संत कबीर
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
संत कबीर दास, कबीर का अर्थ अरबी भाषा में 'महान' होता है। कबीरदास भारत के भक्ति काव्य परंपरा के महानतम कवियों में से एक थे। भारत में धर्म, भाषा या संस्कृति किसी की भी चर्चा बिना कबीर की चर्चा के अधूरी ही रहेगी। कबीरपंथी, एक धार्मिक समुदाय जो कबीर के सिद्धांतों और शिक्षाओं को अपने जीवन शैली का आधार मानते हैं, उनके अनुसार कबीर का जन्म १३९८ ईसवी में हुआ और उनकी मृत्यु १५१८ ईसवी में हुई। अर्थात कबीर असाधारण रुप से 120 वर्ष जीवित थे। लेकिन बाद के इतिहासकारों की चर्चाओं से उनकी मृत्यु १४४८ में हुई माना गया।
[संपादित करें] यह भी देखें
[संपादित करें] बाहरी कड़ियां
| भक्तिकाल के कवि |
|---|
| ज्ञानाश्रयी शाखा- नानक । संत रविदास । दादूदयाल । सुंदरदास । मलूकदास । संत कबीर प्रेमाश्रयी शाखा- मलिक मोहम्मद जायसी । मंझन । कुतुबन । उसमान |



