खॅला हॉबे

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पश्चिम बंगाल की वर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस नारे का प्रयोग किया।

खॅला हॉबे (बांग्ला: খেলা হবে) या खैला हॉबे, बांग्लादेश और भारत में, विशेष रूप से पश्चिम बंगाल और असम में एक लोकप्रिय बाङ्गला भाषा का राजनीतिक नारा है।[1][2][3] इसका अंग्रेज़ी में अनुवाद "खेल चालू है" के रूप में किया जाता है। इस नारे को सबसे पहले बांग्लादेशी राजनेता शामीम ओस्मान ने लोकप्रिय बनाया था।[4]

उपयोग[संपादित करें]

राजनीति[संपादित करें]

बांग्लादेश[संपादित करें]

अवामी लीग और जातीय संसद के सदस्य शामीम ओस्मान ने पहली बार २०१३ में "खॅला हॉबे" के नारे का इस्तेमाल किया था। उन्होंने बांग्लादेश नैशनलिस्ट पार्टी और बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले आंदोलन के संदर्भ में १०वें नैशनल असेम्ब्ली चुनावों की पूर्व संध्या पर यह नारा दिया।[5] उन्होंने नारायणगंज में एक राजनीतिक बैठक में कहा, "কারে খেলা শেখান? আমরা তো ছোটবেলার খেলোয়াড়। খেলা হবে!" (लिप्यंतरण:- कारे खॅला शेखान? आमरा तो छोटोबॅलार खॅलोआड़। खॅला हॉबे!) (शाब्दिक अर्थ:- "आप किसे खेल सिखा रहे हैं? हम बचपन से ही खिलाड़ी हैं। खेल चालू है!") उन्होंने २७ अगस्त, २०२२ को भी यह नारा लगाया।[6][7] १६ जुलाई, २०२२ को अवामी लीग के महासचिव और जातीय संसद के सदस्य ओबायदुल कादेर ने भी बांग्लादेश नैशनलिस्ट पार्टी को चुनाव के रास्ते पर बुलाने के लिए इस नारे का इस्तेमाल किया।[8] फिर १७ अगस्त में, २००५ बांग्लादेश बम विस्फोट दिवस के अवसर पर आयोजित एक रैली में, २९ अक्टूबर को ढाका में आयोजित अवामी लीग के त्रैवार्षिक सम्मेलन में, और ७ नवंबर को टांगाइल में, उन्होंने विरोधी पार्टी के ख़िलाफ़ नारे का इस्तेमाल किया।[9][5][10] ओबायदुल कादेर की बाद में संसद में विपक्ष के कुछ सदस्यों द्वारा "खॅला हॉबे" के नारे का उपयोग करने के लिए आलोचना की गई। आलोचना के जवाब में, उन्होंने कहा कि "खॅला हॉबे" एक राजनीतिक नारा था और इसका उपयोग लोकतंत्र का उल्लंघन नहीं करता है।[11]

भारत[संपादित करें]

२०२१ के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी या टीएमसी) ने अपने अनौपचारिक चुनावी गान खॅला हॉबे (खेल चालू है) के माध्यम से लड़ाई की भावना का उपयोग किया, जिसे बाद में नारा भांगा पाये खॅला हॉबे (पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद भी खेल खेला जाएगा) में संशोधित किया गया था।[12][13][14] यह गीत पश्चिम बंगाल राज्य में इस हद तक वायरल हुआ कि यहां तक कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी के आधिकारिक नारों आर नॉय ऑन्न्याय (कोई और अन्याय नहीं) और सोनार बांग्ला (सुनहरी बंगाल) के बजाय खॅला हॉबे के नारों का इस्तेमाल किया, जब तक कि नरेंद्र मोदी ने खुद इसे अस्वीकार नहीं किया।[15][16][17] तृणमूल कांग्रेस द्वारा अपने चुनाव अभियानों में इस्तेमाल किया जाने वाला 'खॅला हॉबे' (खेल जारी है) बेहद सफल साबित हुआ। देबांग्शु भट्टाचार्य, तृणमूल प्रवक्ता और तृणमूल युवा कांग्रेस के महासचिव ने 'खॅला हॉबे' नामक एक गीत की रचना की थी जिसे ७ जनवरी को सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था और बाद में इसका डीजे संस्करण इंटरनेट पर वायरल हो गया।[18][19][20][21][22][23]

