"मृदा प्रदूषण": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
No edit summary
टैग: यथादृश्य संपादिका मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 20: पंक्ति 20:


1.Hame karkhano se nikal ne bale kachre ko seedhe mrida main nahi dalna chahiye.
1.Hame karkhano se nikal ne bale kachre ko seedhe mrida main nahi dalna chahiye.

2. Polithin ko bahut neeche gadda khodakar gaad dEna chahiye
2. Polithin ko bahut neeche gadda khodakar gaad dEna chahiye

S.S.R....


==सन्दर्भ==
==सन्दर्भ==

06:01, 30 अक्टूबर 2018 का अवतरण

मृदा प्रदूषण

मृदा प्रदूषण मृदा में होने वाले प्रदूषण को कहते हैं। यह मुख्यतः कृषि में अत्यधिक कीटनाशक का उपयोग करने या ऐसे पदार्थ जिसे मृदा में नहीं होना चाहिए, उसके मिलने पर होता है। जिससे मृदा की उपज क्षमता में भी बहुत प्रभाव पड़ता है। इसी के साथ उससे जल प्रदूषण भी हो जाता है।[1]

कारण

खनन

खनन से निकलने वाले मलबे को पास ही के किसी जगह में डाल दिया जाता है। जिससे मलबे के विशाल गर्त बन जाते हैं। इमारती पत्थर, लौह, अयस्क, अभ्रक, ताँबा, आदि खनिजों के उत्खनन से निकलने वाले मलबे मृदा की उर्वरा शक्ति को समाप्त कर देते हैं। वर्षा के समय जल के साथ मिल कर यह मलबे दूर दूर तक जा कर मृदा को प्रदूषित करते हैं।

औद्योगिक कचरा

उद्योगों में रासायनिक या अन्य प्रकार के कई कचरे होते हैं, जिसे आसपास या दूर किसी स्थान पर डाल दिया जाता है। इससे उतने हिस्से में मृदा प्रदूषित हो जाता है और उतने भाग में पेड़-पौधे भी उग नहीं पाते हैं।

प्रभाव

पर्यावरण पर

इसका प्रभाव मुख्यतः पेड़-पौधों पर पड़ता है। इससे आसपास कोई भी पेड़-पौधे जीवित नहीं रह पाते हैं। इसके अलावा उस पर यदि कोई वृक्ष होने पर भी वह खाने योग्य नहीं होता है या उसे अन्य जीव जन्तु द्वारा खाने पर उससे वह बीमार हो जाते हैं। पेड़-पौधे की कमी से जीवों के भोजन में भी कमी आ जाती है। अर्थात आस पास के सभी जीवन चक्र पर इसका प्रभाव पड़ता है।

मनुष्यों पर

मनुष्यों के भोजन हेतु कृषि अनिवार्य है, लेकिन मृदा प्रदूषण से उस स्थान पर कृषि नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा इसका प्रभाव मनुष्यों के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है।

उपाय

1.Hame karkhano se nikal ne bale kachre ko seedhe mrida main nahi dalna chahiye.

2. Polithin ko bahut neeche gadda khodakar gaad dEna chahiye

S.S.R....

सन्दर्भ

  1. R. Olawoyin, S. A. Oyewole, R. L. Grayson, (2012). Potential risk effect from elevated levels of soil heavy metals on human health in the Niger delta, Ecotoxicol. Environ. Saf., Volume 85, 1 November 2012, Pages 120–130

बाहरी कड़ियाँ