नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली और मुंबई का सबसे ज्यादा सर्कुलेशन वाला अखबार है। इसकी प्रकाशक कंपनी बेनेट, कोलमैन ऐंड कंपनी लिमिटेड है, जो द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकनॉमिक्स टाइम्स, महाराष्ट्र टाइम्स जैसे दैनिक अखबारों और फिल्मफेयर व फेमिना जैसी पत्रिकाओं का प्रकाशन भी करती है। नवभारत टाइम्स इस समूह के सबसे पुराने प्रकाशनों में से एक है।
दिल्ली में करीब 4.23 लाख की प्रसार संख्या (स्रोत: जनवरी-जून-10, एबीसी इंडिया) और 19.7 लाख की पाठक संख्या के साथ यह अखबार राष्ट्रीय राजधानी में छाया हुआ है। हिंदी मुंबई में चौथे नंबर की भाषा मानी जाती है, इसके बावजूद ग्रेटर मुंबई क्षेत्र में एनबीटी की प्रसार संख्या 1.3 लाख (स्रोत: जनवरी-जून-10, एबीसी इंडिया) और पाठक संख्या (स्रोत: आईआरएस सर्वे आर 4, 2010 ) 4.7 लाख है। इन दोनों शहरों में शुरू से ही नवभारत टाइम्स प्रथम स्थान पर है।[1]