सामग्री पर जाएँ

जावेद उस्मानी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
वह भारतीय प्रबंध संस्थान, अहमदाबाद के एक पुराने छात्र था

Indian Institute of Management Ahmedabad, entrance.jpg

जावेद उस्मानी


उत्तर प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त
पदस्थ
कार्यभार ग्रहण 
17 फ़रवरी 2015
पूर्व अधिकारी रणजीत सिंह पंकज

मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार
कार्यकाल
23 मार्च 2012  31 मई 2014
पूर्व अधिकारी अनूप मिश्रा
उत्तराधिकारी आलोक रंजन

जन्म 9 जनवरी 1956 (1956-01-09) (आयु 70)
इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
विद्या अर्जन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
भारतीय प्रबंध संस्थान, अहमदाबाद
लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स
व्यवसाय सिविल सेवा

जावेद उस्मानी (अंग्रेज़ी: Jawed Usmani; उर्दू: جاوید عثمانی) भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी हैं। वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त है।[1] पूर्व में वे मार्च 2012 मई 2014 तक उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव रह चुके हैं। वे वर्ष 2003 से 2007 तक समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के प्रमुख सचिव रह चुके हैं। उन्हें कुछ ही दिन पहले योजना आयोग का सचिव बनाया गया था।[2]

उस्मानी ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से स्नातक, भारतीय प्रबंध संस्थान, अहमदाबाद से एमबीए और लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स से एम् एस सी की परीक्षाएं पास की हैं।[3]

उस्मानी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1978 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार के अधीनस्थ कई महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। जैसे उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और भारत सरकार के अंतर्गत प्रधान मंत्री के संयुक्त सचिव आदि। इसके अलावा उस्मानी ने वाशिंगटन डीसी स्थित विश्व बैंक के सलाहकार के साथ-साथ नेपाल स्थित भारतीय दूतावास में राजनयिक के महत्वपूर्ण दायित्वों को भी निभा चुके हैं।[4]

कृतियाँ

[संपादित करें]
  • Adaptation To Climate Change In Asia (हिंदी:एशिया में जलवायु परिवर्तन के लिए अनुकूलन)[5]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. जावेद उस्मानी होंगे उप्र मुख्य सूचना आयुक्त[मृत कड़ियाँ] (दैनिक हिंदुस्तान)
  2. जावेद उस्मानी बने यूपी के मुख्य सचिव (नव भारत टाइम्स)
  3. "बायोग्राफी ऑफ स्पीकर" Archived 2014-04-20 at the वेबैक मशीन, कोलंबिया बिजनेस स्कूल इंडिया बिजनेस कांफ्रेंस २०१३,२७ अप्रैल २०१३, अंग्रेजी में
  4. "जावेद उस्मानी - एक्जीक्यूटिव रिकोर्ड शीट" Archived 2015-10-01 at the वेबैक मशीन, मिनिस्ट्री ऑफ पर्सनल, पब्लिक ग्रिवंसेज एंड पेंशन गोवार्न्मेंट ऑफ इंडिया, अंग्रेजी में
  5. वाचानी, सुशील; उस्मानी, जावेद, eds. (2014). Adaptation To Climate Change In Asia [एशिया में जलवायु परिवर्तन के लिए अनुकूलन]. एडवर्ड एल्गर प्रकाशन. ISBN 9781781954720. मूल से से 11 जनवरी 2014 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 28 जुलाई 2015.