श्री शैलम देवस्थानम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
श्री भ्रामराम्बिका मल्लिकार्जुन मंदिर
धर्म संबंधी जानकारी
सम्बद्धताहिन्दू धर्म
देवताशिव/ मल्लिकार्जुन
अवस्थिति जानकारी
अवस्थितिश्रीशैलम, आंध्र प्रदेश, भारत
ज़िलाNandyala
राज्यAndhra Pradesh
देशभारत
श्री शैलम देवस्थानम is located in आन्ध्र प्रदेश
श्री शैलम देवस्थानम
Location in Andhra Pradesh
भौगोलिक निर्देशांक16°04′27″N 78°52′05″E / 16.07417°N 78.86806°E / 16.07417; 78.86806निर्देशांक: 16°04′27″N 78°52′05″E / 16.07417°N 78.86806°E / 16.07417; 78.86806
वास्तु विवरण
शैलीहिन्दू
निर्मातास्वयंभू
स्थापितअति प्राचीन

श्रीशैलम (श्री भ्रामराम्बिका मल्लिकार्जुन मंदिर नाम से भी जाना जाता है) नामक ज्योतिर्लिंग आंध्र प्रदेश के पश्चिमी भाग में कुर्नूल जिले के नल्लामल्ला जंगलों के मध्य श्री सैलम पहाडी पर स्थित है।[1] यहाँ शिव की आराधना मल्लिकार्जुन नाम से की जाती है। मंदिर का गर्भगृह बहुत छोटा है और एक समय में अधिक लोग नही जा सकते। इस कारण यहाँ दर्शन के लिए लंबी प्रतीक्षा करनी होती है। स्कंद पुराण में श्री शैल काण्ड नाम का अध्याय है। इसमें उपरोक्त मंदिर का वर्णन है। इससे इस मंदिर की प्राचीनता का पता चलता है। तमिल संतों ने भी प्राचीन काल से ही इसकी स्तुति गायी है। कहा जाता है कि आदि शंकराचार्य ने जब इस मंदिर की यात्रा की, तब उन्होंने शिवनंद लहरी की रचना की थी। श्री शैलम का सन्दर्भ प्राचीन हिन्दू पुराणों और ग्रंथ महाभारत में भी आता है।

मल्लिकार्जुन, ब्रह्मरामबा

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Sri Bhramaramba Mallikarjuna Swamyvarla Devasthanam". Andhra Pradesh Endowments Department, Government of Andhra Pradesh.



बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

[www.srisailamtemple.com आधिकारिक जालस्थल] मंदिर के चित्र