सदस्य:Bharat0xxx521/हव्यक ब्राःमण

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
इस संदूक को: देखें  संवाद  संपादन

हिन्दू धर्म
श्रेणी

Om
इतिहास · देवता
सम्प्रदाय · पूजा ·
आस्थादर्शन
पुनर्जन्म · मोक्ष
कर्म · माया
दर्शन · धर्म
वेदान्त ·योग
शाकाहार शाकम्भरी  · आयुर्वेद
युग · संस्कार
भक्ति {{हिन्दू दर्शन}}
ग्रन्थशास्त्र
वेदसंहिता · वेदांग
ब्राह्मणग्रन्थ · आरण्यक
उपनिषद् · श्रीमद्भगवद्गीता
रामायण · महाभारत
सूत्र · पुराण
विश्व में हिन्दू धर्म
गुरु · मन्दिर देवस्थान
यज्ञ · मन्त्र
हिन्दू पौराणिक कथाएँ  · हिन्दू पर्व
विग्रह
प्रवेशद्वार: हिन्दू धर्म

हिन्दू मापन प्रणाली

हव्यक ब्राःमण, हिन्दु पंच द्रविड वैदिक ब्राःमणों मे एक है। इन्हे "हवीका","हैगा" तथा "हवीगा" नाम से भी जाना जाता है। वर्तमान मे भारत का कर्नाटक राज्य ही अधिकांश हव्यक ब्राःमणों का निवास स्थान है। हव्यक,आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित तथा प्रतिपादित किया गया अद्वैत वेदान्त (जो कि वेदान्त दर्शन कि एक शाखा है।), का अनुसरण करते है।[1]

आदि शंकराचार्य कि मूर्ति। शंकराचार्य ने हिंदू धर्म के कई विचारों का निर्माण किया है।

शब्द-स्तोत्र[संपादित करें]

ब्राःमण के द्वारा प्रदर्शित हवन

"हव्यक" शब्द "हवीगा" या "हवीका" शब्द से व्युत्पन्न हुई है। हव्यक शब्द का मत्लब है "वे जो हवन (एक तरह कि भारतीय परंपरा) कर सकतें है।"। हवन तथा होम, हव्यक ब्राःमणों कि पारंपरिक धार्मिक क्रिया है। इस शब्द के स्तोत्र पर कई और सिद्धांत मौजूद है। माना जाता है कि प्राचीन दक्षिण भरात के उत्तर कन्नड़ ज़िला मे कोंकण तथा तुलुवा के बीच का स्थान "हैवा" के नाम से जाना जाता था। यह स्थान हव्यकों का निवास भी है। इसलिए यह माना जाता है कि यह "हव्यक" शब्द का स्तोत्र स्थान है।

उद्गम[संपादित करें]

हव्यक ब्राःमण उत्तराखण्ड के नैनिताल ज़िल्ला मे मौजूद अहिछत्र नामक स्थान के निवासि थे। ९ वे शतमान के अंत मे (या १० वे शतमान के उद्गम मे) दक्षिण भारत के कदंब राजवंश की स्थापना करने वाले राजा मयूरशर्मा (या मयूरवर्मा) ने हव्यक ब्राःमणों को वर्तमान के कर्नाटक राज्य मे आकर निवास करने का निमंत्रण दिया था। तालागुण्डा और वर्दहळी शिलालेख से यह मालुम होता है कि कदंब राजवंश ने हव्यक ब्राःमणों को अहिछत्र से शाही अनुष्ठान करने हेतु बुलवाया था।

पहले के कई हव्यक परिवार हैगुण्डा (उत्तर कन्नड़ ज़िला के होन्नावर तालूक मे शरावाति नदि के पास स्ठापित एक छोटा सा गांव।) तथा बनवासी (आदिकवि पम्प का यह प्रिय स्ठल कदंब राजवंश की राजधानी थी।) मे बसे थे। मयूरशर्मा (या मयूरवर्मा) द्वारा हव्यक परिवारों को कर्नाटक मे बुलाए जाने की क्रिया को एक शिलालेख मे दर्ज़ किया गया है जो अब वर्दहळी (कर्नाटक के शिमोगा जिला के सागरा तालुक मे स्ठित एक पूजनीय स्ठल।) मे स्ठापित है।

वर्तमान[संपादित करें]

ज़्यादातर हव्यक ब्राःमण आज रामचंद्रापुर मठ (शिमोगा जिला मे मौज़ूद एक सुप्रसिद्ध मठ) तथा स्वर्णवळी मठ के विचारों तथा रिवाज़ों का पालन करते हैं। यह सारे मठ आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित तथा प्रतिपादित कि गई अद्वैत वेदान्त का पालन करते हैं। जहां अधिकतम हव्यक सुपारी,धान,केलाश् तथा नारियल के व्यापार मे दाखिल दिखाई पडते हैं तो कुछ हव्यक ब्राःमण वेदशास्त्र कि पडाई कर पंडित का स्ठान प्राप्त कर लेते हैं। भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन मे भी हव्यकों ने एक महत्त्वपूर्ण पात्र निभाया है। दांडी मार्च(नमक सत्याग्रह) तथा बारडोली सत्याग्रह मे हव्यक पुरुष तथा महिलाओं दोनो ने ही प्रमुख पात्र निभाया है। कर्नाटक के सिद्धापुर ग्राम के दोड्डमने हेग्डे परिवार ने इन स्त्याग्रहों मे महत्त्वपूर्ण पात्र निभाया है।

