यूरोपीय संघ की मुद्राएँ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

मुद्रा समूह के आधार पर यूरोपीय संघ की जीडीपी[1] ██ यूरोक्षेत्र (72.9%)██ यूरोक्षेत्र से अलग (यूके को छोड़कर) (12%)██ युनाइटेड किंगडम (15.1%)

2015 के अनुसार , यूरोपीय संघ के सदस्य राष्ट्रों द्वारा आधिकारिक रूप से ग्यारह मुद्राएँ प्रयोग की जा रही हैं। अधिकांश सदस्य राष्ट्रों के लिये यूरो खाते हैं जबकि उनकी मौद्रिक नीतियाँ स्वतंत्र रूप से चलती हैं। जिन यूरोपीय संघ के राष्ट्रों ने इसे अपनाया है वे यूरोक्षेत्र कहलाते हैं, साथ ही उनका यूरोपीय केन्द्रीय बैंक (ईसीबी) में शेयर भी हैं। ईसीबी तथा यूरोपीय संघ के सभी राष्ट्रों के राष्ट्रीय बैंक यूरोपीय केन्द्रीय बैंक प्रणाली के भाग हैं, जिनमे वे राष्ट्र भी शामिल है जिनकी अपनी अलग मुद्राएँ हैं।

यूरो[संपादित करें]

यूरो यूरोपीय संघ की आर्थिक व मौद्रिक संघ की परियोजना का परिणाम है, जो १ जनवरी २००२ से अस्तित्व में आया तथा अब यह मुद्रा अधिकांश यूरोपीय संघ के राष्ट्रों द्वारा उपयोग में लायी जा रही है। इसे वर्तमान में यूरोपीय संघ के संस्थान द्वारा प्रयोग में लाया जा रहा है। यूरो का यूरोपीय संघ के बाहर के देशों द्वारा भी वृहद् स्तर पर उपयोग किया जा रहा है।

दो राष्ट्रों को छोड़कर, अन्य सभी वर्तमान व भविष्य के यूरोपीय संघ के सदस्य अपनी मुद्रा को हटाकर यूरो को मुद्रा के रूप में स्वीकार करने को बाध्य हैं। ब्रेक्सिट के दौरान यूरो व ग़ैर यूरो राष्ट्रों के मध्य बहस तेज हो गयी थी। यूके ने यूरोपीय संघ को "बहुमुद्रा संघ" के रूप में पहचान दिलाने के लिये संधि प्रस्ताव भी दिया था, जिसमे शेष देशों द्वारा यूरो को मुद्रा के रूप में स्वीकार करने में कमी को लेकर चिंता व्यक्त की गयी।[1][2][3][4]

वर्तमान मुद्राएँ[संपादित करें]

यूरोपीय संघ के अन्तर्गत उपयोग होने वाली मुद्राएँ तथा तथा यूरो को मुद्रा के रूप में मान्यता देने वाली तिथि ██ वे राष्ट्र जो १९९९ से यूरो उपयोग कर रहे (मुद्रा २००२ में प्रचलन में आई) ██ वे राष्ट्र जिन्होंने बाद में यूरो को मुद्रा के रूप में स्वीकार किया है ██ वे राष्ट्र जो दूसरी मुद्रा उपयोग कर रहे

यूरोपीय संघ की सीमा के भीतर निम्नलिखित आधिकारिक तथा अनाधिकारिक मुद्राएँ संचलन में हैं;

मुद्रा क्षेत्र चिह्न आईएसओ सममूल्य टिप्पणी
बुल्गारियाई लेव  बुल्गारिया лв BGN मुद्रा बोर्ड
ब्रिटिश पाउण्ड स्टर्लिंग
जिब्राल्टर पाउण्ड
 यूनाइटेड किंगडम
 जिब्राल्टर
£ GBP
GIP
चलायमान
पाउण्ड स्टर्लिंग के सममूल्य
क्रोएशियाई कुना  क्रोएशिया kn HRK चलायमान
चेक कोरुना  चेक गणराज्य CZK चलायमान
डेनिश क्रोन  डेनमार्क kr DKK ERM II
यूरो EUR चलायमान यूरोपीय संस्थान द्वारा भी प्रयुक्त
हंगेरियन फ़ोरिंट  हंगरी Ft HUF चलायमान
पोलिश ज़्लॉटी  पोलैंड PLN चलायमान
रोमानियाई लेयु  रोमानिया Leu RON चलायमान
स्वीडिश क्रोना  स्वीडन kr SEK चलायमान
स्विस फ़्रैंक कम्पिओने दे'इतालिया (इटली)[5]
बुसिंगेन ऍम होक्रहेन (जर्मनी)[6]
Fr. CHF चलायमान स्विस फ़्रैंक स्विटज़रलैण्ड द्वारा जारी किया गया
तुर्क लिरा उत्तरी साइप्रस (साइप्रस)[7] TL TRY चलायमान तुर्की द्वारा जारी तुर्क लिरा

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. The Eurozone seeks a post-Brexit balance Archived 2018-09-29 at the वेबैक मशीन, यूरोपियन डाटा जर्नालिस्म नेटवर्क 15 दिसम्बर 2017
  2. UK call for ‘multicurrency’ EU triggers ECB alarm Archived 2018-06-10 at the वेबैक मशीन, फाइनेंशियल टाइम्स 4 दिसम्बर 2015
  3. The Great British Euro Conundrum Archived 2018-06-11 at the वेबैक मशीन, हैण्डल्सब्लैट 20 जून 2016
  4. What a fair relationship between ‘euro ins’ and ‘euro outs’ could look like Archived 2018-02-24 at the वेबैक मशीन, लन्दन स्कूल ऑफ़ इकनॉमिक्स 26 जनवरी 2016
  5. स्विस फ़्रैंक आधिकारिक मुद्रा है तथा यूरो भी वृहद् रूप से स्वीकार्य है।
  6. यूरो आधिकारिक मुद्रा है मगर स्विस अन्तः क्षेत्र होने के कारण स्विस फ़्रैंक वृहद् रूप से स्वीकार्य है।
  7. उत्तरी साइप्रस में यूरोपीय संघ के कानून निलम्बित हैं: वहाँ की तुर्क-साइप्रस सरकार तुर्क लिरा को ही अपनी आधिकारिक मुद्रा मानती है तथा यूरो को मान्यता नहीं देती है। फिर भी यूरो का प्रचलन काफी अधिक है।