चम्फाई

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
चम्फाई
कस्बा
चम्फाई कस्बे का एक दृश्य
चम्फाई कस्बे का एक दृश्य
चम्फाई is located in मिज़ोरम
चम्फाई
चम्फाई
चम्फाई is located in भारत
चम्फाई
चम्फाई
निर्देशांक: 23°27′22″N 93°19′44″E / 23.456°N 93.329°E / 23.456; 93.329निर्देशांक: 23°27′22″N 93°19′44″E / 23.456°N 93.329°E / 23.456; 93.329
देश भारत
राज्यमिज़ोरम
ज़िलाचम्फाई
क्षेत्र3185.3 किमी2 (1,229.9 वर्गमील)
ऊँचाई1678 मी (5,505 फीट)
जनसंख्या (2011)
 • कुल32,734[1]
 • घनत्व10 किमी2 (30 वर्गमील)
भाषाएँ
 • आधिकारिकमिज़ो
समय मण्डलआईएसटी (यूटीसी+5:30)
पिन796321
दूरभाष कूट03831
वाहन पंजीकरणMZ-04
जलवायुCwb
वेबसाइटchamphai.nic.in

चम्फाई भारतीय राज्य मिज़ोरम का एक सीमावर्ती कस्बा है। यह राज्य के आठ ज़िलों में से एक चम्फाई ज़िले का मुख्यालय भी है। भारत-म्यांमार सीमा पर स्थित होने के कारण इस कस्बे का सामरिक महत्व भी है। इस कारण से यह भारत म्यांमार के मध्य प्रमुख व्यापार गलियारा भी है।

इतिहास[संपादित करें]

चम्फाई मिज़ो सरदार लालबुरा साइलो का केन्द्र था, जिसके खिलाफ सन १८७१-७२ के मध्य ब्रिटिशों ने अभियान चलाये थे। इस कस्बे ब्रिटिश साम्राज्य के दौरान किले की स्थिति प्रदान की गयी थी।[2]

अर्थव्यवस्था[संपादित करें]

चम्फाई की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार कृषि तथा सीमावर्ती व्यापार है। चम्फाई मिज़ोरम का प्रमुख व्यापारिक केन्द्र भी है। यहाँ पर ज़ोखावथार व्यापारिक चौकी से कपड़ों, चांदी के बर्तनों तथा विद्युत् उपकरणों का म्यांमार से आयात किया जाता है।[3] यहाँ पर ११३ किमी लम्बी तथा ४८ किमी चौड़ी समतल भूमि है जहाँ पर प्रतिवर्ष १९,२०० क्विंटल चावल का उत्पादन किया जाता है। २०११ में १०,००० क्विंटल अंगूरों का उत्पादन किया गया।

जलवायु[संपादित करें]

चम्फाई की जलवायु न ज्यादा गर्म न ही ज्यादा सर्द है। ग्रीष्मकाल में तापमान १०°C से २०°C के मध्य तथा शीतकाल में १५°C से ३०°C के मध्य रहता है।

जनसांख्यिकी[संपादित करें]

चम्फाई में धर्म
धर्म प्रतिशत
ईसाई
  
97.55%
हिन्दू
  
1.13%
मुस्लिम
  
0.97%
उल्लेख नहीं किया
  
0.16%
अन्य
  
0.09%
बौद्ध
  
0.08%
जैन
  
0.01%

भारत की जनगणना २०११ के अनुसार चम्फाई की कुल जनसंख्या ३२,७३४ है,[1] जिसमे १६,२६५ पुरुष तथा १६,४६९ महिलाएँ हैं।[1] ६ वर्ष से कम के बच्चों की संख्या ५,०६५ है जो कि कुल जनसंख्या का १५.४७% है।[1] लिंगानुपात दर १०१३ है जो कि मिज़ोरम राज्य की औसत ९७६ से अधिक है।[1] नगर की साक्षरता दर ९६.५४% है जो कि राज्य दर ९१.३३% से अधिक है।[1] पुरुष साक्षरता दर ९७.६७% है जबकि महिला साक्षरता दर ९५.४४% है।[1]

धर्म[संपादित करें]

यहाँ का प्रमुख बहुसंख्यक धर्म ईसाई है, जो कि कुल जनसंख्या का ९७.५५% हैं। अन्य अल्पसंख्यक धर्म हिन्दू १.१३%, मुस्लिम ०.९७%, अन्य ०.०९%, बौद्ध ०.०८% तथा जैन ०.०१% हैं। ०.१६% लोगों ने अपने धर्म का उल्लेख नहीं किया है।[1]

शिक्षा[संपादित करें]

चम्फाई कॉलेज यहाँ का एकमात्र उच्च शिक्षण संस्थान है। इसके अतिरिक्त प्रारम्भिक शिक्षा हेतु कई सरकारी व निजी विद्यालय हैं।

मीडिया[संपादित करें]

चम्फाई की प्रमुख मिडिया निम्नलिखित हैं:[4]

  • लेन्रुअल
  • पसल्था
  • रिहलिपुई
  • सीसीएन (डिजिटल टीवी संचालक)
  • एलसीएन (डिजिटल टीवी संचालक)

यातायात[संपादित करें]

पवन हंस हेलिकॉप्टर सेवा इस कस्बे को अइज़ोल से जोड़ती है।[5][6] सड़क मार्ग द्वारा चम्फाई से मिज़ोरम की दूरी १९४ किमी है जो नियमित बस व सूमो सेवा द्वारा जुड़ी है।[7]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Champhai Population Census 2011". census2011.co.in. मूल से 19 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १९ मई २०१८.
  2. के॰ सी॰ काबरा (2008). Economic Growth of Mizoram: Role of Business & Industry. कॉन्सेप्ट पब्लिशिंग कम्पनी.
  3. "TRADE AND COMMERCE". CIC. मूल से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 अगस्त 2012.
  4. "Accredited Journalists". डीआईपीआर मिज़ोरम. मूल से 19 जून 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 सितम्बर 2012.
  5. "MIZORAMA HELICOPTER SERVICE TUR CHIEF MINISTER IN HAWNG". डीआईपीआर मिज़ोरम. मूल से 12 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 अगस्त 2012.
  6. "Nilaini atangin 'Helicopter Service". द ज़ोज़म टाइम्स. मूल से 23 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 अगस्त 2012.
  7. "Aizawl to Champhai". मिज़ोरम एनाईसी. मूल से 1 अप्रैल 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 अगस्त 2012.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]