२०२१ के चुनाव में जीत के बाद, टीएमसी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 'पार्टी हॉबे' के नारे का उपयोग करते हुए जश्न मनाया और खॅला हॉबे गीत पर नृत्य किया।[24]

खॅला हॉबे के लोकप्रिय नारे को ध्यान में रखते हुए, ममता बन्द्योपाध्याय ने घोषणा की कि उनकी पार्टी १६ अगस्त (१९८० में उस दिन, ईस्ट बेंगॉल एफ़सी और मोहन बागान एसी, २ प्रतिद्वंद्वी फ़ुटबॉल क्लबों के समर्थकों में एक-दूसरे के साथ संघर्ष हुआ, जिससे १२ समर्थकों की मौत हो गई, जिससे बंगाली लोगो के फ़ुटबॉल के प्रति जुनून को दर्शाती है) खॅला हॉबे दिवस के रूप में, जिसे भाजपा ने डायरेक्ट ऐक्शन डे के साथ जोड़ने की कोशिश की।[25] 'खॅला हॉबे दिवस' योजना के अनुसार मनाया गया।[26]

ममता बन्द्योपाध्याय ने खॅला हॉबे नामक एक सरकारी योजना भी शुरू की, जिसके तहत समाज के आर्थिक रूप से गरीब वर्गों के बीच खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य के २५,००० खेल क्लबों को मुफ़्त फ़ुटबॉल के साथ-साथ ₹५,००,००० का अनुदान वितरित किया गया।[27][28]

नारों से प्रेरित होकर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने 'खदेड़ा होबे' नारे का इस्तेमाल किया।[29][30]

अन्य[संपादित करें]

कोलकाता ने नवंबर २०२१ में नेत्रहीनों के लिए खॅला हॉबे नामक अपने पहले फ़ुटबॉल टूर्नामेंट की मेज़बानी की। [31]

दुर्गा पूजा पंडालों को खॅला हॉबे थीम पर बनाया गया था। [32]

