फ़रग़ना प्रान्त
Jump to navigation
Jump to search
फ़रग़ना प्रान्त (उज़बेक: Фарғона вилояти, फ़रग़ोना विलोयती; अंग्रेज़ी: Fergana Province) मध्य एशिया में स्थित उज़बेकिस्तान देश का एक विलायात (प्रान्त) है जो उस देश के सुदूर पूर्वी भाग की फ़रग़ना घाटी में स्थित है। प्रान्त का कुल क्षेत्रफल ६,८०० वर्ग किमी है और २००५ में इसकी अनुमानित आबादी २५,९७,००० थी। इसकी राजधानी फ़रग़ना शहर है और इस राज्य में ऐतिहासिक ख़ोक़न्द शहर भी स्थित है।[1]
नाम का उच्चारण[संपादित करें]
'फ़रग़ना' में 'ग़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'ग' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'ग़लती' और 'ग़रीब' शब्दों के 'ग़' से मिलता है।
इन्हें भी देखें[संपादित करें]
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ The Republic of Uzbekistan: encyclopedic reference, Нурислам Тухлиев, Алла Кременцова, Ozbekiston milliy ensiklopediasi, 2007