सामग्री पर जाएँ

अराकान योमा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अराकान योमा
ရခိုင်ရိုးမ
Arakan Yoma
अराकान पर्वत और नफ नदी
अराकान पर्वत और नफ नदी

अराकान पर्वत और नफ नदी

विवरण
अन्य नाम: रखाइन पर्वतमाला
क्षेत्र: बर्मा
सर्वोच्च शिखर:विक्टोरिया पर्वत (Mount Victoria)
सर्वोच्च ऊँचाई:३,०९४ मीटर
निर्देशांक:21°25′46.36″N 93°49′10.75″E / 21.4295444°N 93.8196528°E / 21.4295444; 93.8196528

अराकान योमा (Arakan Yoma), जिसे अराकान पर्वतमाला और रखाइन पर्वतमाला भी कहते हैं, पश्चिमी बर्मा की एक पर्वतमाला है जो उस देश की भारत से सीमा निर्धारित करती है। यह रखाइन राज्य के तट और इरावदी नदी की जलसम्भर द्रोणी के बीच में स्थित है। यह भारत व बर्मा के इस क्षेत्र में समानांतर चलने वाली कई पर्वतमालाओं में से सबसे विशाल है, जिसमें से कुछ भारत के असम, नागालैण्ड और मिज़ोरम राज्यों में भी चलती हैं। इन सामानांतर पर्वत श्रेणियों में नागा पहाड़ियाँ, चिन पहाड़ियाँ और पटकाई पर्वतमाला (जिनमें लुशाई पहाड़ियाँ भी आती हैं) शामिल हैं। दक्षिण में यह पर्वत बंगाल की खाड़ी में जल के भीतर चलते रहते हैं और बहुत आगे जाकर भारत के अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के रूप में फिर पानी से बाहर उभरते हैं।[1] इसका विक्टोरिया नामक सर्वोच्च शिखर १०,०१८ फुट ऊँचा है।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Rakhine Mountains". Encyclopædia Britannica. 11 जुलाई 2009 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 9 Nov 2013. {{cite web}}: Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (help)