इंडिया टीवी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
इंडिया टीवी
देशभारत
प्रसारण क्षेत्रविश्वव्यापी
नेटवर्कटेलीविजन प्रसारण और ऑनलाइन
मुख्यालयनोएडा, उत्तर प्रदेश,भारत
प्रोग्रामिंग
भाषाएँहिन्दी
चित्र प्रारूप576 आई, (एसडी टीवी)
स्वामित्व
स्वामित्वरजत शर्मा
प्रमुख लोगरजत शर्मा, रितु धवन (सीएमडी)
इतिहास
आरंभ२० मई २००४
संस्थापकरजत शर्मा
कड़ियाँ
वेबसाइटइंडिया टीवी

इंडिया टीवी एक भारतीय हिंदी न्यूज चैनल है, चैनल को नोएडा (उत्तर प्रदेश) से प्रसारित किया जाता है। चैनल की शुरुआत 20 मई 2004 को वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा और उनकी पत्नी रितु धवन ने की थी।[1] रजत शर्मा और रितु धवन ने 1997 में इंडिपेंडेंट न्यूज सर्विस नाम से एक कंपनी की शुरुआत की थी और इंडिया टीवी उसी कंपनी की सहायक कंपनी है।[2] इंडिया टीवी का शो 'आप की अदालत' पूरे भारत में देखा जाने वाला सबसे लोकप्रिय शो है और इंडिया टीवी भी देश का नंबर वन हिंदी न्यूज चैनल है।

इतिहास[संपादित करें]

1997 में, रजत शर्मा और रितु धवन ने इंडिपेंडेंट न्यूज सर्विस (INS) की स्थापना की, जो कि इंडिया टीवी की मूल कंपनी है। उन्होंने अप्रैल, 2004 में फिल्म सिटी, नोएडा, इंडिया टीवी के एक स्टूडियो में अपनी पत्नी के साथ इंडिया टीवी की सह-स्थापना की। इसका प्रसारण केंद्र सेक्टर 85, नोएडा, यूपी, भारत में है।

इंडिया टीवी को लॉन्च करने से पहले, रजत शर्मा जी न्यूज पर आप की अदालत और जी न्यूज पर जनता की अदालत की एंकर थे।

भारत में सबसे लंबे समय तक चलने वाले टेलीविजन शो आप की अदालत ने 2020 में अपने अस्तित्व के 27 साल पूरे कर लिए हैं। [3]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "News channel promises to be different". The Hindu. मूल से 2 जून 2004 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 February 2014.
  2. "Terrorists Ring Up India TV Twice During Siege Using Hostages' Cellphones". Businesswire India. 2007-11-27. मूल से 18 January 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 November 2009.
  3. https://www.indiatvnews.com/aap-ki-adalat-21-years/

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]