छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय | |
---|---|
कानपुर विश्वविद्यालय | |
स्थापित | १९६६ |
प्रकार: | सार्वजनिक |
कुलाधिपति: | आनंदी बेन पटेल |
अवस्थिति: | कानपुर, उत्तर प्रदेश, भारत |
पुराने नाम: | कानपुर विश्वविद्यालय |
जालपृष्ठ: | http://www.kanpuruniversity.org/ |
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय , कानपुर, उत्तर प्रदेश में स्थित एक विश्वविद्यालय है। यह पहले कानपुर विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाता था। यह भारत एवं उत्तर प्रदेश के अन्य उत्कृष्ट विश्वविद्यालयों में से एक है। कानपुर विश्वविद्यालय की स्थापना १९६६ में आगरा विश्वविद्यालय से सम्बद्द विश्वविद्यालयों के विभाजन से हुई। अब इसमें १५ जिलों के १७० कॉलेज सम्बद्द है।
उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री सुश्री मायावती ने कानपुर विश्वविद्यालय का नाम १८८४ से १९२२ के बीच कोल्हापुर के राजा शाहू चतुर्थ (जिन्हें छत्रपति शाहू जी महाराज के रूप में भी जाना जाता था) के नाम पर महाराजा के बाद दिए गए नाम छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय रख दिया। तब से कानपुर विश्वविद्यालय आधिकारिक तौर पर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय ' के नाम से जाना जाता है।
विभाग[संपादित करें]
- दीनदयाल शोध संस्थान
- वयस्क व सतत शिक्षा एवं विस्तार विभाग
- शिक्षा विभाग
- अंग्रेजी विभाग
- ललित कला और चित्रकारी विभाग
- पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग
- सामाजिक कार्य विशेषज्ञ विभाग
- संगीत विभाग
- शारीरिक शिक्षा विभाग
- व्यवसाय प्रबंधन संस्थान
- पत्रकारिता एवं जनसंचार संस्थान
- जीवन विज्ञान संस्थान
- फार्मेसी संस्थान
- पैरा युनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस
व्यवस्थाएँ[संपादित करें]
- सभागार
- बैंक
- जलपान घर
- केन्द्रीय पुस्तकालय
- कंप्यूटर सेंटर
- गेस्ट हाउस
- हैलीपैड
- हॉस्टल
- इंटरनेशनल सेंटर
- व्याख्यान हॉल परिसर
- बहुउद्देशीय हॉल
सम्बद्ध सस्थान[संपादित करें]
- क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर
- डी.जी. कॉलेज, सिविल लाइन्स, कानपुर
- पी.पी.न कॉलेज, कानपुर
- डी.ए.वी. कॉलेज, कानपुर
- जनता महाविद्यालय
- जैव प्रौद्योगिकी, कानपुर (उ. प्र.)
- रॉयल डिग्री कॉलेज, लखीमपुर खीरी,
- डीबीएस कॉलेज, गोविन्द नगर, कानपुर
- बीनद्दी कॉलेज, कानपुर
- एस न सेन कॉलेज, कानपुर
- पी बी आर कृषि महाविद्यालय, हरदोई
कानपुर विश्वविद्यालय में प्रदत्त पठ्यक्रम[संपादित करें]
कानपुर यूनिवर्सिटी यानी कि छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में लगभग सारे कोर्स फुल टाइम और पार्ट टाइम में उपलब्ध हैं। कानपुर विश्वविद्यालय में उपलब्ध कोर्स निम्नवत हैं:
- एम.एस.सी
- एम.ए.
- बी.एस.सी.
- बी.ए.
- बी.एड.
- बी.सी.ए.
- एम.सी.ए.
- बी.बी.ए.
- एम.बी.ए.
- डिप्लोमा
कानपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र मई-जून माह में उपलब्ध होते हैं।[1]
उल्लेखनीय पूर्व छात्र[संपादित करें]
रेणु खाटोर (ह्यूस्टन प्रणाली विश्वविद्यालय के कुलपति और ह्यूस्टन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष) छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के छात्र थे।
बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]
- ↑ "कानपुर विश्वविद्यालय प्रवेश 2018". अगलासेम. 15 मई 2018. मूल से 25 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 मई 2018.