सामग्री पर जाएँ

उज़्बेकिस्तान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(उज़बेकिस्तान से अनुप्रेषित)
उज़्बेकिस्तान गणराज्य

O‘zbekiston Respublikasi
उज़्बेकिस्तान का प्रतीक
प्रतीक
राष्ट्रगान: O‘zbekiston Respublikasining Davlat Madhiyasi
(उज़्बेकिस्तान गणराज्य का राष्ट्रगान)
उज़्बेकिस्तान की अवस्थिति
राजधानी
एवं सबसे बड़ा शहर
ताशकंद
41°19′N 69°16′E / 41.317°N 69.267°E / 41.317; 69.267
आधिकारिक भाषा(एँ)उज़्बेक[1][2]
मान्यताप्राप्त भाषा(एँ)क़ाराक़ालपाक़
नृजातीय समूह
(2021)[3]
धर्म
(2020)[4]
निवासीनामउज़्बेकिस्तानी
सरकारएकात्मक अर्ध-अध्यक्षीय गणराज्य
शौकत मिर्ज़ियोयेव
अब्दुल्लाह अरिपोव
विधानमंडलआली मजलिस
सीनेट
विधायी कक्ष
इतिहास
840
1077
1370
1428
• उज़्बेक ख़ानतें
1500
30 अप्रैल 1918
27 अक्टूबर 1924
• गणराज्य की स्थापना
1 सितंबर 1991
8 दिसंबर 1992
क्षेत्रफल
• कुल
448,978[5] कि॰मी2 (173,351 वर्ग मील) 55वाँ)
• जल क्षेत्र (%)
4.9
जनसंख्या
• 2024 आकलन
37,535,605[6] (36वाँ)
• जनघनत्व
80.2/किमी2 (207.7/मील2) (138वाँ)
GDP (PPP)2024 प्राक्कलन
• कुल
वृद्धि $425.238 अरब[7] (57वाँ)
• प्रति व्यक्ति
वृद्धि $11,572[7] (122वाँ)
GDP (सांकेतिक)2024 प्राक्कलन
• कुल
वृद्धि $112.6 अरब[8] (67वाँ)
• प्रति व्यक्ति
वृद्धि $3,010[7] (138वाँ)
गिनी (2022)positive decrease 31.2[9]
मध्यम
HDI (2023)वृद्धि 0.740[10]
उच्च · 107वाँ
मुद्राउज़्बेकिस्तानी सुम (UZS)
समय मंडलUTC+5 (UZT)
दूरभाष कोड+998
ISO 3166 कोडUZ
इंटरनेट TLD.uz

उज़्बेकिस्तान (उज़्बेक: Oʻzbekiston) एशिया के केन्द्रीय भाग में स्थित एक देश है जो चारों ओर से जमीन से घिरा है। इतना ही नहीं, इसके चहुँदिश के देश की खुद भी समुद्र तक कोई पहुँच नहीं है। इसके उत्तर में कज़ाख़स्तान, पूरब में ताजिकिस्तान दक्षिण में तुर्कमेनिस्तान और अफ़्ग़ानिस्तान स्थित है। यह 1991 तक सोवियत संघ का एक घटक था। उज़्बेकिस्तान के प्रमुख शहरों में राजधानी ताशकंत के अलावा समरकंद तथा बुख़ारा का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। यहाँ के मूल निवासी मुख्यतः उज़्बेक नस्ल के हैं, जो बोलचाल में उज्बेक भाषा का प्रयोग करते हैं।

मानववास यहाँ पर ईसा के 2000 साल पहले से है। ऐसा माना जाता है कि आज के उज़्बेकों ने वहाँ पर पहले से बसे आर्यों को विस्थापित कर दिया। सन् 327 ईसापूर्व में सिकंदर जब विश्व विजय (जो वास्तव में फ़ारस विजय से ज्यादा अधिक नहीं थी) पर निकला तो यहाँ उसे बहुत प्रतिरोध का सामना करना पड़ा। उसने यहाँ की राजकुमारी रोक्साना से शादी भी की पर युद्ध में उसे बहुत फ़ायदा नहीं हुआ। सिकंदर के बाद ईरान के पार्थियन तथा सासानी साम्राज्य का अंग यह आठवीं सदी तक रहा। इसके बाद अरबों ने ख़ुरासान पर कब्जा कर लिया और क्षेत्र में इस्लाम का प्रचार हुआ।

