रामवीर तंवर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रामवीर तंवर

Ramveer Tanwar
जन्म गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश
आवास नोएडा, उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीयता भारतीय
उपनाम पॉन्डमैन
शिक्षा बी.टेक.
शिक्षा की जगह उत्तर प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय
प्रसिद्धि का कारण जल संरक्षण, तालाबों के सुंदरीकरण व जीर्णोद्धार, मृत जल निकायों को पुनर्जीवित करने और शहरी वन का निर्माण कार्य

रामवीर तंवर एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरणविद हैं[1], जिन्हें देश में जल संरक्षण, तालाबों के सुंदरीकरण, मृत जल निकायों को पुनर्जीवित करने[2] और शहरी वन बनाने की दिशा में उनके कार्य के लिए जाना जाता हैं।[3][4] उन्हें पोंड मैन ऑफ इंडिया अथवा पोंड मैन के नाम से भी जाना जाता हैं।[5][1] वह उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात और कर्नाटक में लगभग 80 तालाबों[1] की सफाई और जीर्णोद्धार का कार्य कर चुके है।[6]

तंवर 'से अर्थ' नामक एक सामाजिक संस्था[1] एवं 'जल चौपाल' नामक अभियान के संस्थापक हैं, जो जल निकायों के पुनरुद्धार और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए कार्यरत हैं।[5][7] उन्हें गाजियाबाद नगर निगम द्वारा स्वच्छ भारत अभियान का ब्रांड एंबेसडर[8] और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भूजल सेना का ग़ाज़ियाबाद ज़िला समन्वयक नियुक्त किया गया हैं।[9]

प्रारम्भिक जीवन एवं शिक्षा[संपादित करें]

रामवीर तंवर का जन्म उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर अंतर्गत डाढ़ा-डाबरा गांव में हुआ।[10] वें अपने पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं।[1] उनकी प्रारम्भिक शिक्षा उनके गाँव में ही हुई।[10] वर्ष 2014 में तंवर केसीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की हैं। वें एक किसान परिवार से हैं।[10] स्नातक के बाद उनकी नौकरी एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में इंजीनियर के रूप में लग गई, और दो साल काम करने के बाद ही उन्होंने नौकरी छोड़कर पूर्णकालिक पर्यावरण और जल संरक्षण के कार्य में लग गए।[11]

तंवर ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से भूजल संरक्षण पर तीन महीने का प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है।[12]

कार्य[संपादित करें]

वर्ष 2015 में तंवर ने अपने साथियों व स्थानीय समुदायों के सहयोग से जल संरक्षण व जल निकायों को पुनर्जीवित करने के लिए 'जल चौपाल' (जल पर बैठक) नामक एक अभियान की शुरुआत की। शुरुआत उन्होंने अपने गाँव डाढ़ा से की, लेकिन बाद में डबरा, कुलीपुरा, चौगानपुर, रायपुर, सिरसा, रामपुर, सलेमपुर सहित उत्तर प्रदेश के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में जा-जा कर जल संरक्षण के मुद्दों पर जागरूकता फैलाई। प्रारम्भिक दिनों में तो वह केवल लोगों को जागरुक करते थे। हालांकि धीरे धीरे वह तालाबों व जल निकायों पर बसे अवैध अतिक्रमण हटाने, तालाबों का सुंदरीकरण करने और पुनर्जीवित करने में संलिप्त हो गए।

2021 आते-आते रामवीर उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, सहारनपुर, हरियाणा के पलवल, मानेसर, दिल्ली समेत करीब 40 तालाबों को पुनर्जीवित कर चुके थें।[13] 2023 तक रामवीर तंवर ने उत्तर प्रदेश समेत उत्तराखण्ड, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली और गुजरात में तकरीबन 80 तालाबों की सफाई और जीर्णोद्धार का काम कर चुके हैं।[1][6]

रामवीर तंवर ने 2018 में नौजवानों को अपने साथ जोड़ने के लिए 'सेल्फी विद पॉन्ड' नाम से एक पहल की शुरुआत की। इस पहल के अंतर्गत युवाओं ने तालाब के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शुरू किया। तालाबों की पहचान के लिए जगह का नाम भी लिखने को कहा गया। परिणाम यह हुआ कि स्वच्छ जल निकायों और तालाबों की तस्वीरें एक प्रेरणा साबित हुईं और स्थानीय अधिकारियों ने उन्हें साफ करने के लिए प्रेरित किया। इस मुहिम से विदेशों में रह रहे भारतीय मूल के लोगों और संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और इंडोनेशिया के नागरिकों से भी सहयोग प्राप्त हुआ।[14][15][12]

रामवीर तंवर ने 2020 में 'से अर्थ' नाम से एक पंजीकृत गैर सरकारी संगठन की स्थापना की। अब इसी के अंतर्गत तालाबों की सफाई का काम जारी हैं। तालाबों की सफाई के लिए लगने वाले व्यय के लिए कई बड़ी कंपनियों व संस्थाओ से जुड़े हैं, जो इस कार्य में मदद करते हैं, इनमे एचसीएल फाउंडेशन, ग्रीन यात्रा और स्लीप वेल फाउंडेशन आदि एनजीओ शामिल हैं।[16]

