चम्फाई ज़िला
| चम्फाई ज़िला | |
|---|---|
|
मिज़ोरम में चम्फाई ज़िले की अवस्थिति | |
| राज्य |
मिज़ोरम |
| मुख्यालय | चम्फाई |
| क्षेत्रफल | 3,185 kमी2 (1,230 वर्ग मील) |
| जनसंख्या | 125,745[1] (2011) |
| जनघनत्व | 39/किमी2 (100/मील2) |
| शहरी जनसंख्या | 38.59 |
| साक्षरता | 95.91% |
| लिंगानुपात | 984 |
| लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र | मिज़ोरम |
| विधानसभा सीटें | 5 |
| आधिकारिक जालस्थल | |
चम्फाई ज़िला भारतीय राज्य मिज़ोरम के आठ ज़िलों में से एक है। यह ज़िला उत्तर में मणिपुर राज्य के चुराचांदपुर ज़िला, पश्चिम में अइज़ोल तथा सेरछिप ज़िला पूर्व तथा दक्षिण में म्यांमार देश से घिरा है। ज़िले का क्षेत्रफल 3185.83 किमी² है। इस ज़िले का मुख्यालय चम्फाई है।[2]
प्रखण्ड
[संपादित करें]इस ज़िले में चार तहसीलें पूर्वी लुंगदार (कुछ हिस्सा)[3], खवज़ोल, खवबुंग तथा नागोपा हैं।[4] यहाँ चार ग्राम विकास खण्ड चम्फाई, खवबुंग, खवज़ोल तथा नगोपा हैं। ज़िले में पाँच विधानसभा क्षेत्र चम्फाई, खवबुंग, खवाई, खवज़ोल तथा नगोपा हैं। ज़िले में ८८ मानव जनसंख्या वाले गाँव हैं, जिनमे से ७६ से राजस्व प्राप्त होता है।[4]
जनसांख्यिकी
[संपादित करें]भारत की जनगणना २०११ के अनुसार चम्फाई ज़िले की जनसंख्या १२५,७४५ है,[1] जो कि ग्रेनेडा राष्ट्र के लगभग बराबर है।[5] जनसंख्या की दृष्टि से इस ज़िले का भारत के ६४० ज़िलों में ६१०वाँ स्थान है। ज़िले का जनसंख्या घनत्व 39 प्रत्येक वर्ग किलोमीटर में निवासी (100/वर्ग मील) है। ज़िले की वर्ष २००१-११ के मध्य जनसंख्या वृद्धि दर १६.०१% रही। ज़िले की लिंगानुपात दर ९८४ महिलाएँ प्रति १००० पुरुष तथा साक्षरता दर ९५.९१% है।[1][6]
धर्म
[संपादित करें]यहाँ का प्रमुख बहुसंख्यक धर्म ईसाई है, जो कि कुल जनसंख्या का ९८.१७% है। अन्य अल्पसंख्यक धर्म हिन्दू ०.८५%, मुस्लिम ०.५६%, अन्य ०.१५%, बौद्ध ०.१२%, जैन ०.०४% तथा सिक्ख ०.०१% हैं। ०.१०% लोगों ने अपने धर्म का उल्लेख नहीं किया है।[1]
जीव जन्तु तथा वनस्पति
[संपादित करें]ज़िले में पर 200 kमी2 (77.2 वर्ग मील) क्षेत्रफल का मुर्लेन राष्ट्रीय उद्यान स्थित है।[7] इसके अतिरिक्त यहाँ पर १९९९ में स्थापित लेंगतेंग वन्यजीव अभ्यारण्य भी स्थित है, जिसका क्षेत्रफल 120 kमी2 (46.3 वर्ग मील) है।[7]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- 1 2 3 4 "Champhai District : Census 2011 data". census2011.co.in. मूल से से 14 सितंबर 2014 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: १८ मई २०१८.
- ↑ "District Census 2011". Census2011.co.in. 2011. 11 जून 2011 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 30 सितम्बर 2011.
- ↑ पूर्वी लुंगदार तहसील चम्फाई व सेरछिप ज़िलों के मध्य विभाजित है।एस॰ सी॰ भट्ट; के॰ गोपाल भार्गव, eds. (2006). "Chapter 7. Government and Politics". Land and People of Indian States and Union Territories, volume 19 Mizoram. Delhi, India: Kalpaz Publications. pp. 65–70, page 69. ISBN 81-7835-375-X.
- 1 2 "Mizoram villages" (PDF). Land Records Information Systems Division, NIC. मूल से (PDF) से 6 अगस्त 2014 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 18 मई 2018.
- ↑ US Directorate of Intelligence. "Country Comparison:Population". 27 सितंबर 2011 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 1 अक्टूबर 2011.
Grenada 108,419 July 2011 est.
- ↑ census2011. "Champhai District : Census 2011 data". census2011.co.in. मूल से से 14 सितम्बर 2014 को पुरालेखित।.
{{cite web}}: CS1 maint: numeric names: authors list (link) - 1 2 Indian Ministry of Forests and Environment. "Protected areas: Mizoram". मूल से से 23 अगस्त 2011 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 25 सितम्बर 2011.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]| चम्फाई ज़िला से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |
![]() |
कोलासिब ज़िला | चुराचांदपुर ज़िला, मणिपुर | ![]() | |
| अइज़ोल ज़िला | म्यांमार | |||
| सेरछिप ज़िला |

