नीरव मोदी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नीरव मोदी
उद्योग ज्वेलरी
संस्थापक नीरव मोदी
क्षेत्र Worldwide
वेबसाइट http://www.niravmodi.com/

नीरव मोदी (27February1971) एक भारतीय व्यापारी है, जो २०१० में स्थापित 'नीरव मोदी ग्लोबल डायमंड जेवेलरी हाउस' का संस्थापक है।[1] उसकी इस कंपनी का मुख्यालय मुंबई में है। नीरव मोदी 'क्रिस्टी' और 'सोथेबीस कैटलॉग' पत्रिकाओं के कवर पर प्रदर्शित होने वाला पहला भारतीय जोहरी हैं। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में $१.८ बिलियन के एक धोखाधड़ी मामले में फिलहाल उस पर जांच चल रही है।नीरव मोदी को भारत सरकार ने 11000 करोड रु फ़्रॉड केस में भगोड़ा घोषित किया है।सीबीआई ने अहमदनगर की फैक्ट्री जप्त करली है[2]

प्रारम्भिक जीवन[संपादित करें]

नीरव मोदी का जन्म जामनगर, गुजरात में हुआ था, परन्तु उसकी परवरिश एंटवर्प, बेल्जियम में हुई।[3][4] उसका परिवार कई पीढ़ियों से हीरों के कारोबार में रहा है।[5] उसके दादा चेन्नई और सिंगापुर में रहते थे, और जब वह १९ वर्ष का हुआ, तो वह अपने पिता के साथ अपने चाचा के व्यवसाय में काम करने के लिए मुंबई आ गया। मुंबई आकर उसने व्हार्टन स्कूल में पढाई की, और फिर उच्च शिक्षा के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ़ पेंसिल्वेनिया में दाखिला लिया।

कार्यक्षेत्र[संपादित करें]

कला और डिजाइन में उसकी दिलचस्पी युवावस्था में यूरोप के विभिन्न संग्रहालयों का दौरा करने पर शुरू हुई।[6] १९८९ में भारत जाने के बाद, और हीरा व्यापार के सभी पहलुओं में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद, १९९९ में उसने फायरस्टोन (अब 'फायरस्टार') कंपनी की स्थापना की, जो एक हीरा सोर्सिंग और ट्रेडिंग कंपनी है।[7] फायरस्टार भारत में रियो टिंटो के अर्गेले गुलाबी हीरे का अनन्य वितरक है।[8] २००२ में उसकी कंपनी ने अनुबंध के आधार पर गहनों का उत्पादन करना शुरू किया। संयुक्त राज्य अमेरिका में उसने २००५ में फ्रेडरिक गोल्डमैन, और २००७ में सैंडबर्ग और सिकोरस्की और ए. जेफ कंपनियों का अधिग्रहण किया।[9]

२०१० में एक १२-कैरेट के पेअर-आकार के पुराने हीरे के साथ "गोलकुंडा लोटस नेकलेस" को डिजाइन करने के बाद, वह अच्छी तरह से प्रसिद्ध हो गया। यह हीरा पहली बार १९६० के दशक में बेचा गया था, और इस पर फिर पोलिश किया गया था।[10] मोदी के डिज़ाइन किया इस नेकलेस में सफेद और गुलाबी हीरों की लैटी दिखाई गई थी। यह हीरा हांगकांग में क्रिस्टी की सूची के कवर पर शामिल था, और २०१० में ही इसे ३.६ मिलियन यूएस डॉलर की कीमत पर नीलाम किया गया।[11] उसने कई नए डायमंड कटों का अविष्कार किया, जिनमें मोघुल कट,[12] एंडलेस कट,[13] और ऐनरा कट प्रमुख हैं।

२०१० में उसने नई दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में डिजाइनर हीरों की स्टोर शुरू की, और उसके बाद मुंबई के काला घोड़ा में भी उसकी शाखा खोली। इसके बाद दुनिया भर की प्रमुख जगहों में उसने १७ स्टोर और खोले। उसकी तुलना कभी-कभी लॉरेंस ग्रेफ से भी की जाती है, जिन्होंने हाई-एन्ड हीरे बाजार में इसी तरह ही अपना ब्रांड नाम बनाया था।[14]

विवाद[संपादित करें]

फरवरी २०१८ में, भारत सरकार के केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मोदी की जांच शुरू की। सीबीआई ने यह जांच पंजाब नेशनल बैंक की शिकायत पर शुरू की, जिसने आरोप लगाया कि मोदी और उसके सहयोगियों ने बैंक के अधिकारियों के साथ षडयंत्रण कर विदेशी आपूर्तिकर्ताओं के लिए फ़र्ज़ी भुगतान पत्र बनवाये, और २८० करोड़ रूपए (लगभग ४० मिलियन अमरीकी डालर) की धोखाधड़ी की।[15] यद्यपि अब तक केवल २८० करोड़ रूपए की धोखाधड़ी के ही प्रत्यक्ष प्रमाण उपलब्ध हैं, परन्तु पंजाब नेशनल बैंक के नुकसान की संभावित राशि ११,००० करोड़ रुपए तक भी हो सकती है।[16] पंजाब नेशनल बैंक के आग्रह पर अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी धोखाधड़ी के इस मामले में नजर रख रहा है।[17]

