कनेर
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
| Oleander | ||||||||||||||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
Nerium oleander in flower
|
||||||||||||||
| वैज्ञानिक वर्गीकरण | ||||||||||||||
|
||||||||||||||
| द्विपद नाम | ||||||||||||||
| Nerium oleander L. |
||||||||||||||
कनेर (OLEANDER) का फूल बहुत ही मशहूर है। कनेर के पेड़ की ऊंचाई लगभग 10 से 11 हाथ से ज्यादा बड़े नही होते हैं। पत्ते लम्बाई में 4 से 6 इंच और चौडाई में 1 इंच, सिरे से नोकदार, नीचे से खुरदरे, सफेद घाटीदार और ऊपर से चिकने होते है। कनेर के पेड़ वन और उपवन में आसानी से मिल जाते है। फूल खासकर गर्मियों के मौसम में ही खिलते हैं फलियां चपटी, गोलाकार 5 से 6 इंच लंबी होती है जो बहुत ही जहरीली होती हैं। फूलों और जड़ों में भी जहर होता है। कनेर की चार जातियां होती हैं। सफेद, लाल व गुलाबी और पीला। सफेद कनेर औषधि के उपयोग में बहुत आता है। कनेर के पेड़ को कुरेदने या तोड़ने से दूध निकलता है। कनेर के पेड़ के बारे मे यह भी कहा जाता है की सांप इसके पेड़ के आस पास भी नहीं आता है।
[संपादित करें] इन्हें भी देखें
[संपादित करें] बाहरी कड़ियाँ
|
|||||