सामग्री पर जाएँ

जुन्नारदेव

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जुन्नारदेव
Junnardeo
जामई
शहर
जुन्नारदेव is located in मध्य प्रदेश
जुन्नारदेव
जुन्नारदेव
मध्यप्रदेश में जुन्नारदेव की स्थिति
जुन्नारदेव is located in भारत
जुन्नारदेव
जुन्नारदेव
जुन्नारदेव (भारत)
जुन्नारदेव is located in एशिया
जुन्नारदेव
जुन्नारदेव
जुन्नारदेव (एशिया)
निर्देशांक: 22°12′N 78°35′E / 22.2°N 78.58°E / 22.2; 78.58
देशभारत
राज्यमध्य प्रदेश
जिलाछिंदवाड़ा
शासन
  विधायकसुनील उईके (कांग्रेस)
जनसंख्या (2001)
  कुल22,426
भाषाएँ
  आधिकारिकहिंदी और अंग्रेजी
  क्षेत्रीयहिंदी , गोंडी और मराठी
समय मण्डलआइएसटी (यूटीसी+5:30)
पिन कोड480551

जुन्नारदेव भारत के मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला में स्थित एक शहर है। इसे जामई नाम से भी जाना जाता है। जुन्नारदेव में डब्ल्यूसीएल के कन्हान क्षेत्र का प्रधान कार्यालय है। यहाँ एशिया का सबसे बड़ा कोयला वॉश प्लांट है।

शिक्षण संस्थान

[संपादित करें]

महाविद्यालय

[संपादित करें]

विद्यालय

[संपादित करें]

government higher secondary school bhatodiya kalan

[संपादित करें]

Government High school kolvashri

जुन्नारदेव नगर में कुछ बैंको की शाखाएँ हैं जो भारतीय स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित और एचडीएफसी बैंक हैं।

यातायात व परिवहन

[संपादित करें]

सड़क मार्ग परिवहन

[संपादित करें]

जुन्नारदेव देश के अन्य हिस्सों से सड़क मार्ग से अच्छी तरह व बस, टैक्सी तथा ऑटो की निरंतर सेवाओं से जुड़ा हुआ है। जुन्नारदेव, छिंदवाड़ा से 48 कि.मी. की दूरी पर है। हालाँकि कोई भी राष्ट्रीय राजमार्ग शहर से नहीं गुजरता है लेकिन ये राजकीय राजमार्गों के जाल से भोपाल (236 कि.मी.) नागपुर (180 कि.मी.) तथा जबलपुर (267 कि.मी.) से जुड़ा हुआ हैं। 

रेल मार्ग परिवहन

[संपादित करें]

जुन्नारदेव, दिल्ली, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, नागपुर और आमला से बड़ी रेलवे लाईन से जुड़ा हुआ हैं। यह शहर दक्षिणपूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख रेल मार्ग पर स्थित हैं। रेलवे सुविधा का आगमन जुन्नारदेव ने सन 1936 में हो चुका था।

वायु मार्ग परिवहन

[संपादित करें]

जुन्नारदेव में कोई हवाई अड्डा नहीं है लेकिन यहाँ हेलीपैड उपलब्ध हैं। हालाँकि नागपुर (180 कि.मी.) सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है जो आगे अन्य हवाई अड्डों से जुड़ा है। जुन्नारदेव, भोपाल (236 कि.मी.) तथा रायपुर (300 कि.मी.) से भी पहुँचा जा सकता है जो हवाई मार्गों से जुड़े हैं। छिंदवाड़ा हवाई पट्टी सबसे नजदीकी हवाई पट्टी है जहाँ पर छोटे विमान और हेलीकॉप्टर उतरते हैं।

जुन्नारदेव रेलवे स्टेशन

[संपादित करें]

जुन्नारदेव रेलवे स्टेशन का निर्माण सन 1936 में हुआ था। वर्तमान में रेलवे स्टेशन में 3 प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं।

मौसम और जलवायु

[संपादित करें]

घने वनों की उपस्थिति और शहर की स्थिति की वजह से क्षेत्र में प्रचुर वर्षा होती हैं। शहर तीन मौसमों का अनुभव करता हैं, गर्मी, सर्दी व बारिश। सर्दी अक्टूबर/नवंबर से फरवरी/मार्च तक रहतीं हैं। इसके समय के बाद तापमान काफी बढ़ जाता हैं। हालाँकि जंगलों और सतपुड़ा पर्वतमाला की वजह से बढ़ते तापमान का शहर की जलवायु पर खास असर नहीं पड़ता हैं। जून के दूसरे सप्ताह से मानसून का आरंभ हो जाता हैं। जुलाई माह में शहर में सबसे ज्यादा वर्षा का अनुभव करता हैं। सन 2007 में जुन्नारदेव में औसत वर्षा करीब 1041.2 मि.मी. थी तथा पिछले 10 वर्षों में शहर की वर्षा 1,181.8 मि.मी. पर दर्ज की गई थी (वर्ष 1998 से 2007 तक) जुन्नारदेव में साल भर हल्की से मध्यम बयार चलती है, खासतौर से सुबह के वक्त जबकि दोपहर के वक्त हवा थोड़ी तेज होती हैं। 

जनसांख्यिकी

[संपादित करें]

2001 की जनगणना के अनुसार जुन्नारदेव शहर की कुल जनसंख्या 22426 थी।

पर्यटन व धार्मिक स्थल

[संपादित करें]
  • पातालकोट घाटी
  • पातालकोट सूर्यास्त बिंदु
  • जुन्नारदेव पहाड़ियाँ
  • तामिया पहाड़ियाँ
  • जुन्नारदेव विशाला पहली पायरी
  • संत भूरा भगत मंदिर
  • श्री हिंगलाज माता मंदिर
  • लोधेश्वर महादेव मंदिर
  • रैनीधाम मंदिर
  • देनवा नदी

भौगोलिक स्थिति

[संपादित करें]

जुन्नारदेव निर्देशांक 22°12′N 78°35′E / 22.2°N 78.58°E / 22.2; 78.58 पर स्थित है। [1] इसकी औसत ऊँचाई 748 मीटर (2454 फीट) हैं।

जुन्नारदेव नगर सतपुड़ा पर्वतमाला की पहाड़ियों और वादियों के घने जंगलों के निकट बसा है। शहर के निकट कुछ छोटी नदियाँ - उत्तर में पेंच नदी पश्चिम में तवा नदी, कन्हान नदी और टाकिया नदी नगर की प्रमुख नदियाँ हैं। टाकिया नदी जुन्नारदेव नगर बीच से बहती हुई कन्हान नदी में मिल जाती हैं। इस क्षेत्र में काली मिट्टी और दोमट किस्म की मिट्टी पाई जाती है जो खेती के लिए अनुकूल है।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Falling Rain Genomics, Inc – Junnardeo". मूल से से 15 जुलाई 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 15 जुलाई 2018.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]

जुन्नारदेव नगर परिषद