सामग्री पर जाएँ

कन्हान नदी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कन्हान नदी
Kanhan River

रामाकोना में कन्हान नदी
स्थान
देश  भारत
राज्य मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र
क्षेत्र विदर्भ
ज़िला छिंदवाड़ा ज़िला (मध्य प्रदेश), नागपुर ज़िला (महाराष्ट्र)
नगर जुन्नारदेव, दमुआ, सौंसर, कामठी
भौतिक लक्षण
नदीशीर्षसतपुड़ा पर्वतमाला
  स्थानछिंदवाड़ा ज़िला, मध्य प्रदेश
  निर्देशांक22°14′N 78°25′E / 22.233°N 78.417°E / 22.233; 78.417
नदीमुख वैनगंगा नदी
  स्थान
आम्बोरा, नागपुर ज़िला, महाराष्ट्र
  निर्देशांक
21°04′N 79°35′E / 21.067°N 79.583°E / 21.067; 79.583
लम्बाई 275 km (171 mi)
जलसम्भर लक्षण
उपनदियाँ  
  बाएँ पेंच नदी, सैंड नदी
  दाएँ बेल नदी, जाम नदी, कोलार नदी, नाग नदी

कन्हान नदी (Kanhan River) भारत के महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश राज्यों में बहने वाली एक 275 किमी लम्बी नदी है। यह वैनगंगा नदी की एक उपनदी है जो उस से प्रवाह दिशा में दाहिने तट से जुड़ती है। इसका जलसम्भर क्षेत्र सतपुड़ा पर्वतमाला से दक्षिण में है। पेंच नदी इसकी एक प्रमुख उपनदी है।[1][2]

यह छिंदवाड़ा ज़िला के दमुआ जुन्नारदेव विकास खंड में सतपुड़ा पर्वत सृंखला के पर्वतों से निकलती है। तथा छिन्दवाड़ा जिले के पश्चिमी भाग से बहती हुई आगे बढ़ती है और देवगढ़ के सुप्रसिध्द किले के पास से बहते हुए सौंसर तहसील में प्रवेश करती है जहाँ से आगे बढ़कर यह नदी नागपुर के उत्तरी क्षेत्र में प्रवेश करती हैँ फिर भण्डारा जिले में पहुँचती हैँ। भण्डरा शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूर गोड़ीपरी के निकट वैनगंगा नदी में मिल जाती हैँ।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "RBS Visitors Guide India: Maharashtra Travel Guide," Ashutosh Goyal, Data and Expo India Pvt. Ltd., 2015, ISBN 9789380844831
  2. "Mystical, Magical Maharashtra," Milind Gunaji, Popular Prakashan, 2010, ISBN 9788179914458