निम्न °C (°F) -5.5
(22)
-3.3
(26)
0.3
(33)
5.6
(42)
10.5
(51)
14
(57)
15.6
(60)
15
(59)
11.1
(52)
5.7
(42)
1.6
(35)
-2.6
(27)
5.7
(42)
वर्षा mm (इंच) 40
(1.57)
36
(1.42)
38
(1.5)
46
(1.81)
70
(2.76)
77
(3.03)
64
(2.52)
58
(2.28)
42
(1.65)
32
(1.26)
49
(1.93)
43
(1.69)
595
(23.43)
स्रोत: विश्व मौसम संगठन[12] फरवरी २०१०

जुड़वां शहर

बुकारेस्ट के १८ जुड़वां शहर हैं। इनकी सूची इस प्रकार से है।[13]

राष्ट्र शहर तिथि
साँचा:Country data ब्राजील रियो द जेनेरियो २००२[14]
 ब्राज़ील साओ पाउलो २०००[15][16]
 बल्गारिया सोफिया
 कनाडा मॉन्ट्रियल[13]
 चीन बीजिंग २००५[17]
 सायप्रस निकोसिया २००४
 यूनान एथेंस १९९३
 जॉर्डन अम्मान १९९९
 मॉल्दोवा चिसिनाउ
 रूस मॉस्को
 तुर्की अंकारा १९९८
 तुर्की इस्तांबूल
 यूनाइटेड किंगडम लंदन
 संयुक्त राज्य अटलांटा १९९४
 सीरिया दमिश्क[13]
साँचा:Country data नाइजीरिया लागोस
 अल्बानिया तिराना २००७[18]
 फिलीपींस मनीला[19]

सन्दर्भ

  1. "आयरिश टाइम्स". मूल से 4 जून 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 जून 2010.
  2. "Populaţia stabilă la 1.01.2009" (रोमानियाई में). INSSE. १९ मई २००९. मूल से 26 जुलाई 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २० मई २००९.
  3. "डेमोग्राफ़िया वर्ल्ड अर्बन एरियाज़ & पॉपुलेशन प्रोजेक्शन्स" (PDF). मूल (PDF) से 3 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 जून 2010.
  4. "अर्बन ऑडिट:बुकारेस्ट प्रोफ़ाइल". मूल से 8 नवंबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 जून 2010.
  5. बुखारेस्ट ट्रैवल गाइड Archived 2007-07-15 at the वेबैक मशीन, फोदोर्स
  6. बुखारेस्ट, द स्मॉल पेरिस ऑफ द ईस्ट Archived 2006-02-21 at the वेबैक मशीन, रूमानिया संग्रहालय के जालस्थल पर उद्धृत।
  7. बूकीका, 2000, पृ ६.
  8. (अंग्रेज़ी में) XIX मीटिंग ऑफ METREX नेटवर्क, नूर्नबर्ग, १५-१८ जून २००५. ""बुकारेस्ट: फ़्यू एक्स्पैक्टेशंस फ़ॉर अर्बन डवलपमेंट", पृ. २९" (PDF). मूल (PDF) से 26 फ़रवरी 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2007-03-07.सीएस1 रखरखाव: एक से अधिक नाम: authors list (link)
  9. "EVZ". मूल से 21 मार्च 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2009-06-01.
  10. "Largest cities of the European Union". मूल से 30 मई 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2007-03-07.
  11. प्राइस वॉटरहाउसकूपर्स ग्लोबल रीजनल अट्रैक्टिवनेस रिपोर्ट - रोमानिया Archived 2006-03-13 at the वेबैक मशीन
  12. "विश्व मौसम सूचना सेवा - बुकारेस्ट". मूल से 20 जून 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 जून 2010.
  13. "अकैडमी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज़ – शॉर्ट हिस्ट्री ऑफ बुकारेस्ट". Ase.edu.ro. मूल से 11 मई 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2010-01-31.
  14. "संग्रहीत प्रति". मूल से 24 अगस्त 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 जून 2010.
  15. "Prefeitura.Sp - Descentralized Cooperation". मूल से 24 दिसंबर 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 जून 2010.
  16. "International Relations - São Paulo City Hall - Official Sister Cities". मूल से 21 मई 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 जून 2010.
  17. "Sister Cities". Beijing Municipal Government. मूल से 17 जनवरी 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2009-06-23.
  18. "Twinning Cities: International Relations" (PDF). Municipality of Tirana. www.tirana.gov.al. मूल से 10 अक्तूबर 2011 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि 2009-06-23.
  19. "Sister Cities of Manila". © 2008–2009 City Government of Manila. मूल से 6 अगस्त 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2009-07-02. |publisher= में बाहरी कड़ी (मदद)

बाहरी कड़ियाँ

Bucharest के बारे में, विकिपीडिया के बन्धुप्रकल्पों पर और जाने:
शब्दकोषीय परिभाषाएं
पाठ्य पुस्तकें
उद्धरण
मुक्त स्रोत
चित्र एवं मीडिया
समाचार कथाएं
ज्ञान साधन