बेयरूत
| बेयरूत بيروت Beirut |
|||
|---|---|---|---|
|
|||
|
|
|||
| निर्देशांक : | |||
| देश | लेबनान | ||
| प्रान्त | बेयरूत, राजधानी | ||
| शासन | |||
| • महापौर | बिलाल हमाद | ||
| क्षेत्र | |||
| • City | 20 | ||
| • शहरी | 100 | ||
| • शहर | 200 | ||
| आबादी | |||
| • City | 361[1] | ||
| • Urban | 19,00,000 | ||
| • शहरी | 22,50,000 | ||
| समय मण्डल | +2 | ||
| • ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | +3 (UTC) | ||
| जालस्थल | बेयरूत शहर | ||
बेयरूत (अरबी: بيروت, अंग्रेज़ी: Beirut) लेबनान की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। हालांकि यहाँ हाल में कोई भी जनगणना नहीं हुई है, इसकी सन् २००७ की आबादी का अनुमान १० और २० लाख के बीच लगाया जाता है। यह लेबनान के भूमध्य सागर के साथ लगे तट के लगभग मध्य में एक छोटे से प्रायद्वीप पर बसा हुआ है और लेबनान की प्रमुख बंदरगाह भी है। राष्ट्र की राजधानी होने के साथ-साथ यह लेबनान का सांस्कृतिक, राजनैतिक, सामाजिक और आर्थिक केंद्र भी है। यह शहर लम्बे अरसे से अपनी सांस्कृतिक ज़िन्दादिली के लिए जाना जाता था लेकिन १९७५-१९९० काल में १५ साल तक चलने वाले लेबनानी गृह युद्ध में इसे बहुत हानि पहुँची। गृह युद्ध समाप्त होने के बाद यहाँ पुनर्निर्माण हुआ है और अब यहाँ सैलानी फिर से बड़ी मात्रा में आने लगे हैं।[2]
लोग [संपादित करें]
बेयरूत के लगभग ५०% लोग ईसाई (पूर्व और उत्तर के मोहल्ले), २५% शिया (दक्षिण के मोहल्ले) और २५% सुन्नी (मध्य और पश्चिम के मोहल्ले) हैं। परम्परानुसार इस शहर का महापौर हमेशा सुन्नी मुस्लिम होता है जबकि इसका प्रांतीय राज्यपाल हमेशा यूनानी पारम्परिक ईसाई सम्प्रदाय का होता है।
इन्हें भी देखें [संपादित करें]
सन्दर्भ [संपादित करें]
- ↑ http://data.un.org/Data.aspx?q=city+population&d=POP&f=tableCode%3a240
- ↑ Lebanon: Bradt Travel Guide, Paul Doyle, Bradt Travel Guides, 2012, ISBN 978-1-84162-370-2