इसके अलावा, रामवीर वर्तमान में जापान की मियावाकी विधि का उपयोग करके कई शहरी वनों (अर्बन फॉरेस्ट) का निर्माण कर रहे हैं।[17] इस प्रक्रिया में, रामवीर सरकार द्वारा आवंटित बंजर भूमि को उपजाऊ भूमि में बदलते हैं और फिर वृक्षारोपण करते हैं, जिसका उद्देश्य शहरी भूमि की संरक्षण, मृदा की गुणवत्ता की सुरक्षा, वायु प्रदूषण और भूमि प्रदूषण को कम करना है।[6][18][19]

मन की बात[संपादित करें]

24 अक्‍टूबर 2021 को आकाशवाणी पर प्रसारित रेडियो कार्यक्रम मन की बात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रामवीर तंवर का उल्लेख करते हुए, उनके द्वारा किए जा रहे तालाबों की सफाई व संरक्षण कार्यों की सराहना की।[20]

अप्रैल 2023 में प्रधानमंत्री के मन की बात के कार्यक्रम 100वें एपिसोड में देशभर के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों से 100 लोगों को चयनित किया गया, जिसके अंतर्गत रामवीर को भी बतौर अतिथि शामिल किया गया। इस पाँच दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत रामवीर तंवर ने 26 अप्रैल 2023 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित नेशनल कॉन्क्लेव कार्यक्रम में शिरकत की, जिसमें भारत के उपराष्ट्रपति, वेंकैया नायडू और गृहमंत्री अमित शाह भी लोगों से रूबरू होने के लिए उपस्थित थे। 27 अप्रैल 2023 को उन्हें कर्तव्य पथ, राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री संग्रहालय का दौरा कराया गया। इसके बाद 28 अप्रैल 2023 को योग सत्र, लाल किला और राजघाट का भ्रमण कराया गया। 30 अप्रैल 2023 को रामवीर को लखनऊ स्थित राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मन की बात सुनने के लिए आमंत्रित गया था।[21][22][23]

जल चौपाल[संपादित करें]

जल चौपाल लोगों को पानी के महत्व और समाज में पानी की कमी से संबंधित विभिन्न कारकों के बारे में जागरूक करने की एक पहल है। यह भूजल, जल निकासी, जल प्रदूषण, वर्षा जल संचयन, जल बजटिंग आदि जैसे आवश्यक विषयों पर चर्चा का आधार बन जाता है। जल चौपाल लोगों को तालाब जीर्णोद्धार कार्य में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण सहायक उपकरण साबित हुआ है। इसकी शुरुआत रामवीर ने 2015 में की थी।[24]

पुरस्कार एवं सम्मान[संपादित करें]

लोकप्रिय संस्कृति में[संपादित करें]

उनकी जीवन कहानी संस्कृति मंत्रालय (भारत) की कॉमिक बुक मन की बात, खंड 4 में प्रकाशित हुई, जिसका प्रकाशन अमर चित्र कथा द्वारा जुलाई 2023 में किया गया था।[30]