काठमांडू के पशुपतिनाथ मन्दिर मे सेवा करने वाले भट्ठ पंडित भी हव्यक ब्राःमण है।

भाषा[संपादित करें]

हव्यक ब्राःमण अपने असमान्य भाषा के लिए जाने जाते है। वे हविगन्नड्डा(या हव्यक कन्नड़) नामक उपभाषा का उपयोग करते है जो कन्नड़ भाषा का हि रूपांतरण है। यह कई हद तक कन्नड़ भाषा के ही समान है फिर भी कई कन्नड़ वासी इस भाषा को समझने मे कठिनाई महसूस करते है। हव्यक कन्नड़ के भी कई उपबोलियां मौजूद है जो इलाके के आधार पर वितरित है। हव्यक भाषा मे कई शब्द प्राचीन कन्नड़ (या हळेगन्नडा) से ली गई है जिसके कारण हि समान्य कन्नड वासी इस भाषा को ठीक रूप से समझ नही पाते। हव्यक भाषा भी हळेगन्नडा कि तरह काफी पुरानी और प्राचीन मानी जाती है। माना जाता है कि इस भाषा का निर्माण भी हव्यक ब्राःमणों ने ही किया था। किंतु इस विषय पर किसि भी तरह का सबूत न होने के कारण, इस भाषा का स्तोत्र भी भारत के कई चीज़ों कि तरह रहस्यमय है। विषेश रूप से दक्षिण कन्नड तथा उत्तर कन्नड के हव्यक भाषा मे स्त्री लिंग के जगह पर तटस्त लिंग का उपयोग किया जाता है। इस तथ्य का ध्यान से अध्ययन करने से कुछ दिलचस्प बाते प्रत्यक्ष होती है। जहां एक ओर उत्तर भारत के भाषाओं मे तटस्त लिंग के उपयोग कि कमी दिखाई पडती है, दूसरी ओर अधिकांश द्रविड़ भाषाओं मे तटस्त लिंग का भारी उपयोग के प्रमाण मिलते है। इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि हव्यक भषा का उद्गम आदि-द्रविड़ युग मे हुआ था जो इस भाषा को प्राचीन बनाता है। परंतु कर्नाटक मे कुछ जगहों मे हव्यक ब्राःमण हविगन्नडा का उपयोग नही करते।

वर्ण (या जाति)[संपादित करें]

हव्यक ब्राःमण हिंदु ब्राःमण जाति के उप-जति मे शामिल है जो आदि शंकराचार्य कि रचना अद्वैत वेदांत का अनुसरण करते है। ज़्यादातर हव्यक ब्राःमण यजुर्वेदि ब्राःमण होते है जो बौधायन श्रौतसूत्र का पालन करते है। किंतु कुछ हव्यक ब्राःमण सामवेदि तथा कुछ ऋग्वेदि (जो सबसे प्राचीन वेद है।) भी होते है।

त्योहार[संपादित करें]

हव्यक अधिकांश सभी हिंदु त्योहारों को मनाते है।.[2]

कला, साहित्य और संस्कृति[संपादित करें]

यक्षगान (कर्नाटक का लोक नृत्य) का चित्रण।

संगीत, नृत्य और लिखन हव्यको के लिए बहुत आकर्षिक बना रहा है। कर्नाटक का लोक नृत्य यक्षगान विषेश रूप से हव्यकों द्वारा विकसित किया गया है। इसके प्रसिद्ध उदाहरण है च्चिट्टाणि रामचंद्र हेगडे और कीरेमने शंबु हेगडे। हाल ही में च्चिट्टाणि रामचंद्र हेगडे को, उनके यक्षगान के द्वारा रुची तथा समर्पण की कदर करते हुए, पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

हव्यकों द्वारा बनाए जाने वाला भोजन अत्यंत अलग तथा स्वादिश्ट होती है। इनमे विभिन्न तरह के खाद्य वस्तु शामिल है।

गोत्र[संपादित करें]

हव्यक गोत्र पद्धत्ति का पालन करते है। इनमे निम्नलिखित गोत्र शामिल है:

  • भरद्वाज
  • वसिष्ठ
  • अंगीरस
  • गौतम
  • जमदग्नि
  • कश्यप
  • विश्वामित्र

संदर्भ[संपादित करें]

  1. Havyaka Welfare Trust - Mumbai (India)
  2. LIST OF HINDU FESTIVALS AND DISHES NAME PERIOD DISHES 1

बाहारी कडियां[संपादित करें]