कनेर (पीली)
पीले फूल वाली कनेर (Be still Tree or yellow Oleander) छोटी उंचाई वाला वृक्ष है। इसमें पीले फूल लगते हैं। इसकी पत्तियाँ लम्बी-पतली होतीं हैं।
कनेर पीली का दूध शरीर की जलन को नष्ट करने वाला, और विषैला होता है। इसकी छाल कड़वी भेदन व बुखार नाशक होती है। छाल की क्रिया बहुत ही तेज होती है, इसलिए इसे कम मात्रा में सेवन करते है। नहीं तो पानी जैसे पतले दस्त होने लगते हैं। कनेर का मुख्य विषैला परिणाम हृदय की मांसपेशियों पर होता है। इसे अधिकतर औषधि के लिये उपयोग में लाया जाता है।
विषाक्त [संपादित करें]
कनेर का बीज विषाक्त होता है। एक बीज का सेवन भी जान लेने के लिये काफी है। कनेर का जहर डाइगाक्सीन ड्रग की तरह है. डाइगाक्सीन दिल की धड़कन की रफ्तार कम करता है. कनेर का एक बीज डाइगाक्सीन के सौ टैबलेट के बराबर होता है. पहले तो यह दिल की धड़कन को धीमा करता है और आखिरकार एकदम रोक दोता है. ho ladsiufas df
इन्हें भी देखें [संपादित करें]
बाहरी कड़ियाँ [संपादित करें]
- कनेर पीली
- जयपुर में जहर की फसल (दैनिक तेज)
- USDA plants database online website on 21/10/07