स्टार प्लस
स्टार प्लस भारत के सर्वाधिक देखे जाने वाले (सभी भाषाओं में) मनोरंजन चैनलों में से एक है, और ये स्टार टीवी नेटवर्क का भाग है। स्टार प्लस के अधिकांश कार्यक्रम पारिवारिक पृष्ठभूमियों पर बने होते है जिनमें अधिकांशतः एक महिला मुख्य भूमिका में होती है। वर्ष २००० में स्टार प्लस द्बारा कई नए कार्यक्रमों का प्रसारण किया गया जिसनें भारतीय टेलिविज़न जगत में एक क्रान्ति सी ला दी। स्टार प्लस पिछले ७ वर्षों से लगातार भारत का सर्वाधिक देखा जाने वाला चैनल है, जिसकी दर्शक संख्या प्रति सप्ताह ५ करोड़ से अधिक है।
पृष्ठभूमि [संपादित करें]
जुलाई १०, २००८ में जब स्टार प्लस पहली बार भारत में प्रसारित किया था यह एक अंग्रेज़ी भाषा का चैनल था जिसपर अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन आदि देशों के कार्यक्रम दिखाए जाते थे, और उस समय जी टीवी हिंदी भाषा का चैनल था जिसके साथ स्टार समूह की सहकारिता थी। बाद में स्टार ने जी टीवी के साथ अपनी सहकारिता समाप्त की और स्टार प्लस को एक २४ घंटे प्रसारित होने वाले हिंदी चैनल में परिवर्तित किया, और स्टार वर्ल्ड को स्टार का अंग्रेजी भाषी चैनल बनाया। लेकिन उस समय सोनी और जी टीवी का टेलिविज़न बाज़ार पर प्राबल्य था और स्टार प्लस कोरा कागज़ जैसे कार्यक्रमों के साथ अपने लिए बाज़ार खोज रहा था।
वर्ष में कंपनी के सीईओ समीर नायर और प्रोग्रामिंग प्रमुख तरुण कटियाल ने बहुत से नए कार्यक्रम आरम्भ किये जिससे स्टार प्लस को भारतीय टेलिविज़न बाज़ार में प्रथम स्थान पर आने का अवसर मिला, जिसे इसने अभी तक संभाल कर रखा है।
वर्तमान में प्रसारित होने वाले कुछ कार्यक्रम [संपादित करें]
नाटक:
दोपहर--
- तेरे मेरे सपने
- हमारी देवरानी
- सपनों से भरे नैना
प्राइम टाइम--
- मन की आवाज प्रतिज्ञा
- मर्यादा लेकिन कब तक
- साथ निभाना साथिया
- ससुराल गेंदा फूल
- नव्या
- ये रिश्ता क्या कहलाता है
- दिया और बाती हम
सप्ताहान्त--
- लव यू जिन्दगी
- प्यार में ट्विस्ट
वास्तविकता:
- जरा नचके दिखा
- जस्ट डांस
|
||||||||
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||
