ढोल
| ढोल[1] जीवाश्म काल: प्लाइस्टोसीन युग-वर्तमान |
||||||||||||||||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| संरक्षण स्थिति | ||||||||||||||||
| वैज्ञानिक वर्गीकरण | ||||||||||||||||
|
||||||||||||||||
| द्विपद नाम | ||||||||||||||||
| सुऑन ऍल्पिनस (पलास, १८११) |
||||||||||||||||
पाये जाने वाला क्षेत्र
|
||||||||||||||||
ढोल (Cuon alpinus) कुत्तों के कुल का जंगली प्राणी है जो दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया में पाया जाता है। यह अपनी प्रजाति का इकलौता जीवित प्राणी है जो कि कुत्तों से दंतावली और स्तनाग्रों में अलग है। अब यह अंतर्राष्ट्रीय संगठन द्वारा विलुप्तप्राय प्रजाति घोषित हो गई है क्योंकि इनके आवासीय क्षेत्र में कमी, शिकार की कमी, अन्य शिकारियों से स्पर्धा, और शायद घरेलू या जंगली कुत्तों से बीमारी सरने के कारण इनकी संख्या तेज़ी से घट रही है।[2]
यह एक निहायत सामाजिक प्राणी है जो कि बड़े कुटुम्बों में रहता है जो कि अक्सर शिकार के लिए छोटे टुकड़ों में बँट जाते हैं। [3]अफ्री़की जंगली कुत्तों की भांति और अन्य कुत्तों के विपरीत ढोल शिकार के बाद अपने शावकों को पहले खाने देता है।[3]हालाँकि ढोल मनुष्यों से डरता है, लेकिन इनके झुण्ड बड़े और खतरनाक प्राणियों, जैसे जंगली शूकर, जंगली भैंसा तथा बाघ पर भी आक्रमण करने से नहीं हिचकिचाते हैं।[3]
ढोल शब्द की व्युत्पत्ति तथा पर्याय [संपादित करें]
चूँकि ढोल शब्द सिर्फ अंग्रेज़ी भाषा में ही बोला जाता है [4]अतः इस शब्द की व्युत्पत्ति का अनुमान लगाना कठिन है,[5]लेकिन ऐसा अनुमान है की यह शब्द कन्नड़ भाषा के तोला शब्द से उद्घृत हुआ है जिसका अर्थ है भेड़िया।[6] इसके अन्य पर्याय हैं जंगली कुत्ता,[7] लाल भेड़िया,[8]चेन्नई,[9]लाल कुत्ता,[10]और पहाड़ी भेड़िया।[11]
भारतीय तथा अन्य भाषाओं में ढोल के नाम [संपादित करें]
देसी भाषा में ढोल के कई नाम हैं मसलन लाल राक्षस, जंगली राक्षस[12] हिमालय के इलाकों में इसको भौसा, भंसा और बुआन्सु के नामों से बुलाया जाता है।[4]
- बंगाली: রাম কুত্তা (राम कुत्ता), জংলি কুকুর (जंगली कूकूर), বুনো কুকুর (बूनो कूकूर)
- कन्नड़: ಸೀಳು ನಾಯಿ (सीलू नायी), ಕಾಡು ನಾಯಿ (काडू नायी)
- असमिया: रांग कूकुर
- हिन्दी: जंगली कुत्ता, राम कुत्ता, सोन कुत्ता या बन कुत्ता[4]
- मराठी: कोल्सुन, कोलसना, कोलसरा या कोलसा[4]
- तेलुगू: रेज़ा कुक्का या अदवी कुक्का[4]
- मलयालम: चेन्नाया[4]
- गोंडी: एरम-नाइको[4]
- हो: तनी[4]
- तमिल: चेन-नई (लाल-कुत्ता)[4]
- कश्मीरी: रम-हुन[4]
- लद्दाख़ी: सिद्दकी[4]
- तिब्बती: हज़ी या फरा[4]
- शेरपा या भोटिया: पाओहो[4]
- लेपचा: सा-तुम[4]
- चीनी: 豺 चाइ[4]
- बर्मी: तउ-ख्वे[4]
- बहासा (इन्डोनेशिया): अजग
- मलय: अनजिंग-उटान[4]
- नेपाली: वन कुकूर [13]
- रूसी: Красный волк (लाल भेड़िया)
- कोरियाई: 승냥이 स्यूङन्यांगी
- गुजराती: जंगली कुत्रा[4]
सन्दर्भ [संपादित करें]
- ↑ Wozencraft, W. Christopher (16 November 2005). "Order Carnivora (pp. 532-628)". In Wilson, Don E., and Reeder, DeeAnn M., eds. Mammal Species of the World: A Taxonomic and Geographic Reference (3rd ed.). Baltimore: Johns Hopkins University Press, 2 vols. (2142 pp.). आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-8018-8221-0. OCLC 62265494. http://www.bucknell.edu/msw3.
- ↑ 2.0 2.1 Durbin, L.S., Hedges, S., Duckworth, J.W., Tyson, M., Lyenga, A. & Venkataraman, A. (IUCN SSC Canid Specialist Group - Dhole Working Group) (2008). Cuon alpinus. 2008 संकटग्रस्त प्रजातियों की IUCN लाल सूची. IUCN 2008. Retrieved on 22 March 2009. Database entry includes justification for why this species is endangered
- ↑ 3.0 3.1 3.2 Fox, M. W. (1984), The Whistling Hunters: Field Studies of the Indian Wild Dog (Cuon Alpinus), Steven Simpson Books, ISBN 0-9524390-6-9, p-85
- ↑ 4.00 4.01 4.02 4.03 4.04 4.05 4.06 4.07 4.08 4.09 4.10 4.11 4.12 4.13 4.14 4.15 4.16 4.17 Lydekker 1907, पृष्ठ 360
- ↑ Oxford dictionary on-line
- ↑ Merriam-Webster Dictionary
- ↑ Lydekker 1907
- ↑ Heptner & Naumov 1998
- ↑ Fox 1984
- ↑ Cohen, James A. (21 September 1978), Cuon alpinus, MAMMALIAN SPECIES, No. 100, pp. 1-3, 3 figs, the American Society of Mammologists
- ↑ Perry 1965, पृष्ठ 147
- ↑ Perry 1965, पृष्ठ 145
- ↑ Shretha 1997, पृष्ठ 121