भूमध्य सागर

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

भूमध्य सागर पृथ्वी का एक सागर जो उत्तरी अफ्रीका, यूरोप, अनातोलिया तथा मध्य-पूर्व के बीच स्थित है । इसका क्षेत्रफल लगभग २५ लाख वर्गकिलोमीटर है जो भारत के क्षेत्रफल का लगभग तीन-चौथाई है । प्राचीन काल में यूनान, अनातोलिया, कार्थेज, स्पेन, रोम, जेरुशलम, अरब तथा मिस्र जैसे प्रदेशों तथा नगरों के बीच स्थित होने की वजह से इसे भूमध्य (धरती के बीच का) सागर कहते थे । यह अटलांटिक महासागर से जिब्राल्टर द्वारा जुड़ा है जो केवल १४ किलोमीटर चौड़ा एक जलडमरूमध्य है ।