प्रवेशद्वार:भौतिकी
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
|
बदलें
भौतिकी प्रवेशद्वारभौतिक शास्त्र अथवा भौतिकी प्रकृति विज्ञान की एक विशाल शाखा है। भौतिकी की परिभाषा करना कठिन है। कुछ विद्वानों के मतानुसार यह ऊर्जा विषयक विज्ञान है और इसमें ऊर्जा के रूपांतरण तथा उसके द्रव्य संबंधों की विवेचना की जाती है। इसके द्वारा प्राकृत जगत् और उसकी भीतरी क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है। स्थान, काल, गति, द्रव्य, विद्युत, प्रकाश, ऊष्मा तथा ध्वनि इत्यादि अनेक विषय इसकी परिधि में आते हैं। यह विज्ञान का एक प्रमुख विभाग है। इसके सिद्धांत समूचे विज्ञान में मान्य हैं और विज्ञान के प्रत्येक अंग में लागू होते हैं। इसका क्षेत्र विस्तृत है और इसकी सीमा निर्धारित करना अति दुष्कर है। सभी वैज्ञानिक विषय अल्पाधिक मात्रा में इसके अंतर्गत आ जाते हैं। विज्ञान की अन्य शाखाएँ या तो सीधे ही भौतिक पर आधारित हैं, अथवा इनके तथ्यों को इसके मूल सिद्धांतों से संबद्ध करने का प्रयत्न किया जाता है। विस्तार में...
बदलें
चयनित लेखलार्ज हैड्रान कोलाइडर विश्व का सबसे विशाल और शक्तिशाली कण त्वरक है। यह सर्न का महत्वाकांक्षी परियोजना है। यह जेनेवा के समीप फ्रांस एंव स्विट्ज़रलैंड की सीमा पर जमीन के नीचे स्थित है। इसकी रचना २७ किलोमीटर परिधि वाले एक छल्ले-नुमा सुरंग में हुई है, जिसे आम भाषा में लार्ड आफ द रिंग कहा जा रहा है। इसी सुरंग में इस त्वरक के चुम्बक, संसूचक (डिटेक्टर), बीम-लाइन एवं अन्य उपकरण लगे हैं। सुरंग के अन्दर दो बीम पाइपों में दो विपरीत दिशाओं से आ रही ७ TeV (टेरा एले़ट्रान वोल्ट्) की प्रोट्रॉन किरण-पुंजों (बीम) को आपस में संघट्ट (टक्कर) किया जायेगा जिससे वही स्थिति उत्पन्न की जायेगी जो ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति के समय बिग बैंग के रूप में हुई थी।विस्तार से पढ़ें...
बदलें
चयनित चित्रबदलें
भौतिकी के रूपांकनएक चार-आघात अन्तर्दहन इंजन - कार्य करते हुए १. गैस का अन्दर चूषण 2. दाबन 3. शक्ति 4. गैसों का उत्सर्जन बदलें
संबंधित प्रवेशद्वार
बदलें
चयनित युक्तिकार्ब्युरेटर एक ऐसी यांत्रिक युक्ति है जो आन्तरिक दहन इंजन के लिये हवा और द्रव्य ईंधन को मिश्रित करती है। इसका आविष्कार कार्ल बेन्ज़ ने सन १८८५ के पहले किया था। बाद में १८८६ में इसे पेटेंट भी कराया गया।कार्ल बेन्ज़ मर्सिडीज़ बेन्ज़ के संस्थापक हैं। इसका अधिक विकास हंगरी के अभियांत्रिक जैनोर सोएन्स्का और डोनैट बैन्की ने १८९३ में किया था। बर्मिंघम, इंगलैंड के फ्रेड्रिक विलियम लैंकेस्टर ने कार्ब्युरेटर का परीक्षण कारों पर किया और १८९६ में उसने अपने भाई के साथ इंगलैंड की प्रथम पेट्रोल कार बनाई। इस कार में एक ही सिलिंडर ८ हॉर्स पावर (४ किलोवॉट) का अन्तर्दहन इंजन चेन ड्राइव के संग लगा था। अगले ही वर्ष उन्होंने इसे दो क्षैतिज विरोधक सिलिंडरों सहित नये कार्ब्युरेटर डिज़ाइन के साथ निकाला। इस प्रतिरूप ने वर्ष १९०० में १००० मील (१६०० कि.मी.) की दूरी निर्विघ्न तय की। विस्तार में...
बदलें
चयनित जीवनीप्रभुलाल भटनागर, (८ अगस्त, १९१२ - ५ अक्तूबर, १९७६) विश्वप्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ थे। इन्हें गणित के लैटिस-बोल्ट्ज़मैन मैथड में प्रयोग किये गए भटनागर-ग्रॉस-क्रूक (बी.जी.के) कोलीज़न मॉडल के लिये जाना जाता है। इनका जन्म कोटा, राजस्थान में ८ अगस्त, १९१२ को हुआ थ, जहां इनके पिता महाराजा के दरबार में उच्च-पदासीन थे। इनका शोध कार्य १९३७ में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से प्रारंभ हुआ जहां ये १९३९ तक रहे। वहां इन्होंने गणित व भौतिकी में प्रयुक्त फ़ोरियर श्रेणी एवं एलाइड श्रेणी पर डॉ.बेनी प्रसाद के संग कार्य किये। इनके शोध कार्य एरिक काम्के की पुस्तक में प्रकाशित हुए। इन्हें २६ जनवरी, १९६८ को विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया था। प्रो.भटनागर के १३९ शोध-पत्र अन्तर्राष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशित हुए थे। उनके १०० से अधिक प्रचलित लेख एवं दर्जन से अधिक पुस्तकें भी निकली हैं। इनके अन्तर्गत २९ छात्रों ने पी.एचडी का शोध पूर्ण किया है। विस्तार में...
बदलें
श्रेणियां[×] अणु भौतिकी
[×] अन्तराण्विक बल
[×] अभियन्ता
[×] आंकिक विधि
[×] आवर्त
[×] आवृत्ति
[×] उष्मा
[×] उष्मागतिकी
[×] ऊष्मा
[×] एंटीमैटर
[×] कण भौतिकी
[×] कणीय भौतिकी
[×] चुम्बकत्व
[×] दर्पण
[×] प्रकाश
[×] प्रयोगशाला तकनीक
[×] प्लाज्मा
[×] भौतिक नियतांक
[×] भौतिक शब्दावली
[×] माइक्रोस्कोपी
[×] मापक यंत्र
[×] मूलभूत भौतिकी
[×] वर्णक्रम
बदलें
भौतिकी के विषय |
