बिन्तुरोंग
बिन्तुरोंग, जिसे भालूबिल्ली, एशियाई भालूबिल्ली या पालावान भालूबिल्ली भी कहते हैं, विवराइडे (Viverridae) परिवार का एक स्तनधारी जानवर है। इसके "भालूबिल्ली" बुलाए जाने के बावजूद यह न तो बिल्ली है और न ही भालू। इसका नाम ("बिन्तुरोंग") एक विलुप्त हो चुकी मलेशियाई भाषा से आया है और इस शब्द का अर्थ अज्ञात है।[1] यह पशु वनों की ऊंची शाखों में रहना पसंद करता है और उत्तरपूर्वी भारत के जंगलों में पाया जाता है। भारत से बाहर यह बंगलादेश, भूटान, बर्मा, कम्बोडिया, इंडोनीशिया, लाओस, मलेशिया, चीन, फ़िलीपीन्स, थाईलैंड और वियतनाम में मिलता है।[2]
यह एक निशाचरी जानवर है और रात को सक्रीय रहता है। बिन्तुरोंग अधिकतर फल खाते हैं, लेकिन अंडे, टहनियाँ, पत्ते, छोटे जानवर और चिड़ियाँ सभी इसकी ख़ुराक में सम्मिलित हैं। इसके प्राकृतिक वास-क्षेत्र में वनों के कट जाने से इसकी संख्या बहुत घाट गई है। अगर इसका पीछा करा जाए और इसे लगे की भागने का कोई उपाय नहीं है, तो बिन्तुरोंग बहुत ख़ुँख़ार तरह से लड़ सकता है। साधारण स्थितियों में यह हलकी हँसने जैसी आवाज़ करता है लेकिन क्रोध या डर में ऊँची और पतली चीखें निकालता है। चिड़ियाघरों में इसकी आयु २०-२५ साल तक देखी गई है।
[संपादित करें] अन्य भाषाओँ में
अंग्रेज़ी में इसे "binturong" लिखा जाता है और "bearcat" (बेयरकैट) भी बुलाया जाता है।
[संपादित करें] इन्हें भी देखें
[संपादित करें] सन्दर्भ
- ↑ The Book of Animal Ignorance: Everything You Think You Know Is Wrong, John Mitchinson and John Lloyd, Random House, 2008, ISBN 9780307394934.
- ↑ "Mammals: Binturong". Zoological Society of San Diego. http://www.sandiegozoo.org/animalbytes/t-binturong.html.