स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय
चित्र:SVSU-transparent-Logo.png
ध्येयशिक्षा सबके लिए
प्रकारनिजी विश्वविद्यालय
स्थापित2008
संस्थापकडॉ अतुल कृष्ण
उपकुलपतिडॉ एन के अहूजा
शैक्षिक कर्मचारी
765
छात्र6375
स्नातक4071
परास्नातक884
स्थानमेरठ, उत्तर प्रदेश, भारत
परिसरनगरीय
उपनामSVSU
संबद्धताएंवि अ आ से मान्यताप्राप्त
जालस्थलwww.subharti.org

स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के मेरठ नगर में स्थित एक निजी विश्वविद्यालय है।[1] इसकी स्थापना २००८ में हुई थी। सम्प्रति इसमें १४ विभाग हैं।

प्रांगण[संपादित करें]

विश्वविद्यालय का सभाभवन (Auditorium)

यह विश्वविद्यालय मेरठ में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्तर्गत २५० एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें ही १०४२ विस्तरों वाला एक अस्पताल भी है और २५०० लोगों के बैठने की क्षमता वाला सभाभवन भी है। छात्रों के लिए १३ छात्रावास हैं। प्राध्यापकों एवं अन्य कर्मचारियों के लिए १० आवासीय परिसर हैं।

विभाग[संपादित करें]

इस विश्वविद्यालय में १४ फैकल्टी में १४ विभाग हैं।

  • कला तथा सामाजिक विज्ञान (2009 में स्थापित)
  • दन्त विज्ञान (1997 में स्थापित)
  • शिक्षा (2008 में स्थापित)
  • इंजीनियरी और प्रौद्योगिकी (2005 में स्थापित)
  • होटल प्रबन्धन (2009 में स्थापित)
  • पत्रकारिता एवं जनसंचार (2008 में स्थापित)
  • विधि (2002 में स्थापित)
  • पुस्तकालय विज्ञान(2011 में स्थापित)
  • प्रबन्धन तथा वाणिज्य (2008 में स्थापित)
  • चिकित्सा (2000 में स्थापित)
  • नर्सिंग (2000 में स्थापित)
  • पैरा-मेडिकल विज्ञान (1999 में स्थापित)
  • फार्मेसी (2009 में स्थापित)
  • विज्ञान (2012 में स्थापित)

बाह्य सहयोग[संपादित करें]

इस विश्वविद्यालय ने २५ अन्य विश्वविद्यालयों एवं संगठनों के साथ सहमति-पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Private University Uttar Pradesh". अभिगमन तिथि 26 December 2013.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]