वीर-ज़ारा

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


वीर-ज़ारा
निर्देशक यश चोपड़ा
सितारे शाहरुख़ ख़ान,
प्रीति ज़िंटा,
अमिताभ बच्चन,
रानी मुखर्जी,
हेमामालिनी
प्रदर्शन की तिथि(याँ) 12 नवंबर, 2004
देश भारत
भाषा हिन्दी

वीर-ज़ारा २००४ में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है ।

अनुक्रम

[संपादित करें] संक्षेप

यह फ़िल्म यश चोपड़ा द्वारा बनाई गई एक प्रेम कहानी है। इसमें भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर वीर प्रताप सिंह (शाहरुख खान) और पाकिस्तान की ज़ारा हयात खान (प्रीती ज़िंटा) के बीच प्रेम दिखाया गया है। फ़िल्म में दोनों की मुलाक़ात तब होती है जब ज़ारा, जो पाकिस्तान से अपनी बेबे (ज़ोहरा सहगल) की अस्थियाँ कीरतपुर साहिब में बहाने आई होती हैं, की बस पहाड़ों में फँस जाती है और उन्हें (और बस के अन्य यात्रियों को) बचाने के लिए भारतीय वायु सेना से वीर (हेलिकॉप्टर में) आते हैं। इसके बाद वीर ज़ारा को अपना गाँव दिखाने ले जाते हैं और वहाँ उन्हें ज़ारा से प्यार हो जाता है। गाँव में वीर ज़ारा को अपने बाउजी (अमिताभ बच्चन) और माती (हेमा मालिनी) से भी मिलवाते हैं। ज़ारा वीर के गाँव में एक दिन (लोहड़ी के दिन) रूकती हैं। ज़ारा वीर को ये नहीं बताती कि उनकी मंगनी रज़ा शिराज़ी (मनोज वाजपेयी) से हो चुकी है। जब वीर ज़ारा को स्टेशन पर छोड़ने जाते हैं तो रज़ा उन्हें वहाँ मिलते हैं और उन्हें इस बात का पता चलता है। वो रज़ा के सामने ज़ारा से अपनी मुहब्बत का इज़हार करते हैं और ज़ारा रज़ा के साथ वापिस पाकिस्तान चली जाती हैं।

कुछ समय बाद वीर को ज़ारा के घर से शब्बो (दिव्या दत्ता) का फ़ोन आता है और वो वायुसेना से इस्तीफ़ा देकर पाकिस्तान चले जाते हैं। लाहौर में ज़ारा के पिता को वीर के अचानक आने से और ज़ारा के वीर से मिलने से दिल का दौरा पद जाता है। फिर ज़ारा से मिलते हैं और उन्हें समझाते हैं की उन्हें शादी करनी होगी। ज़ारा शादी के लिए हाँमी भर देती हैं, पर रज़ा वीर को भारत के रिसर्च ऐंड ऐनैलिसिस विंग (रौ) का एजेंट होने के झूठे इलज़ाम में पाकिस्तान में जेल भिजवा देते हैं।

कई साल बाद सामया सिद्दीक़ी (रानी मुखर्जी) वीर का केस लेती हैं, और वीर उन्हें अपनी पूरी कहानी बताते हैं। सामया भारत जाती हैं वीर के गाँव से सुबूत लाने और वहाँ उन्हें ज़ारा मिलती हैं, जो कई साल से शब्बो के साथ वहीं रह रही होती हैं। वहाँ जिस बस में वीर आने वाले थे, उस बस के पहाड़ से गिरने की खबर आई होती है, और दोनों को यही पता होता है की वीर मर गए हैं। सामया उन्हें सच्चाई बताती हैं और वे सामया के साथ सुबूत लेकर पाकिस्तान जाती हैं। वीर केस जीत जाते हैं और वीर और ज़ारा वीर के गाँव में रहने लगते हैं।

[संपादित करें] चरित्र

[संपादित करें] मुख्य कलाकार

[संपादित करें] दल

[संपादित करें] संगीत

फ़िल्म के गीतों के बोल जावेद अख्तर ने दिए हैं और संगीत निर्देशन मदन मोहन ने किया है। फ़िल्म के गाने हैं:

  • ऐसा देस है मेरा
  • आया तेरे दर पर दीवाना
  • दो पल
  • हम तो भई जैसे हैं
  • जानम देख लो
  • क्यों हवा
  • तेरे कुर्बान जावाँ
  • तेरे लिए

[संपादित करें] रोचक तथ्य

[संपादित करें] परिणाम

[संपादित करें] बौक्स ऑफिस

[संपादित करें] समीक्षाएँ

[संपादित करें] नामांकन और पुरस्कार

जो पुरस्कार वीर-ज़ारा ने जीते वो सब बोल्ड हैं

[संपादित करें] फ़िल्मफ़ेयर

[संपादित करें] IIFA Awards

[संपादित करें] National Film Awards

[संपादित करें] Stardust Awards

[संपादित करें] Star Screen Awards

[संपादित करें] Zee Cine Awards

[संपादित करें] Bollywood Movie Awards

[संपादित करें] Global Indian Film Awards

[संपादित करें] बाहरी कड़ियाँ