थ्री इडीयट्स
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
थ्री इडीयट्स (अंग्रेजी : 3 Idiots हिन्दी अर्थ: तीन बेवक़ूफ़) २००९ की एक हिंदी चल चित्र है। इस फ़िल्म की कहानी अंग्रेजी उपन्यासकार चेतन भगत के प्रसिद्ध अंग्रेजी उपन्यास फ़ाइव प्वांइट समवन (अंग्रेजी : Five Point Someone) पर आधारित है। फ़िल्म के मुख्य कलाकार आमिर ख़ान, करीना कपूर, बोमन इरानी, माधवन, और शरमन जोशी है।
फिल्म थ्री इडियट ने मात्र ४ दिनों में १०० करोड़ रूपए की कमाई करके बॉक्स ऑफिस पर एक नया कीर्तमान रच दिया है। इस फिल्म को विश्व स्तर पर २१२६ स्क्रीन पर रिलीज किया गया था जिसमें ३२६ स्क्रीन ओवरसीज मार्केट की थी। [1]