नौंवी सदी में यह सामानी साम्राज्य का अंग बना। सामानियों ने पारसी धर्म त्यागकर सुन्नी इस्लाम को आत्मसात किया। चौदहवीं सदी के अंत में यह तब महत्वपूर्ण क्षेत्र बन गया जब यहाँ तैमूर लंग का उदय हुआ। तैमूर ने मध्य और पश्चिमी एशिया में अद्भुत सफ़लता पाई। तैमूर ने उस्मान (ऑटोमन) सम्राट को भी हरा दिया था। उन्नीसवीं सदी में यह बढ़ते हुए रूसी साम्राज्य और 1924 में सोवियत संघ का सदस्य का अंग बना। 1991 में इसने सोवियत संघ से आजादी हासिल की।

प्रांत और विभाग

[संपादित करें]

उज़बेकिस्तान प्रशासनिक रूप से १२ प्रान्तों और एक स्वशासित गणतंत्र में बंटा हुआ है। इनके अलावा राजधानी ताशकंत को भी एक स्वतन्त्र शहर का दर्जा प्राप्त है। उज़बेक भाषा में प्रान्तों को कई अरब देशों और अफ़्ग़ानिस्तान की तरह विलायत बुलाया जाता है हालांकि इसका उज़बेक उच्चारण 'विलोयत' है। सभी प्रांत आगे जिलों में बंटे हुए हैं जिन्हें उज़बेक भाषा में 'तूमन' कहा जाता है। ध्यान दें कि यह तूमन शब्द मंगोल भाषा से लिया गया है और मध्यकालीन मंगोल साम्राज्य में यह सेना कि ईकाई हुआ करती थी। कुल मिलाकर पूरे देश में १६० तूमन हैं।

संस्कृति

[संपादित करें]

यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल

[संपादित करें]

उज़्बेकिस्तान में पाँच सांस्कृतिक और दो प्राकृतिक स्थल हैं जो यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल हैं। सांस्कृतिक स्थल हैं:


प्राकृतिक स्थल हैं:

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]
  1. "Uzbekistan: Law "On Official Language"". Refworld. 8 May 2019 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 26 November 2022.
  2. "Constitution of the Republic of Uzbekistan". constitution.uz. अभिगमन तिथि: 1 September 2020.
  3. "Permanent population by national and / or ethnic group, urban / rural place of residence". Data.egov.uz. 2-001-1779. 2 February 2023 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 16 September 2022.
  4. "Uzbekistan: Major World Religions (1900 - 2050) (World Religion Database, 2020)2".
  5. "Uzbekistan". Central Intelligence Agency. 27 February 2023. 10 January 2021 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 24 February 2023 – via CIA.gov.
  6. "Demographic situation in the Republic of Uzbekistan - 9/11/2024". Statistics Agency of Uzbekistan. 2 December 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 9 May 2024.
  7. "World Economic Outlook Database, November 2023 Edition. (Uzbekistan)". IMF.org. International Monetary Fund. 10 November 2023. अभिगमन तिथि: 12 November 2023.
  8. "World Economic Outlook Database, October 2023". IMF.org. International Monetary Fund. अभिगमन तिथि: 12 November 2023.
  9. "Gini index (World Bank estimate)". World Bank Group. अभिगमन तिथि: 26 December 2024.
  10. "Human Development Report 2023/24" (PDF) (अंग्रेज़ी भाषा में). United Nations Development Programme. 13 March 2024. p. 275. 13 March 2024 को मूल से पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि: 9 May 2024.
  11. "Silk Roads: Zarafshan-Karakum Corridor has been recommended for the inscription on the UNESCO World Heritage List". www.unesco-iicas.org (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 18 September 2023.
  12. "Silk Roads: Zarafshan-Karakum Corridor": 7–9. अभिगमन तिथि: 18 September 2023. {{cite journal}}: Cite journal requires |journal= (help)
  13. "Uzbek". UNESCO. अभिगमन तिथि: 20 July 2017.