उपलब्धियां[संपादित करें]

  • २०१० में नीरव मोदी 'क्रिस्टी' और 'सोथेबीस कैटलॉग' पत्रिकाओं के कवर पर प्रदर्शित होने वाला पहला भारतीय जोहरी बना।[18][19]
  • गोलकुंडा लोटस नेकलेस, जिसमें दुर्लभ १२.२९ कैरेट का गोलकॉन्ड हीरा, गुलाबी हीरे और ऐन्रा ब्रांड कट हीरे हैं, नवंबर २०१० में क्रिस्टी की हांगकांग की नीलामी में बेचा गया था।[20][21]
  • रिविएर ऑफ़ परफेक्शन, जिसमें कुल ८८.८८ कैरेट के वजन वाले ३६ सफेद हीरे लगे थे, सोथेबीस की हांगकांग नीलामी में २०१२ में बेचा गया था।[22][23]
  • २०१३ में, नीरव मोदी को पहली बार भारतीय अरबपतियों की फोर्बस सूची में शामिल किया गया था, और तब से सूची में वह शामिल रहा है। २०१७ की फोर्ब्स की दुनिया की अरबपतियों की सूची में उसे १,२३४वां, जबकि भारतीयों में ८५वां स्थान दिया गया है। फोर्ब्स के मुताबिक उसके कुल मूल्य का अनुमान १.७३ अरब डॉलर है।[24]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

  • पंजाब नैशनल बैंक घोटाला
  • मेहुल चोकसी
  • मोइन कुरैशी

""""

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Becker, Vivienne (1 जुलाई 2016). "High jewellery with millennial attitude". How to spend it (Financial Times). मूल से 11 जुलाई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 मार्च 2018. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  2. "Eyes wide shut: the $1.8 billion Indian bank fraud that went unnoticed". Reuters. मूल से 1 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 मार्च 2018. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  3. "નીરવ મોદીના છળ સામે હીરાનું તેજ ઝંખવાયું, Feb 22, 2018". मूल से 28 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 मार्च 2018.
  4. "The rise and fall of Nirav Modi, Lalatendu Mishra MUMBAI, FEBRUARY 15, 2018". मूल से 15 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 मार्च 2018.
  5. "Who is Nirav 'NiMo' Modi? national Herald, Feb 16th 2018". मूल से 24 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 मार्च 2018.
  6. Kaul, Anuradha (1 April 2015). "The Bling Maestro". Millionaire Asia. मूल से 20 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 September 2016.
  7. Lall, Pavan (10 January 2015). "Can Nirav Modi win New York?" (PDF). Fortune India. मूल (PDF) से 20 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 September 2016.
  8. "ARGYLE PINK DIAMONDS PARTNERS WITH INDIAN JEWELRY MANUFACTURER, Diamond Intelligence, 13 December 2010". मूल से 26 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 मार्च 2018.
  9. "Ring of confidence: India's cutting-edge jewelry billionaire, Gauri Bhatia , CNBC, 10 June 2016". मूल से 9 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 मार्च 2018.
  10. "An interview with Nirav Modi: diamond collector and creator of exceptional Indian jewels, The Jewellery Editor, 05 June 2013". मूल से 26 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 मार्च 2018.
  11. [Golconda Lotus Necklace Sells For Rs.16.29 crore, Shruti Thacker, Vogue, December 2, 2010]
  12. "20.5 carat diamond Nirav Modi sparkler salutes Mughal era, The Standard, 1 Nov 2016". मूल से 26 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 मार्च 2018.
  13. "6 Special Diamond Cuts, Tina Cheung, South China Morning Post, 28 SEP 2015". मूल से 17 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 मार्च 2018.
  14. "Can Nirav Modi Win New York? PAVAN LALL, Fortune India, Oct 5, 2015". मूल से 8 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 मार्च 2018.
  15. Editorial, Reuters. "Indian billionaire jeweller investigated over bank fraud". U.K. (अंग्रेज़ी में). मूल से 9 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-02-06.
  16. "PNB घोटाला: अब तक क्या-क्या पता है?". मूल से 3 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 जून 2018.
  17. "Enforcement Directorate files money laundering case against billionaire jeweller Nirav Modi". Scroll.in. 15 February 2018. मूल से 1 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 February 2018.
  18. Sharma, Purinma (23 फ़रवरी 2013). "On the rocks". The Times Of India. मूल से 8 मई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 सितम्बर 2016.
  19. Newman, Jill (1 September 2015). "Kid rock". Robb Report. मूल से 22 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 September 2016.
  20. Liu, Ming (30 September 2014). "Asian jewellery designers harbour global ambitions". Financial Times. मूल से 17 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 September 2016.
  21. "Jewels: The Hong Kong Sale". 29 नवम्बर 2010. मूल से 18 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 मार्च 2018.
  22. Rathore, Vijaya (24 January 2014). "Nirav Modi's Rs 50 cr diamond necklace to be the star of Sotheby's auction". Economic Times. मूल से 18 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 September 2016.
  23. "Superb Diamond Necklace". Sothebys. 20 June 2012. मूल से 11 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 September 2016.
  24. "Who is Nirav Modi, the man linked to $1.77 billion PNB fraud? LiveMint Feb 16 2018". मूल से 3 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 मार्च 2018.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]