कक्षीय विकेन्द्रता
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
एक अण्डाकार केपलर कक्षा (लाल) एक ०.७ की विकेन्द्रता के साथ, एक परवलयिक केपलर कक्षा (हरा) और एक अतिपरवलयिक केपलर कक्षा (नीला) १.३ की विकेन्द्रता के साथ.
किसी खगोलीय पिंड की कक्षीय विकेन्द्रता ( Orbital eccentricity ) वह राशि है जिसके द्वारा उसकी कक्षा एक पूर्ण वृत्त से विचलित हो जाती है | जहां शून्य एक पूर्ण वृत्त है और १.० एक परवलय है | इसे अंग्रेजी अक्षर e से प्रदर्शित किया जाता है |
विकेन्द्रता निम्न मान ले सकती है:
- वृत्ताकार कक्षा : e = ०
- अण्डाकार कक्षा : ० < e < १
- परवलयिक प्रक्षेपवक्र : e = १
- अतिपरवलयिक प्रक्षेपवक्र : e > १