सामग्री पर जाएँ

अवनि चतुर्वेदी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अवनि चतुर्वेदी

जन्म 27 अक्टूबर 1993 (1993-10-27) (आयु 32)
सतना, मध्य प्रदेश, भारत
जीवन संगी फ्लाइट लेफ्टिनेंट विनीत चिकारा
व्यवसाय लड़ाकू विमानचालक
सैन्य सेवा
निष्ठा  भारत
सेवा/शाखा Flag of the भारतीय वायु सेना भारतीय वायु सेना
पद स्क्वाड्रॉन लीडर

अवनि चतुर्वेदी भारत की पहली महिला लड़ाकू पायलटों में से एक है। [1] वह रीवा जिले से है जो मध्य प्रदेश में है। उन्हें अपनी दो साथियों- मोहन सिंह और भावना कंठ के साथ पहली बार लड़ाकू पायलट घोषित किया गया था। इन तीनों को जून 2016 में भारतीय वायु सेना के लड़ाकू स्क्वाड्रन में शामिल किया गया। उन्हें औपचारिक रूप से तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर द्वारा कमीशन में शामिल किया गया था।[2]

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

[संपादित करें]

22-वर्षीय चतुर्वेदी ने अपना पूरा प्रशिक्षण हैदराबाद की वायु सेना अकादमी से लिया। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा देवलोंद के आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय से की जो कि मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में स्थित एक छोटा सा शहर है। उन्होंने २०१४ में अपनी स्नातक प्रौद्योगिकी वनस्थली विश्वविद्यालय, राजस्थान से करते हुए भारतीय वायु सेना की परीक्षा भी पारित की।

उनके पिता संसदीय सरकार में एक कार्यकारी इंजीनियर और माता एक गृहिणी हैं। चतुर्वेदी को टेनिस खेलना और चित्रकारी करना पसंद है। उन्हें अपने परिवार के सेना अधिकारियों द्वारा प्रेरणा प्राप्त हुई।उन्हें अपने महाविद्यालय के फ्लाइंग क्लब से कुछ घंटे की उड़ान का अनुभव प्राप्त हुआ जिसने उन्हें भारतीय वायुसेना में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।

अपने प्रशिक्षण का एक वर्ष पूरा करने के पश्चात वह जून में लड़ाकू पायलट बनी। [[कर्णाटक]] से सटे [[बिदार]] से अपने प्रशिक्षण के तीसरे चरण को पूरा करने के पश्चात वह लड़ाकू जेट विमान सुखोई उड़ाने वाली पहली महिला बनी। ।[3]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Avani, Bhawana, Mohana become IAF's first women fighter pilots - Times of India". The Times of India. 1 जनवरी 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2016-12-09. {{cite news}}: More than one of |work= and |newspaper= specified (help)
  2. Krishnamoorthy, Suresh. "First batch of three female fighter pilots commissioned". The Hindu. 21 दिसंबर 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2016-12-09. {{cite news}}: More than one of |work= and |newspaper= specified (help)
  3. "For IAF's first women fighter pilots Mohana Singh, Bhawana Kanth & Avani Chaturvedi, sky is no limit". The Economic Times. 8 जनवरी 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2016-12-09. {{cite news}}: More than one of |work= and |newspaper= specified (help)