सामग्री पर जाएँ

उज़्बेकिस्तान के प्रांत

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
उज़बेकिस्तान के प्रांत - नीला रंग अरल सागर है और 1 द्वारा नामांकित लाल क्षेत्र राजधानी ताशकंत शहर है

उज़बेकिस्तान बारह प्रान्तों में बंटा हुआ है जिन्हें उज़बेक भाषा में 'विलोयत' (viloyat) बुलाया जाता है। इसके अलावा उस देश में एक स्वशासित गणतंत्र (क़ाराक़ालपाक़स्तान गणतंत्र) और एक स्वतन्त्र शहर (ताशकंत) है।[1] इन प्रान्तों को आगे ज़िलों में बांटा जाता है जिन्हें उज़बेक भाषा में तूमन (tuman) कहतें है। ध्यान दें कि यह तूमन शब्द मंगोल भाषा से लिया गया है और मध्यकालीन मंगोल साम्राज्य में यह सेना कि ईकाई हुआ करती थी। कुल मिलाकर पूरे देश में १६० तूमन हैं।

प्रांत और राजधानियाँ

[संपादित करें]

उज़बेकिस्तान के 'विलोयतलर' (विलोयत का बहुवचन) और उनकी राजधानियाँ इस प्रकार हैं -

प्रांतराजधानीक्षेत्रफल
(वर्ग किमी)
जनसंख्याKey
अन्दीझ़ान प्रान्त अन्दीझ़ान4,20018,99,0002
बुख़ारा प्रान्त बुख़ारा39,40013,84,7003
फ़रग़ना प्रान्त फ़रग़ना 6,80025,97,0004
जिज़ाख़ प्रान्त जिज़ाख़20,5009,10,5005
ख़ोरज़्म प्रान्त उरगेंच6,300 12,00,00013
नमन्गान प्रान्त नमन्गान7,90018,62,0006
नवोई प्रान्त नवोई110,8007,67,5007
क़श्क़ादरिया प्रान्त क़रशी28,40020,29,0008
क़ाराक़ालपाक़स्तान गणतंत्र नुकुस160,00012,00,00014
समरक़न्द प्रान्त समरक़न्द16,400 23,22,0009
सिरदरिया प्रान्त गुलिस्तोन5,1006,48,10010
सुरख़ानदरिया प्रान्त तिरमिज़20,80016,76,00011
ताशकेंत प्रान्त ताशकंत15,300 44,50,00012
ताशकंत शहर ताशकंत-22,05,0001

इन नामों में बिन्दुवाले 'ख़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'ख' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'ख़याल' और 'ख़रीद' शब्दों के 'ख़' से मिलता है। उसी तरह बिन्दुवाले 'ग़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'ग' से भिन्न है। इसका उच्चारण 'ग़लती' और 'ग़रीब' शब्दों के 'ग़' से मिलता है। बिन्दुवाले 'क़' अक्षर का उच्चारण भी बिना बिन्दु वाले 'क' से मिलता-जुलता लेकिन थोड़ा भिन्न है। इसका उच्चारण 'क़ीमत' और 'क़ुरबानी' के 'क़' से मिलता है।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Social Assessments for Better Development: Case Studies in Russia and Central Asia, Michael M. Cernea, Ayşe Kudat, pp. 109, World Bank Publications, 1997, ISBN 978-0-8213-3906-0, ... The Republic of Uzbekistan comprises the Republic of Karakalpakstan and 12 provinces (oblasts) as well as 124 cities and 157 rural regions ...