कलिस्टो (उपग्रह)

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
गैलिलेओ यान द्वारा ली गयी कलिस्टो के उस रुख़ की तस्वीर जो बृहस्पति से दूर है - पुरे उपग्रह पर प्रहार क्रेटरों के अनगिनत निशान हैं
एक-के-अन्दर-एक घेरे वाला वलहाला प्रहार क्रेटर बहुत विशाल है और 3,800 किमी का व्यास (डायामीटर) रखता है
कलिस्टो पर एक काल्पनिक मानवीय अड्डा

कलिस्टो हमारे सौर मण्डल के पाँचवे ग्रह बृहस्पति का दूसरा सब से बड़ा उपग्रह है और यह पूरे सौर मंडल का तीसरा सब से बड़ा चन्द्रमा है (बृहस्पति के ही गैनिमीड और शनि के टाइटन के बाद)। इसका व्यास (डायामीटर) लगभग 4,820 किमी है, जो बुध ग्रह का 99% है लेकिन बुध से काफ़ी घनत्व होने के कारण इसका द्रव्यमान बुध का केवल एक-तिहाई है।

अनुक्रम

[संपादित करें] अन्य भाषाओँ में

कलिस्टो को अंग्रेज़ी में "Callisto" लिखा जाता है। कलिस्टो प्राचीन यूनानी धार्मिक कथाओं में एक तरह की अप्सरा ("निम्प्फ़") थी।

[संपादित करें] बनावट

कलिस्टो लगभग बराबर मात्रा के पत्थर और पानी की बर्फ़ का बना हुआ है। मुमकिन है के इसके केंद्र में एक पत्थरीला गोला हो। यह भी संभव है के सतह से क़रीब 100 किमी की गहराई पर एक पानी का महासागर हो।[1] कलिस्टो की सतह गाढ़े रंग की है और उसपर बहुत से प्रहार क्रेटर नज़र आते हैं। वैज्ञानिक अनुमान लगते हैं के यह सतह अरबों वर्षों पहले बनी थी और तब से बरक़रार है। कलिस्टो पर एक "वलहाला" नाम का विशाल प्रहार क्रेटर मशहूर है जिका व्यास (डायामीटर) लगभग 3,800 किमी है।

[संपादित करें] विकिरण

वैसे तो बृहस्पति से बहुत ही भयंकर विकिरण (रेडियेशन) पैदा होती है, जिस से उसके आसपास कभी भी मनुष्यों का रह पाना मुश्किल लगता है (क्योंकि इस स्तर की विकिरण जानलेवा हो सकती है)। लेकिन बृहस्पति के इर्द-गिर्द परिक्रमा करते कलिस्टो की कक्षा कुछ ऐसी है के कलिस्टो पर विकिरण कम है। इसलिए वैज्ञानिक मानते हैं के भविष्य में यदि मानव बाहरी सौर मंडल में फैलेंगे तो कलिस्टो उनके लिए एक महत्वपूर्ण अड्डा हो सकता है।[2][3]

[संपादित करें] वायुमंडल

कलिस्टो का एक बहुत ही पतला वायुमंडल है जिसमें अधिकतर कार्बन डाईऑक्साइड और बहुत कम मात्रा में आणविक आक्सीजन (O2) मौजूद है।

[संपादित करें] इन्हें भी देखें

[संपादित करें] बहरी कड़ियाँ

[संपादित करें] सन्दर्भ

  1. Kuskov, O.L.; Kronrod, V.A. (2005). "Internal structure of Europa and Callisto". Icarus 177 (2): 550–369. Bibcode 2005Icar..177..550K. doi:10.1016/j.icarus.2005.04.014. 
  2. Trautman, Pat; Bethke, Kristen (2003). "Revolutionary Concepts for Human Outer Planet Exploration (HOPE)" (pdf). NASA. http://www.nasa-academy.org/soffen/travelgrant/bethke.pdf. 
  3. Troutman, Patrick A.; Bethke, Kristen; Stillwagen, Fred; Caldwell, Darrell L. Jr.; Manvi, Ram; Strickland, Chris; Krizan, Shawn A. (28 January 2003). "Revolutionary Concepts for Human Outer Planet Exploration (HOPE)". American Institute of Physics Conference Proceedings 654: 821–828. doi:10.1063/1.1541373. 
वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