सामग्री पर जाएँ

ग्यालशिंग

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ग्यालशिंग
Gyalshing
ग्यालशिंग is located in सिक्किम
ग्यालशिंग
ग्यालशिंग
सिक्किम में स्थिति
निर्देशांक: 27°17′N 88°16′E / 27.28°N 88.27°E / 27.28; 88.27निर्देशांक: 27°17′N 88°16′E / 27.28°N 88.27°E / 27.28; 88.27
देश भारत
प्रान्तसिक्किम
ज़िलापश्चिम सिक्किम ज़िला
ऊँचाई823 मी (2,700 फीट)
जनसंख्या (2011)
 • कुल4,013
भाषाएँ
 • प्रचलितनेपाली, लेपचा, लिम्बू , सिक्किमी, नेपालभाषा
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)
पिनकोड737111
दूरभाष कोड03595
वाहन पंजीकरणSK-02

ग्यालशिंग (Gyalshing) भारत के सिक्किम राज्य के पश्चिम सिक्किम ज़िले में स्थित एक शहर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है।[1][2]

सिक्किम का पश्चिमी जिला पूर्वी हिमालय क्षेत्र के सबसे खूबसूरत और पवित्र स्थानों में एक माना जाता है। इस क्षेत्र की जैव विविधता इसे अन्य स्थानों से अलग करती है। साथ ही यहां स्थित अनेक मठों के कारण इसे मठभूमि नाम से भी संबोधित किया जाता है। यहां के कुछ मठ तो शताब्दियों पुराने हैं। एक पहाड़ी चोटी पर स्थित संगा चोलिंग मठ 1697 में बनवाया गया था। इसे सिक्किम के सबसे प्राचीन मठों में एक माना जाता है। यहां की खेचेयोपलरी झील, धार्मिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है। एशिया का दूसरा सबसे ऊंचा सिंगशोर झूला पुल यहां आने वाले पर्यटकों आकर्षण के केन्द्र में रहता है। पश्चिमी सिक्किम के हर हिस्से में खूबसूरत झरनों को देखा जा सकता है। इस जिले को लोकप्रिय जोंगरी-गोईचाला पैदल यात्रा मार्ग का प्रवेश द्वार माना जाता है।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "District Census 2011". Census2011.co.in. 2011. Archived from the original on 11 जून 2011. Retrieved 2011-09-30.
  2. "Sikkim Development Report," Planning Commission, Government of India, Academic Foundation, 2008, ISBN 9788171886685