घाघरा नदी
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
घाघरा (गोगरा या करनाली) भारत में बहनेवाली एक नदी है । यह गंगा नदी की प्रमुख सहायक नदी है। यह दक्षिणी तिब्बत के ऊंचे पर्वत शिखरों (हिमालय) से निकलती है जहँ इसका नाम कर्णाली है। इसके बाद यह नेपाल से होकर बहती हुई भारत के उत्तर प्रदेश एवं बिहार में प्रवाहित होती है। लगभग ९७० किमी की यात्रा के बाद छपरा के पास यह गंगा में मिल जाती है। इसे सरयू नदी के नाम से भी जाना जाता है।
यह भूगोल-सम्बन्धित लेख अपनी प्रारम्भिक अवस्था में है, यानि कि एक आधार है। आप इसे बढाकर विकिपीडिया की मदद कर सकते है।
|
|||||||