  1. Kalita, Prabin (March 14, 2021). "'Khela hobe': Game's on in Assam too, with a twist". The Times of India (अंग्रेज़ी में). मूल से 2021-03-14 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2021-04-11.
  2. "টুম্পা সোনা, খেলা হবে ও কৃষ্ণকলি - TheWall" (अंग्रेज़ी में). मूल से 2021-04-11 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2021-04-11.
  3. "'Khela Hobe' to 'Cool Cool Trinamool': A look at catchy slogans in West Bengal". Deccan Herald (अंग्रेज़ी में). 2021-03-31. मूल से 2021-04-11 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2021-04-11.
  4. "শামীম ওসমানের 'খেলা হবে' স্লোগান ধার করে উত্তাল পশ্চিমবঙ্গ". Bangla Tribune (Bengali में). मूल से 2021-04-11 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2021-04-11.
  5. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; pa नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  6. Samanta, Payel (20 February 2021). "'খেলা হবে' নারায়ণগঞ্জ থেকে পশ্চিমবঙ্গে". Deutsche Welle. अभिगमन तिथि 7 November 2022.
  7. Hossain, Mohammad Billal (27 August 2022). "'আবারও বলছি, খেলা হবে'". Newsbangla24.com (Bengali में). अभिगमन तिथि 7 November 2022.
  8. "খেলা হবে, খেলায় আসুন: ওবায়দুল কাদের". Jugantor. 16 July 2022. अभिगमन तिथि 7 November 2022.
  9. "খেলা হবে, খেলা: ওবায়দুল কাদের". Manab Zamin. 17 August 2022. अभिगमन तिथि 7 November 2022.
  10. "ডিসেম্বরে খেলা হবে, আওয়ামী লীগ প্রস্তুত: কাদের". The Daily Ittefaq. 7 November 2022. अभिगमन तिथि 7 November 2022.
  11. "ভারতের নির্বাচনেও মোদি-মমতা 'খেলা হবে' শ্লোগান দিয়েছেন". Banglanews24.com (Bengali में). 7 November 2022. अभिगमन तिथि 7 November 2022.
  12. "Bengal Assembly Elections 2021: 'Khela Hobe' fame Debangshu Bhattacharya fails to get TMC ticket". DNA India. 5 March 2021. अभिगमन तिथि 2 January 2022.
  13. "Mamata leads TMC's march on wheelchair, says injured tigress is more dangerous". The Economic Times.
  14. "DNA Explainer: Origin of the slogan 'Khela hobe' and how it became war cry in West Bengal Assembly election 2021". DNA India (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 13 November 2021.
  15. "'Khela Hobe': Trinamool's poll jingle goes viral, BJP uses it to hit back at Mamata camp". The New Indian Express.
  16. "Bengal elections: How 'Khela hobe' has become a slogan for both TMC and BJP". The Indian Express (अंग्रेज़ी में). 16 March 2021.
  17. Singh, Shiv Sahay (25 March 2021). "'Khela hobe' to 'khela sesh' — it's season of slogans". The Hindu.
  18. "'Khela Hobe': Debangshu Bhattacharya Dev, man behind TMC's slogan speaks to FPJ ahead of West Bengal polls". The Free Press Journal. 2021-03-16. अभिगमन तिथि 2021-10-08.
  19. "Our slogan shows which way wind is blowing in Bengal: TMC's Debangshu Bhattacharya who wrote 'Khela hobe'". The Indian Express. 2021-03-17. अभिगमन तिथि 2021-10-08.
  20. - YouTube.
  21. "'Just like Dhoni, Mamatadi will be the finisher for us'". Business Line. 25 March 2021. अभिगमन तिथि 2 January 2022.
  22. Khela Hobe | @Songify India | Debangshu | Dj Remix | New Tmc Dj Song 2021 | Dj BulBul | Dj Amin.
  23. খেলা হবে DJ Version #KhelaHobe Debangshu Bhattacharya.
  24. Banerjee, Tamaghna (October 4, 2021). "'Party hobe': CM Mamata Banerjee's supporters paint the town green". The Times of India (अंग्रेज़ी में).
  25. Singh, Shiv Sahay (14 August 2021). "TMC, BJP spar over 'Khela Hobe Dibas' on August 16". The Hindu.
  26. "Khela Hobe Divas: TMC celebrates 'Khela Hobe Divas'". The Times of India (अंग्रेज़ी में). August 16, 2021. अभिगमन तिथि 13 November 2021.
  27. "Mamata dribbles football at 'Khela hobe' programme launch; says slogan now popular across India". hindustantimes.com. 2 August 2021.
  28. "Mamata Banerjee in Goa: Didi talks fish, football amid 'Khela Hobe' chants". mint (अंग्रेज़ी में). 29 October 2021.
  29. "SP-SBSP join hands, give slogan 'Khadeda Hobe' on lines of Mamata's 'Khela Hobe' battle cry". The Economic Times.
  30. "BJP hits out at SP, SBSP Uttar Pradesh alliance, says no 'Khadeda Hobe', 'Khela Hobe' only 'Vikas Hobe'". Big News Network.com (अंग्रेज़ी में).
  31. "Kolkata set to host its first football tournament for the blind in November". www.msn.com. अभिगमन तिथि 13 November 2021.
  32. "Game mode on with 'Khela Hobe' themed Durga Puja pandal in Kolkata". Hindustan Times (अंग्रेज़ी में). 10 October 2021.