2022 में, विश्व पर्यावरण दिवस पर, नेशनल जिओग्रैफ़िक ने अपनी 'वन फॉर चेंज' पहल के तहत, रामवीर तंवर सहित उन सामाजिक कार्यकर्ताओं पर लघु फिल्मों की एक श्रृंखला प्रदर्शित की, जिन्होंने दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए काम किया है।[31] जिसे डिज़्नी+ हॉटस्टार पर भी दिखाया गया।[32]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Attygalle, Randima (31 मई 2023). "Passion for ponds" (अंग्रेजी में). डेली फाइनेंशियल टाइम्स.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  2. शर्मिला, भौमिक (7 अप्रैल 2019). "26-year-old engineer helps bring 10 ponds back to life in Greater Noida" (अंग्रेजी में). टाइम्स ऑफ इंडिया.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  3. बोबिन्स, अब्राहम (22 अगस्त 2023). "This Noida Engineer Left His Job To Revive India's Dying Ponds And Urban Forests" (अंग्रेजी में). टाइम्स ऑफ इंडिया.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  4. श्वेता, ठाकुर नंदा (29 अक्टूबर 2020). "Meet the young engineer who gave up his plush job to revive wetlands in Greater Noida" (अंग्रेजी में). Scroll.in.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  5. मल्लिका, भगत (6 सितंबर 2023). "Meet India's 'Pond Man' Who Is Restoring Water Bodies For A Sustainable Future" (अंग्रेजी में). इंडियन एक्स्प्रेस.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  6. अमिता, शाह (26 जनवरी 2023). "Ramveer Tanwar: Eco Cleanser" (अंग्रेजी में). ओपन मैगजीन.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  7. पूना, एम (8 अप्रैल 2019). "Meet India's Aquaman: 26-year-old Ramveer Tanwar who has been fighting the water crisis" (अंग्रेजी में). इंडियन एक्स्प्रेस. इन्डल्ज एक्स्प्रेस.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  8. लोकेश, वर्मा (15 सितंबर 2022). "देश के पॉन्ड मैन रामवीर तंवर ने गार्बेज फ्री सिटी बनाने के लिए युवाओं से की ये अपील". राजस्थान पत्रिका.
  9. "जिलाधिकारी ने किया भूजल सेना का गठन". दैनिक जागरण. 5 जुलाई 2017.
  10. सुधीर, सिंह (जनवरी 18, 2023). "Ramveer Tanwar: UP के नोएडा का इंजीनियर जो अपनी नौकरी छोड़ गंदे तालाबों को साफ करने में जुटा है". इंडिया टाइम्स.
  11. गौरवी, नारंग (20 जनवरी 2023). "India's pond man didn't stop with just Ghaziabad village. He has revived 48 ponds" (अंग्रेजी में). द प्रिन्ट.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  12. जयश्री, नारायणन (22 अप्रैल 2019). "World Earth Day 2019: Meet the environmentalist behind the #SelfieWithPond campaign" (अंग्रेजी में). इंडियन एक्स्प्रेस.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  13. मंगल, यादव (24 अक्टूबर 2021). "जानिए कौन हैं यूपी के रामवीर तंवर, 'मन की बात' में जिनकी पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ". दैनिक जागरण.
  14. राकेश, श्रीराम (7 जून 2022). "इंजीनियर ने तालाबों की सफाई के लिए छोड़ी नौकरी, 6 राज्यों में 42 तालाबों का कर दिया कायाकल्प". न्यूज़18 इंडिया.
  15. राघवेंद्र, मिश्रा (22 जुलाई 2019). "MNC की नौकरी छोड़ पानी के लिए काम करने लगा ये इंजीनियर, UN करने जा रहा सम्मानित". टाइम्स ऑफ इंडिया.
  16. ज्योति, करकी (30 अप्रैल 2023). "ग्रेटर नोएडा के पोंड मैन रामवीर तंवर को पीएम मोदी ने बुलाया, योगी आदित्यनाथ बोले- आप पर यूपी को गर्व". ट्राइसिटी.
  17. "Meet Ramveer Tanwar, Environmental Activist Who's Growing an Urban Jungle on the Landfill Sites" (अंग्रेजी में). ज़ी न्यूज. 12 मई 2023.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  18. देवयानी, मडैक (22 मार्च 2023). "Meet Ramveer Tanwar, Who Gave Up His Lucrative Job To Revive Water Bodies And Build Urban Forests" (अंग्रेजी में). एनडीटीवी खबर.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  19. विनय कुमार, तिवारी (4 जून 2021). "ऑक्सीजन का संकट कम करने के लिए गाजियाबाद में विकसित किया जाएगा वन, जापानी पद्धति का होगा इस्तेमाल". दैनिक जागरण.
  20. अनुराग, सक्सेना (24 अक्टूबर 2021). "मन की बात: इंजीनियर की नौकरी छोड़ ठानी तालाबों को संवारने की जिद, पीएम ने की तारीफ". अमर उजाला.
  21. "PM Narendra Modi के मन की बात में स्पेशल गेस्ट रामवीर तंवर कौन हैं? सीएम योगी ने भी दी बधाई". नवभारत टाइम्स. 30 अप्रैल 2023.
  22. "मन की बात ने बदल दी पोंडमैन रामवीर तंवर की जिंदगी". अमर उजाला. 1 मई 2023.
  23. "Mann ki Baat 100 Episode: देश ही नहीं विदेशों में भी सुनी गई पीएम मोदी के मन की बात, UN हेडक्वॉर्टर में हुआ लाइव टेलीकास्ट". GNT टीवी. आजतक. 30 अप्रैल 2023.
  24. बी, मोहिता (24 जुलाई 2023). "Know the Pondman of India Ramveer Tanwar, who revived Dasna Pond" (अंग्रेजी में). Ground Report.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  25. "Meet the water Hero". कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन. भारत सरकार - X. 20 मई 2022.
  26. स्वाती, बंसल (4 जून 2021). "Not all heroes wear capes, some fight amongst us" (अंग्रेजी में). इंडिया वाटर पोर्टल.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  27. "Sahbhagita: National Workshop for Conservation and Wise-Use of Wetlands Convened" (अंग्रेजी में). Wetlands.org. 27 मई 2022.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  28. "पॉण्डमैन रामवीर को सीएम से मिला राज्य भूजल पुरस्कार". नोएडा: नवभारत टाइम्स. जुलाई 2022.
  29. "मुख्यमंत्री ने 'भूजल सप्ताह-2022 के राज्य स्तरीय समापन समारोह' को सम्बोधित किया". UP CM News. 23 जुलाई 2022.
  30. Mann Ki Baat, Vol 4 (PDF). संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं अमर चित्र कथा. जुलाई 2023. पृ॰ 6 से 8. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-19596-06-5.
  31. खांडेकर, निवेदिता (5 जून 2022). "World Environment Day: NatGeo's part II of change makers series from Sunday" (अंग्रेजी में). Daji World.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  32. "Ramveer left his corporate life to dedicate his time to reviving dried-up ponds and lakes across India". Hotstar. अभिगमन तिथि 13 अक्टूबर 2023.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]